मई के पहले हफ्ते में लॉन्च होगी यह बड़ी और पावरफुल SUV, टोयोटा फॉर्च्यूनर को देगी टक्कर
JSW MG Motor India ने घोषणा की है कि मैजेस्टर एसयूवी मई 2026 के पहले हफ्ते में लॉन्च होगी। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट को ऑफिशियल नहीं किया है। इसकी सीधी टक्कर टोयोटा फॉर्च्यूनर और स्कोडा कोडिएक से होगी।

MG Majestor के लिए आपको कुछ दिन और इंतजार करना होगा। पहले उम्मीद की जा रही थी कि D+ सेगमेंट की यह एसयूवी अप्रैल के खत्म होने से पहले लॉन्च हो जाएगी। हालांकि, अब ऐसा नहीं है। JSW MG Motor India ने घोषणा की है कि मैजेस्टर एसयूवी मई 2026 के पहले हफ्ते में लॉन्च होगी। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट को ऑफिशियल नहीं किया है। मैजेस्टर कंपनी की इंडियन मार्केट में सबसे बड़ी एसयूवी होने वाली है। यह ग्लॉस्टर को रिप्लेस करेगी। इसकी सीधी टक्कर टोयोटा फॉर्च्यूनर और स्कोडा कोडिएक से होगी।






जबर्दस्त है एक्सटीरियर लुक
मैजेस्टर जबर्दस्त डाइमेंशन वाली एसयूवी है। यह अपने सेगमेंट में सबसे लंबी, सबसे चौड़ी और सबसे ऊंची एसयूवी है। इसके फ्रंट में एक शानदार मोजैक मैट्रिक्स ग्रिल है, जिसके साथ खास ड्रैगन-आई एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स और ट्राई-बीम एलईडी हेडलाइट्स हैं। धांसू रोड प्रेजेंस वाली मैजेस्टर में 19 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय वील्स दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़े माने जाते हैं और इसके प्रीमियम लुक को और भी शानदार बनाते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Gloster
₹ 41.07 - 46.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen C5 Aircross
₹ 37.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Isuzu MU-X
₹ 33.23 - 35.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner Legender
₹ 41.54 - 46.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 34.16 - 49.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
प्रीमियम इंटीरियर से लैस
इंटीरियर में लग्जरी और टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान दिया गया है। इसकी खास खूबियों में मसाज ऑप्शन के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 12-स्पीकर वाला जेबीएल साउंड सिस्टम, 64 कलर वाली एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं। डैशबोर्ड में वायरलेस ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉइड ऑटो से लैस 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है।
सेफ्टी के लिए ढेर सारे फीचर
सेफ्टी के लिए इसमें आपको ADAS लेवल 2, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्टेंस, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, 360-डिग्री कैमरा, छह एयरबैग और हिल डिसेंट असिस्टेंस जैसे फीचर देखने को मिलेंगे। ऑफ-रोडिंग का शौक रखने वालों के लिए एसयूवी में तीन लॉकिंग डिफरेंशियल और अलग-अलग टेरेन के लिए ड्राइविंग मोड - स्नो, रॉक, सैंड, मड और नॉर्मल दिए गए हैं।
पावरफुल इंजन
एमजी मैजेस्टर में 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन लगा है, जो ग्लॉस्टर के टॉप-एंड वेरिएंट्स से लिया गया है। यह इंजन 215 हॉर्सपावर की ताकत और 478.5 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है और साथ ही लो-रेंज कैपेसिटी वाला फोर-वील ड्राइव (4WD) सिस्टम भी उपलब्ध है।
अगस्त में आएगी IM6
IM6 की एंट्री भारत में इसी साल अगस्त में होगी। इसे कंपनी डीलरशिप्स की एमजी सेलेक्ट चेन से खरीदा जा सकेगा। इसकी बुकिंग इसी साल जुलाई में शुरू हो सकती है। यह भारत में CBU (Completely Built Unit) के तौर पर उपलब्ध होगी। IM6 की सबसे बड़ी खूबी इसकी रेंज होगी। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर 625 किलोमीटर तक की रेंज देगी।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


