मैजेस्टर-फॉर्च्यूनर में हुई रस्साकशी, फिर पलक झपकते ही इस SUV ने दूसरी को खींच लिया; दमदार निकला इंजन

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

टोयोटा फॉर्च्यूनर जबरदस्त रोड प्रेजेंस के लिए जानी जाती है। वहीं, मैजेस्टर अपने बड़े आकार से उसे भी पीछे छोड़ती नजर आती है। मैजेस्टर की लंबाई 5,046 mm, चौड़ाई 2,016 mm और ऊंचाई 1,876 mm है। इसका व्हीलबेस 2,950 mm है। ये सेगमेंट की सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची SUV है।

मैजेस्टर-फॉर्च्यूनर में हुई रस्साकशी, फिर पलक झपकते ही इस SUV ने दूसरी को खींच लिया; दमदार निकला इंजन

JSW MG मोटर की मैजेस्टर (Majestor) जल्द ही लॉन्च होने वाली है। पिछले साल ऑटो एक्सपो में पहली बार इसे दिखाया गया था। इस दमदार SUV ने इस साल की शुरुआत में अपना आधिकारिक डेब्यू किया था। कंपनी ने मैजेस्टर की कीमतों को छोड़कर दूसरी सभी डिटेल शेयर कर दी है। यह D-सेगमेंट की अन्य SUVs को टक्कर देगी, जहां टोयोटा फॉर्च्यूनर अभी भी बेताज बादशाह बनी हुई है। टोयोटा फॉर्च्यूनर जबरदस्त रोड प्रेजेंस के लिए जानी जाती है। वहीं, मैजेस्टर अपने बड़े आकार से उसे भी पीछे छोड़ती नजर आती है। मैजेस्टर की लंबाई 5,046 mm, चौड़ाई 2,016 mm और ऊंचाई 1,876 mm है। इसका व्हीलबेस 2,950 mm है। ये सेगमेंट की सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची SUV है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मैजेस्टर ने जीता टग ऑफ वॉर
मैजेस्टर सिर्फ साइज के मामले में ही फॉर्च्यूनर पर भारी नहीं पड़ती। हाल ही में ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में मैजेस्टर ने फॉर्च्यूनर को अपनी ताकत का भी अहसास करा दिया। इस वीडियो में मैजेस्टर और फॉर्च्यूनर के बीच 'टग ऑफ वॉर' यानी रस्साकशी का मुकाबला होता दिख रहा है। दोनों SUVs के बीच तीन राउंड का मुकाबला होता है। इन सभी मुकाबले को वीडियो में दिखाया गया है। खास बात ये है कि मैजेस्टर ने हर बार फॉर्च्यूनर को पूरी तरह से खींच लिया। बता दें कि मैजेस्टर का ट्रेन खींचने वाली वीडियो भी पहले सामने आया था।

फॉर्च्यूनर के इंजन ऑप्शन
दोनों SUVs के बीच मुख्य अंतर उनके इंजन का भी है। फॉर्च्यूनर में 2.8-लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो MT (मैन्युअल ट्रांसमिशन) के साथ 201 bhp की पावर और 420 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, AT (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) के साथ, यह इंजन 500 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 2.7-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी मिलता है, जो 164 bhp की पावर और 245 Nm का पीक टॉर्क देता है।

मैजेस्टर के इंजन ऑप्शन
दूसरी तरफ, मैजेस्टर में 2.0-लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 213 bhp की पावर और 478 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि, वीडियो में यह साफ नहीं बताया गया है कि फॉर्च्यूनर में कौन सा इंजन लगा है, लेकिन यह संभावना कम ही लगती है कि वह डीजल ऑटोमैटिक मॉडल होगा, क्योंकि उसकी पावर और टॉर्क मैजेस्टर के 2.0-लीटर डीजल इंजन के लगभग बराबर हैं। दोनों ही SUVs में 4x4 ड्राइवट्रेन का ऑप्शन मिलता है, जिसमें लॉकिंग डिफरेंशियल और लो-रेंज गियर भी शामिल हैं।

मैजेस्टर के लिए प्री-बुकिंग अभी चल रही है, जिसके लिए 41,000 रुपए की रिफंडेबल टोकन राशि तय की गई है। इच्छुक खरीदार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए या अपने नजदीकी MG डीलरशिप पर जाकर मैजेस्टर को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। यह दो वैरिएंट में उपलब्ध होगी, जिसमें Sharp और Savvy शामिल हैं। मैजेस्टर की आधिकारिक कीमतों का खुलासा अगले कुछ दिनों में होने की उम्मीद है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।