फॉर्च्यूनर से टकराने आई MG की ये भौकाली SUV, जानिए इसकी 5 सबसे बड़ी खूबियां; कीमतों का ऐलान जल्द

Feb 16, 2026 12:55 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत में फुल-साइज SUV सेगमेंट को खूब पसंद किया जाता है। अब इस सेगमेंट में एमजी मोटर्स की नई एसयूवी एंट्री कर चुकी है। कंपनी की यह एसयूवी एमजी मेजेस्टर (MG Majestor) है।

फॉर्च्यूनर से टकराने आई MG की ये भौकाली SUV, जानिए इसकी 5 सबसे बड़ी खूबियां; कीमतों का ऐलान जल्द
लॉन्च की सूचना पाएं

भारत में फुल-साइज SUV सेगमेंट को खूब पसंद किया जाता है। इसमें टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लॉस्टर जैसी एसयूवी खूब पॉपुलर है। अब इस सेगमेंट में एमजी मोटर्स की नई एसयूवी एंट्री कर चुकी है। कंपनी की यह एसयूवी एमजी मेजेस्टर (MG Majestor) है जिसे भारतीय मार्केट में पेश किया जा चुका है। हालांकि, कीमतों से पर्दा अप्रैल महीने में उठने जा रहा है। एसयूवी में दमदार इंजन से लेकर एडवांस सेफ्टी फीचर्स और लग्जरी कम्फर्ट तक मिलता है। आइए जानते हैं इस एसयूवी की 5 बड़ी खासियत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसा है पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो एसयूवी में 2.0-लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। यह 215.5bhp की पावर और 478.5Nm का टॉर्क देती है है। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिससे हाईवे पर ड्राइविंग स्मूद और पावरफुल दोनों महसूस होती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

ऑफ-रोडिंग वालों के लिए शानदार

ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए मेजेस्टर किसी ट्रीट से कम नहीं है। इसमें फ्रंट, रियर और सेंटर, तीनों डिफरेंशियल लॉक मिलते हैं, जो आमतौर पर महंगी ऑफ-रोड SUV में ही देखने को मिलते हैं। इसके साथ 10 अलग-अलग टेरेन मोड्स और क्रॉल मोड भी दिया गया है। खास बात यह है कि इसकी वॉटर वेडिंग कैपेसिटी 810 mm है, यानी पानी भरे रास्तों में भी यह SUV आसानी से निकल सकती है।

सेफ्टी भी है दमदार

सेफ्टी के मामले में भी कंपनी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। एसयूवी में Level-2 ADAS फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और लेन चेंज असिस्ट जैसे सिस्टम शामिल हैं। इसके अलावा, 360-डिग्री कैमरा, ड्राइवर फटीग वॉर्निंग, हीटेड ORVMs और 6 एयरबैग्स भी मिलते हैं, जो इसे फैमिली SUV के तौर पर और ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं।

कम्फर्ट में भी काफी आगे

कम्फर्ट की बात करें तो मेजेस्टर अंदर से पूरी तरह लग्जरी फील देती है। फ्रंट सीट्स में मसाज और वेंटिलेशन फंक्शन दिया गया है। ड्राइवर सीट 12-वे पावर एडजस्टमेंट और मेमोरी फंक्शन के साथ आती है, जबकि को-ड्राइवर सीट भी इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल है। इसके अलावा 3-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल लंबी यात्राओं को काफी आरामदायक बना देता है।

टेक्नोलॉजी भी शानदार

टेक्नोलॉजी के मोर्चे पर भी मेजेस्टर काफी आगे है। इसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कॉलम-माउंटेड गियर शिफ्टर, डुअल वायरलेस चार्जर और 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग मिलती है। म्यूजिक लवर्स के लिए 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम भी दिया गया है। हालांकि, USB Type-C पोर्ट की थोड़ी कमी जरूर लगती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;