Majestor vs Gloster vs Fortuner: भौकाली टाइट करने में किसका पलड़ा भारी? जान लीजिए पूरी डिटेल्स
एमजी मोटर्स ने भारतीय मार्केट में अपनी फ्लैगशिप SUV मेजेस्टर को पेश कर दिया है। इसकी बुकिंग 41,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर शुरू हो चुकी है। जबकि एसयूवी का लॉन्च अप्रैल, 2026 में होने की उम्मीद है।

भौकाली के लिए नई एसयूवी की तलाश है तो एमजी मेजेस्टर एक शानदार ऑप्शन हो सकती है। बता दें कि एमजी ने भारतीय मार्केट में अपनी फ्लैगशिप SUV मेजेस्टर को पेश कर दिया है। कंपनी एमजी मेजेस्टर (MG Majestor) को देश की पहली D+ सेगमेंट SUV बता रही है। इसकी बुकिंग 41,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर शुरू हो चुकी है। जबकि एसयूवी का लॉन्च अप्रैल, 2026 में होने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि Majestor, Gloster और Toyota Fortuner में आखिर फर्क क्या है। किसके लिए कौन-सी SUV ज्यादा सही रहेगी।






कुछ ऐसा है डाइमेंशन
सबसे पहले साइज की बात करें तो मेजेस्टर इस मुकाबले में सबसे बड़ी SUV बनकर सामने आती है। इसकी लंबाई 5,046 mm है, यानी सड़क पर यह सबसे ज्यादा दमदार दिखती है। चौड़ाई और ऊंचाई भी बाकी दोनों SUV से ज्यादा है, जिससे इसका रोड प्रेजेंस काफी तगड़ा लगता है। यह 6-सीटर और 7-सीटर दोनों ऑप्शन में आएगी। वहीं, एमजी ग्लॉस्टर और मेजेस्टर का व्हीलबेस एक जैसा है। जबकि टोयोटा फॉर्च्यूनर साइज में थोड़ी छोटी है। हालांकि, फॉर्च्यूनर की पहचान उसके मजबूत और भरोसेमंद लुक से ही बन जाती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Gloster
₹ 41.07 - 46.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Astor
₹ 9.65 - 15.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector
₹ 11.99 - 18.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
किसकी डिजाइन ज्यादा अट्रैक्टिव?
डिजाइन और ऑफ-रोडिंग की बात करें तो मेजेस्टर को देखकर साफ लगता है कि इसे खासतौर पर रफ और टफ रास्तों के लिए तैयार किया गया है। बड़ा ग्रिल, मजबूत बंपर, शार्प LED लाइट्स और ऊंचा बोनट इसे एक दमदार SUV का लुक देते हैं। इसमें 10 ऑफ-रोड मोड्स वाला 4×4 सिस्टम दिया गया है, जिससे बर्फ, रेत, कीचड़ या पत्थरीले रास्तों पर भी गाड़ी आसानी से चल सके। ग्लॉस्टर में भी अच्छा 4×4 सिस्टम और अलग-अलग ड्राइव मोड्स मिलते हैं। जबकि फॉर्च्यूनर अपनी मजबूत बॉडी और भरोसेमंद ऑफ-रोडिंग के लिए जानी जाती है।
फीचर्स के मामले में कौन आगे?
एमजी मेजेस्टर को देखकर लगता है कि कंपनी ने इसमें लग्जरी का पूरा ध्यान रखा है। बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, मसाज और वेंटिलेशन वाली सीटें, दमदार JBL साउंड सिस्टम, एंबियंट लाइटिंग और 3-जोन AC जैसी चीजें इसे एक प्रीमियम SUV बनाती हैं। ग्लॉस्टर में भी बड़ा टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। फॉर्च्यूनर फीचर्स के मामले में थोड़ी सादी जरूर लगती है, लेकिन इसकी मजबूती और लॉन्ग-टर्म भरोसा ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
किसकी कीमत सबसे ज्यादा?
इंजन और कीमत की बात करें तो मेजेस्टर और ग्लॉस्टर दोनों में 2.0-लीटर ट्विन टर्बो डीजल इंजन मिलता है। फॉर्च्यूनर में पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प हैं, जिससे खरीदारों को ज्यादा चॉइस मिलती है। कीमतों की बात करें तो मेजेस्टर की शुरुआती कीमत करीब 40 लाख रुपये हो सकती है। ग्लॉस्टर पहले से ही 38 लाख रुपये से ऊपर बिक रही है। जबकि फॉर्च्यूनर की रेंज 34 लाख रुपये से शुरू होकर लगभग 50 लाख रुपये तक जाती है।
किसके लिए कौन सा ऑप्शन बेहतर?
कुल मिलाकर अगर आपको एकदम नई टेक्नोलॉजी, ढेर सारे प्रीमियम फीचर्स और ऐसा दम चाहिए जो मुश्किल से मुश्किल ऑफ-रोड रास्तों पर भी साथ न छोड़े, तो मेजेस्टर आपके लिए बेहतर ऑप्शन है। अगर आप चाहते हैं कि गाड़ी साइज में बड़ी हो, फीचर्स भी अच्छे मिलें और कीमत-परफॉर्मेंस का बैलेंस बना रहे तो ग्लॉस्टर ज्यादा समझदारी वाला ऑप्शन बनती है। वहीं, अगर आपको एक्सपेरिमेंट नहीं करना, सालों से आजमाया हुआ भरोसा, मजबूत बिल्ड और नाम का दम चाहिए तो फॉर्च्यूनर आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


