Hindi Newsऑटो न्यूज़MG Sales Breakup December 2025 Windsor Dominate Comet, Hector, Astor
कहने को इलेक्ट्रिक, फिर भी कंपनी के पूरे पोर्टफोलियो पर भारी पड़ रही ये कार; हेक्टर, एस्टर इसके आगे फेल

कहने को इलेक्ट्रिक, फिर भी कंपनी के पूरे पोर्टफोलियो पर भारी पड़ रही ये कार; हेक्टर, एस्टर इसके आगे फेल

संक्षेप:

MG मोटर्स की दिसंबर सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी के लिए हर बार की तरह एक बार फिर विंडसर EV सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा। वहीं, कंपनी को मंथली आधार पर ग्रोथ भी मिली। हालांकि, उसकी नंबर-1 विंडसर EV को इस दौरान डिग्रोथ मिली।

Jan 17, 2026 11:33 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

MG मोटर्स की दिसंबर सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी के लिए हर बार की तरह एक बार फिर विंडसर EV सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा। वहीं, कंपनी को मंथली आधार पर ग्रोथ भी मिली। हालांकि, उसकी नंबर-1 विंडसर EV को इस दौरान डिग्रोथ मिली। बता दें कि कंपनी के लिए उसके इलेक्ट्रिक मॉडल, ICE व्हीकल की तुलना में बहुत शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। खासकर विडंसर EV और कॉमेट EV की डिमांड लगातर बढ़ रही है। चलिए एक बार कंपनी के सेल्स ब्रेकअप को देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
MG मोटर्स मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप (आखिरी 6 महीने)
मॉडलजुलाईअगस्तसितंबरअक्टूबरनवंबरदिसंबर
विंडसर ईवी4,3084,5114,7414,4454,0253,596
कॉमेट ईवी9121,1131,2031,0078971,143
हेक्टर5793794092252781,147
जेडएस ईवी815380250609400502
हेक्टर579379409225278-
एस्टर4817990102149112
ग्लॉस्टर161335950
टोटल7,2576,9547,1376,6226,0326,500

MG मोटर्स की दिसंबर सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी के लिए हर बार की तरह एक बार फिर विंडसर EV सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा। वहीं, कंपनी को मंथली आधार पर ग्रोथ भी मिली। हालांकि, उसकी नंबर-1 विंडसर EV को इस दौरान डिग्रोथ मिली। बता दें कि कंपनी के लिए उसके इलेक्ट्रिक मॉडल, ICE व्हीकल की तुलना में बहुत शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। खासकर विडंसर EV और कॉमेट EV की डिमांड लगातर बढ़ रही है। चलिए एक बार कंपनी के सेल्स ब्रेकअप को देखते हैं।

MG मोटर्स के मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप की बात करें तोविंडसर ईवी की दिसंबर 2025 में 3,596 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2025 में ये आंकड़ा 4,025 यूनिट का था। कॉमेट ईवी की दिसंबर 2025 में 1,143 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2025 में ये आंकड़ा 897 यूनिट का था। हेक्टर की दिसंबर 2025 में 1,147 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2025 में ये आंकड़ा 278 यूनिट का था

जेडएस ईवी की दिसंबर 2025 में 502 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2025 में ये आंकड़ा 400 यूनिट का था। हेक्टर की नवंबर 2025 में 278 यूनिट बिकी थीं। एस्टर की दिसंबर 2025 में 112 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2025 में ये आंकड़ा 149 यूनिट का था। ग्लॉस्टर की दिसंबर 2025 में 0 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2025 में ये आंकड़ा 5 यूनिट का था।

MG विंडसर महंगी हो गई

MG विंडसर वैरिएंट वाइज नई कीमतें जनवरी 2026
Windsor EV 38
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतर% चेंज
ExciteRs. 13,99,800Rs. 13,99,800-नो चेंज
ExclusiveRs. 15,14,800Rs. 15,52,900Rs. 38,1002.52%
EssenceRs. 16,29,800Rs. 16,52,900Rs. 23,1001.42%
InspireRs. 16,64,800Rs. 16,64,800-नो चेंज
Windsor EV 53
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतर% चेंज
Exclusive ProRs. 17,24,800Rs. 17,37,900Rs. 13,1000.76%
Essence ProRs. 18,39,000Rs. 18,49,900Rs. 10,9000.59%

कंपनी ने हाल ही में विंडसर ईवी का प्रो वैरिएंट लॉन्च किया है। विंडसर EV प्रो का मुख्य आकर्षण 52.9kWh LFP बैटरी पैक है। स्टैंडर्ड विंडसर EV की 38kWh LFP बैटरी की ARAI-सर्टिफाइट रेंज 332km की तुलना में प्रो की रेंज 449km है। बैटरी कैपेसिटी में सुधार के बावजूद, विंडसर EV प्रो की पावर आउटपुट 136hp और टॉर्क आउटपुट 200Nm पर स्टैंडर्ड मॉडल से चेंज रहते हैं। यही बात इसके फ्रंट-व्हील ड्राइव लेआउट के लिए भी सही है। चार्जिंग के लिए, विंडसर EV प्रो 7.4kWh AC चार्जर के साथ आता है जो बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने में लगभग 9.5 घंटे का समय लेता है। 60kW DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है जो 50 मिनट में 20 से 80% चार्ज करने की अनुमति देता है।

ये भी पढ़ें:कंपनी ने अपनी इन 2 कारों के मैनुअल वैरिएंट हमेशा के लिए किए बंद, जानिए वजह

विंडसर में बड़े कॉस्मेटिक चेंजेस नहीं किए गए हैं। इसमें सिर्फ 18-इंच के एलॉय व्हील्स के लिए एक नया डिजाइन अपडेट किया गया है जो MG हेक्टर SUV के समान दिखता है। दूसरी तरफ, विंडसर EV प्रो में मौजूदा मॉडल की तरह ही स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं, जैसे आगे और पीछे कनेक्टेड LED लाइटबार के साथ स्प्लिट हेडलाइट सेटअप, रिट्रैक्टेबल फ्लश डोर हैंडल, बड़ा विंडो एरिया और खास MPV-हैचबैक हाइब्रिड फॉर्म फैक्टर शामिल हैं। ब्रांड ने 3 नए कलर ऑप्शन सेलाडॉन ब्लू, ग्लेज रेड और ऑरोरा सिल्वर में खरीद पाएंगे। प्रो का बूट स्पेस 579 लीटर है। जबकि स्टैंडर्ड विंडसर में 604 लीटर बूट स्पेस मिलता है।

ये भी पढ़ें:क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर से ज्यादा बिक रही ये 2 SUV; डिमांड के सामने ग्लैंजा भी फेल!

MG विंडसर EV प्रो के इंटीरियर की बात करें तो फ्रंट आर्मरेस्ट और रूफ और कॉलम लाइनर्स पर नए बेज अपहोल्स्ट्री की वजह से इसे पहचानना आसान है, जो मौजूदा मॉडल के ऑल-ब्लैक इंटीरियर कलर स्कीम से अलग है। विंडसर EV प्रो में कुछ महत्वपूर्ण नए फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे कि V2V (व्हीकल टू व्हीकल) और V2L (व्हीकल टू लोड) फंक्शनैलिटी, जहां बैटरी का इस्तेमाल दूसरी इलेक्ट्रिक कारों और बाहरी डिवाइस को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है। इसमें लेवल 2 ADAS सेफ्टी सूट और पावर्ड टेलगेट भी दिया गया है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।