पहाड़, रेत या बर्फ- हर रास्ते पर चलेगी MG Majestor; सामने आया इसका ऑफ-रोड अवतार
एमजी मोटर इंडिया प्रीमियम SUV सेगमेंट में अब तक का अपना सबसे बड़ा दांव खेलने जा रही है। कंपनी जल्द ही एमजी मेजेस्टर (MG Majestor) को लॉन्च करने वाली है, जो Gloster से ऊपर पोजिशन की जाएगी।

एमजी मोटर इंडिया प्रीमियम SUV सेगमेंट में अब तक का अपना सबसे बड़ा दांव खेलने जा रही है। कंपनी जल्द ही एमजी मेजेस्टर (MG Majestor) को लॉन्च करने वाली है, जो Gloster से ऊपर पोजिशन की जाएगी। यह सीधे तौर पर टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी पॉपुलर SUV को टक्कर देगी। एमजी मेजेस्टर का ऑफिशियल लॉन्च 12 फरवरी, 2026 को तय माना जा रहा है। साइज, ताकत और रोड प्रेजेंस के मामले में यह SUV D+ सेगमेंट में MG की एंट्री का ऐलान करेगी। आइए जानते हैं अपकमिंग एमजी मेजेस्टर के संभावित फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






ऑफ-रोडर की तरह भी चलेगी SUV
इंजन की बात करें तो एमजी मेजेस्टर में कंपनी का दमदार 2.0-लीटर चार-सिलेंडर ट्विन टर्बो डीजल इंजन मिलेगा। यह करीब 213bhp की पावर और 478Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इतनी ताकत इसे पावरफुल ऑफ-रोडर बनाने के लिए काफी है। इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है और इसमें सेलेक्टेबल 4-व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया जा सकता है। कंपनी साफ कर चुकी है कि मेजेस्टर सिर्फ रोड SUV नहीं होगी, बल्कि इसे हर तरह के रास्तों के लिए तैयार किया जा रहा है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Gloster
₹ 41.07 - 46.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen C5 Aircross
₹ 39.99 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Isuzu MU-X
₹ 33.23 - 35.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner Legender
₹ 41.54 - 46.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ग्लॉस्टर से भी ज्यादा मस्क्युलर है SUV
एमजी मेजेस्टर की ऑफ-रोड कैपिसिटी को लेकर भी कंपनी लगातार टीजर जारी कर रही है। एसयूवी में Rock, Sand और Snow जैसे खास टेरेन मोड्स मिलने जा रही है। इसके साथ इसमें 265/65 R19 Apollo Apterra HT टायर्स और बड़े 19-इंच के टू-टोन अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। हाल ही में सामने आए टीजर में मेजेस्टर को नागालैंड के Mount Japfu जैसे मुश्किल इलाके में टेस्ट करते हुए दिखाया गया है, जो इसकी ऑफ-रोड ताकत को साफ तौर पर दिखाता है। डिजाइन के मामले में भी यह Gloster से ज्यादा मस्क्युलर नजर आती है।
प्रीमियम फीचर्स से होगी लैस
केबिन के अंदर भी एमजी मेजेस्टर पूरी तरह प्रीमियम फील देने वाली SUV होगी। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट्स, थ्री-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, Level-2 ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


