आप भी कर रहे 7-सीटर MG मैजेस्टर की बुकिंग, तो जान लो किस वैरिएंट के लिए खर्च करें अपना रुपया
MG मोटर्स की न्यू 7-सीटर मैजेस्टर SUV ऑफिशियली भारतीय बाजार में आ चुकी है। कंपनी ने अभी इसकी कीमतों पर से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन इसके वैरिएंट और फीचर्स से जुड़ी डिटेल सामने आ गई है। यह एक बड़ी SUV है, जो डिजाइन, फीचर्स और डाइमेंशन के मामले में D+ सेगमेंट में आती है।

MG मोटर्स की न्यू 7-सीटर मैजेस्टर SUV ऑफिशियली भारतीय बाजार में आ चुकी है। कंपनी ने अभी इसकी कीमतों पर से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन इसके वैरिएंट और फीचर्स से जुड़ी डिटेल सामने आ गई है। यह एक बड़ी SUV है, जो डिजाइन, फीचर्स और डाइमेंशन के मामले में D+ सेगमेंट में आती है। इसे 41,000 रुपए के टोकन अमाउंट देकर बुक भी किया जा सकता है। ऐसे में आप भी इसे बुक करने या खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब इसके वैरिएंट वाइज फीचर्स की डिटेल के बारे में जान लीजिए।






MG मैजेस्टर का एक्सटीरियर, कलर्स
MG मैजेस्टर में आगे की तरफ मैट्रिक्स-इंस्पायर्ड ग्रिल, खास LED DRLs और स्प्लिट हेडलैंप सेटअप है जो इसे एक मजबूत इंप्रेशन बनाने में मदद करता है। पीछे भी डुअल एग्जॉस्ट टिप्स और फॉक्स स्किड प्लेट्स के साथ ऐसा ही रफ एंड टफ डिजाइन है। मस्कुलर लुक को बड़े एलॉय व्हील्स, स्कल्प्टेड बोनट, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और ब्लैक्ड-आउट पिलर और भी बेहतर बनाते हैं। MG मैजेस्टर 4 कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे, जिसमें ब्लैक ऐश, ब्लैक मेटल, कंक्रीट ग्रे और पर्ल व्हाइट शामिल हैं। सभी कलर ऑप्शन दोनों ट्रिम के साथ उपलब्ध हैं। अंदर से मैजेस्टर पूरी तरह से ब्लैक कलर में आती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Gloster
₹ 41.07 - 46.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen C5 Aircross
₹ 39.99 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Isuzu MU-X
₹ 33.23 - 35.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner Legender
₹ 41.54 - 46.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
MG मैजेस्टर का इंजन और ट्रांसमिशन
MG मैजेस्टर में 2-लीटर ट्विन टर्बो इंजन दिया है, जो 215 PS की पावर देता है। SUV में एडवांस्ड 4×4 सिस्टम है, जिसमें नॉर्मल, सैंड, रॉक, मड, स्नो और दूसरे 10 ऑफ-रोड मोड दिया है। इसमें ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक और 810 mm वॉटर वेडिंग कैपेसिटी है। MG मैजेस्टर के सेफ्टी फीचर्स में ADAS लेवल 2, लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, इंटेलिजेंट हेडलैंप कंट्रोल, 6-एयरबैग स्टैंडर्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल, 360-डिग्री HD कैमरा शामिल हैं।
| MG मैजेस्टर शार्प ड्राइवट्रेन: RWD, सीटिंग लेआउट: 7 सीटें |
|---|
| 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले 8 स्पीकर 12-वे पावर्ड ड्राइवर सीट 8-वे पावर्ड को-ड्राइवर सीट जेस्चर ऑपरेशन के साथ पावर्ड टेलगेट 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल PM 2.5 एयर फिल्टर डुअल वायरलेस फोन चार्जर टाइप-C और टाइप-A चार्जिंग पोर्ट दो 12V चार्जिंग आउटलेट टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील क्रूज कंट्रोल पैडल शिफ्टर्स कॉलम-माउंटेड ड्राइव सिलेक्टर रिवर्स करते समय टिल्ट फंक्शन के साथ पावर्ड और हीटेड ORVMs वन टच अप/डाउन पावर विंडो और एंटी-पिंच 6 एयरबैग 360-डिग्री कैमरा ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (IRVM) फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर ऑटो-होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक रियर वाइपर, वॉशर और डिफॉगर ऑटोमैटिक वाइपर हिल होल्ड और हिल स्टार्ट असिस्ट ABS + EBD + ब्रेक असिस्ट टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) ड्राइवर फटीग वॉर्निंग सिस्टम हाइट-एडजस्टेबल सीटबेल्ट LED DRLs के साथ LED हेडलाइट्स कनेक्टेड टेल-लाइट्स रियर फॉग लैंप पडल लैंप सिल्वर साइडस्टेप पियानो ब्लैक आउटसाइड डोर हैंडल रूफ रेल्स ORVM माउंटेड टर्न इंडिकेटर्स 19-इंच एलॉय व्हील्स लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री डैशबोर्ड और दरवाजों पर सॉफ्ट-टच मटीरियल इल्युमिनेटेड स्कफ प्लेट्स 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग सनग्लास होल्डर ड्राइव मोड्स (स्पोर्ट, नॉर्मल, ईको) स्टीयरिंग मोड्स सिल्वर बूट लिप सिल प्लेट फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट जिसके नीचे स्टोरेज स्पेस सेकंड रो पर सेंटर आर्मरेस्ट |
| MG मैजेस्टर सैवी (शार्प के मुकाबले ज्या फीचर्स) ड्राइवट्रेन: RWD या 4WD लो रेंज के साथ, सीटिंग लेआउट: 6 (RWD के साथ उपलब्ध) या 7 सीटें |
|---|
| पैनोरमिक सनरूफ 12-स्पीकर JBL स्टूडियो साउंड सिस्टम ड्राइवर सीट और ORVMs के लिए मेमोरी फ़ंक्शन वेंटिलेटिड और मसाज फ्रंट सीटें सेकेंड रो में 220V पावर आउटलेट लेवल 2 ADAS 10 ऑफ-रोड मोड (सिर्फ़ 4WD वर्जन) तीन डिफरेंशियल लॉक (सिर्फ 4WD वर्जन) LED केबिन लाइट |
MG मैजेस्टर का इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो केबिन के अंदर, MG मैजेस्टर में वेंटिलेशन के साथ मल्टी-मोड मसाजिंग सीट, JBL स्टूडियो 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 12-वे पावर ड्राइवर सीट, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 12.3-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।
MG मैजेस्टर की एक्सपेक्टेड कीमतें
कंपनी ने बताया कि इसकी डिलीवरी मई में शुरू की जाएगी। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर देने वाली इस SUV की कीमत MG ग्लॉस्टर से थोड़ी ज्यादा होगी। यानी कीमतें 40 लाख रुपए से 45 लाख रुपए के बीच हो सकती हैं। MG मैजेस्टर इस सेगमेंट की सबसे ऊंची, सबसे चौड़ी और सबसे लंबी SUV है। इसे 4 कलर ऑप्शन और 2 सीटिंग कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




