Hindi Newsऑटो न्यूज़mg majester will be launched in india on 12 february
फॉर्च्यूनर को सीधी टक्कर देने आ रही एमजी की ये धांसू SUV, 12 फरवरी को होगी लॉन्च; जानिए खासियत

फॉर्च्यूनर को सीधी टक्कर देने आ रही एमजी की ये धांसू SUV, 12 फरवरी को होगी लॉन्च; जानिए खासियत

संक्षेप:

एमजी मोटर इंडिया अपनी SUV लाइन-अप को और मजबूत करने जा रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी नई फ्लैगशिप फुल-साइज SUV एमजी मैजेस्टर (MG Majestor) को लॉन्च करेगी।

Jan 16, 2026 02:01 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एमजी मोटर इंडिया अपनी SUV लाइन-अप को और मजबूत करने जा रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी नई फ्लैगशिप फुल-साइज SUV एमजी मैजेस्टर (MG Majestor) को लॉन्च करेगी। इस एसयूवी को सबसे पहले Auto Expo 2025 में शोकेस किया गया था। तभी से इसे भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। एमजी मैजेस्टर को कंपनी Gloster से ऊपर पोजिशन करेगी। यानी यह MG की अब तक की सबसे प्रीमियम और दमदार SUV होने वाली है। लॉन्च के साथ ही यह SUV सीधे तौर पर फॉर्च्यूनर जैसे दिग्गज मॉडल्स को टक्कर देगी। बता दें कि यह एसयूवी भारतीय मार्केट में 12 फरवरी 2026 को लॉन्च होगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसी है डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो एमजी मैजेस्टर का लुक काफी हद तक Maxus D90 से इंस्पायर्ड है जो चीन और सऊदी अरब जैसे बाजारों में बिकती है। एसयूवी के फ्रंट में बड़ा और बोल्ड ग्रिल दिया गया है, जिसमें ग्लॉस-ब्लैक एलिमेंट्स इस्तेमाल किए गए हैं। इसके साथ वर्टिकली स्टैक्ड LED हेडलैंप और ऊपर की तरफ आइब्रो-शेप LED DRLs मिलते हैं जो इसे काफी अग्रेसिव लुक देते हैं। फ्रंट बंपर के निचले हिस्से में ब्लैक क्लैडिंग और सिल्वर फिनिश इसे एक दमदार ऑफ-रोड SUV जैसा अहसास देती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Jeep Meridian

Jeep Meridian

₹ 23.33 - 36.21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Isuzu V-Cross

Isuzu V-Cross

₹ 25.52 - 30.96 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Hilux

Toyota Hilux

₹ 28.02 - 35.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Invicto

Maruti Suzuki Invicto

₹ 24.97 - 28.61 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

साइड प्रोफाइल भी अट्रैक्टिव

साइड प्रोफाइल में भी एमजी मैजेस्टर का रोड प्रेजेंस काफी मजबूत नजर आता है। व्हील आर्च और निचले हिस्से में मोटी बॉडी क्लैडिंग दी गई है। SUV में 19-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो Gloster से मिलते-जुलते हैं। इसके अलावा ब्लैक डोर हैंडल्स, ब्लैक रूफ रेल्स, कनेक्टेड LED टेललाइट्स, ब्लैक रियर बंपर और सिल्वर स्किड प्लेट इसे प्रीमियम के साथ-साथ रग्ड फील देते हैं। ड्यूल एग्जॉस्ट टिप्स इसके स्पोर्टी कैरेक्टर को और उभारते हैं।

इन कारों से होगा मुकाबला

इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलने की उम्मीद है। इंजन की बात करें तो एसयूवी में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है जो 216bhp की पावर और 479Nm टॉर्क जनरेट करेगा। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4WD सिस्टम के साथ आ सकता है। लॉन्च के बाद एसयूवी का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, जीप मेरिडियन और स्कोडा कोडियाक जैसी एसयूवी से होगा।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।