ये SUV है या बाहुबली? अभी लॉन्च भी नहीं हुई और अकेले खींच ली 400 टन की ट्रेन, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

एमजी मैजेस्टर ने अकेले ही 406.4 टन की एक पूरी ट्रेन को खींचकर अपना नाम 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज करा लिया है। यह न केवल एमजी के लिए, बल्कि ऑटोमोबाइल जगत के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

ये SUV है या बाहुबली? अभी लॉन्च भी नहीं हुई और अकेले खींच ली 400 टन की ट्रेन, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
लॉन्च की सूचना पाएं

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की नई फ्लैगशिप एसयूवी 'मैजेस्टर' (Majestor) ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। बता दें कि इस पावरफुल गाड़ी ने जम्मू-कश्मीर की वादियों में अकेले ही 406.4 टन वजनी एक पूरी ट्रेन को खींचकर अपना नाम 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज करा लिया है। यह न केवल एमजी के लिए, बल्कि ऑटोमोबाइल जगत के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि भारतीय मार्केट में यह एसयूवी आगामी 20 अप्रैल को लॉन्च होगी। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसे हुआ ये कारनामा

इस चुनौती के दौरान एमजी मैजेस्टर ने एक ट्रेन को करीब 300 फीट तक टो किया। इस ट्रेन में एक भारी-भरकम WAG-9HC रेल इंजन पैसेंजर कोच और गार्ड कोच शामिल थे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस उपलब्धि के लिए कम से कम 400 टन वजन और 100 फीट की दूरी का लक्ष्य रखा था जिसे मैजेस्टर ने बड़े ही शानदार तरीके से पार कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए कार में कोई एक्स्ट्रा फिटिंग या बदलाव नहीं किया गया था। यह वही कार थी जो जल्द ही शोरूम्स में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG Gloster

MG Gloster

₹ 41.07 - 46.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen C5 Aircross

Citroen C5 Aircross

₹ 37.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Isuzu MU-X

Isuzu MU-X

₹ 33.23 - 35.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner Legender

Toyota Fortuner Legender

₹ 41.54 - 46.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 34.16 - 49.59 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

बेहद दमदार इंजन से लैस है कार

बता दें कि एमजी मैजेस्टर (MG Majestor) के बोनट के नीचे 2.0-लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन धड़कता है। यह इंजन 215.5bhp की पावर और 478.5Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का कहना है कि इसी इंजन के जबरदस्त टॉर्क और गाड़ी की मजबूत बनावट की वजह से यह पटरी पर खड़ी बड़ी ट्रेन को खींचने में कामयाब रही। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मल्होत्रा ने इसे ब्रांड के लिए एक गर्व का पल बताया है।

फीचर्स में भी काफी आगे

मैजेस्टर सिर्फ ताकत ही नहीं बल्कि फीचर्स के मामले में भी एक शानदार गाड़ी लगती है। इसमें 4WD (4-व्हील ड्राइव) सिस्टम दिया गया है। इसमें 10 अलग-अलग ऑफ-रोड मोड्स मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें तीन डिफरेंशियल लॉक (फ्रंट, रियर और सेंटर), क्रॉल कंट्रोल और 219 मिमी का जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल-2 ADAS सिस्टम जैसा एडवांस्ड फीचर भी मौजूद है जो ड्राइवर को हर मोड़ पर अलर्ट रखता है।

एसयूवी की बुकिंग है शुरू

इस 'बाहुबली' एसयूवी की बुकिंग्स 41,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो चुकी हैं। कंपनी पहले 3,000 ग्राहकों को खास ऑफर दे रही है जिसमें 5 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, 5 साल की रोड-साइड असिस्टेंस और 5 फ्री सर्विस शामिल हैं। भारत के लग्जरी एसयूवी बाजार में मैजेस्टर की एंट्री ने कॉम्पिटिशन को काफी बढ़ा दिया है। लोग अब बेसब्री से इसकी कीमतों के ऑफिशियल ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।