अप्रैल का सबसे बड़ा ऑफर, इस कंपनी की कारों पर 3.5 लाख रुपये तक की छूट, लिस्ट में SUV भी

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

एमजी मोटर इंडिया ने अप्रैल 2026 के धमाकेदार ऑफर्स को अनाउंस कर दिया है। कंपनी अपनी एसयूवी और इलेक्ट्रिक कारों समेत पूरे पोर्टफोलियो पर 3.5 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। आइए जानते हैं डीटेल।

अप्रैल का सबसे बड़ा ऑफर, इस कंपनी की कारों पर 3.5 लाख रुपये तक की छूट, लिस्ट में SUV भी

MG की गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो अब देर न करें। एमजी मोटर इंडिया ने अप्रैल 2026 के धमाकेदार ऑफर्स को अनाउंस कर दिया है। कंपनी अपनी एसयूवी और इलेक्ट्रिक कारों समेत पूरे पोर्टफोलियो पर 3.5 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। तो आइए डीटेल में जानते हैं एमजी मोटर इंडिया की कौन सी गाड़ी पर अप्रैल में क्या बेनिफिट दिए जा रहे हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

MG Windsor

एमजी विंडसर पर 20 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है, कुल मिलाकर आपको 40 हजार रुपये तक का फायदा होगा। यह 38 kWh और 52.9 kWh के बैटरी पैक ऑप्शन में आती है, जो 136 किलोवाट तक की पावर और 200 एनएम तक का टॉर्क जेनरेट करते हैं। बड़ी बैटरी वाले वर्जन की क्लेम्ड रेंज 449 किलोमीटर तक है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

MG ZS EV

MG ZS EV पर 20 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है, जिससे टोटल डिस्काउंट 40 हजार रुपये तक का हो जाता है। इसमें 50.3 kWh की बैटरी लगी है, जिसकी क्लेम्ड रेंज 461 किलोमीटर तक है।

MG Hector

एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट रेंज की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये है। हालांकि, इंडस्ट्री में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन कंपनी ने मॉडल के बेस प्राइस को स्थिर रखा है। इसमें 143 हॉर्सपावर और 250 Nm टॉर्क जेनरेट करने वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन ऑफर किया जा रहा है, जो 6- स्पीड मैनुअल या सीवीटी वर्जन के साथ आता है। इसमें आपको 170 हॉर्सपावर और 350 Nm टॉर्क वाला 2.0 पेट्रोल डीजल इंजन ऑप्शन भी मिलेगा, जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।

MG Astor

एमजी एस्टर पर 20 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है, जिससे टोटल बेनिफिट 45,000 रुपये तक का हो जाता है। इसमें मैनुअल और सीवीटी ऑप्शन्स के साथ 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल ऑटोमैटिक ऑप्श उपलब्ध हैं।

MG Gloster

एमजी ग्लोस्टर पर इस महीने सबसे शानदार ऑफर मिल रहा है, जिसमें 3.5 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसमें 2.0 लीटर का टर्बो-डीजल इंजन लगा है जो 161 पीएस और 373.5 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।

MG Comet EV

एमजी कॉमेट ईवी अप्रैल 2026 में 30,000 रुपये तक के कैश डिस्काउंट के साथ मिल रही है। इसमें 17.3 kWh का बैटरी पैक है। एक बार चार्ज करने पर 230 किलोमीटर तक चल जाती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।