लॉन्च से पहले ही कंपनी के शोरूम पहुंच गई ये लग्जरी इलेक्ट्रिक कार, कंपनी ने बुकिंग भी शुरू की
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor India) ने जनवरी में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में M9 इलेक्ट्रिक MPV और साइबरस्टर टू-डोर इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार की शुरुआत की।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor India) ने जनवरी में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में M9 इलेक्ट्रिक MPV और साइबरस्टर टू-डोर इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार की शुरुआत की। ये दोनों मॉडल आने वाले महीनों में बिक्री के लिए तैयार रहेंगे। इन्हें पूरे भारत में ब्रांड के नए स्थापित 'MG प्रीमियम' डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक 50 हजार का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक कर सकते हैं।
MG M9 अब डीलर के पास पहुंच चुकी है जहां से इसे कैमरे में कैद किया गया है। यह भारतीय बाजार में लॉन्च के करीब है। यह तीन एक्सटीरियर शेड्स कार्डिफ ब्लैक, ल्यूमिनस व्हाइट और मिस्टिक ग्रे में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। आप जो फोटोज देख रहे हैं, वे मिस्टिक ग्रे पेंटजॉब की हैं जबकि छत और खंभे ब्लैक कलर में हैं, जो डुअल कलर का लुक देते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mercedes-Benz EQB
₹ 72.2 - 78.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQA
₹ 67.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Lexus UX 300e
₹ 75 - 85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW iX1
₹ 66.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volvo C40 Recharge
₹ 62.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
MG भारतीय बाजार के लिए M9 को एक ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल के रूप में पेश करेगी, जो 90 kWh बैटरी पैक से लैस है। लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV 245 bhp का पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क पैदा करती है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में लगभग 430Km की WLTP-सर्टिफाइट ड्राइविंग रेंज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 65 लाख रुपए होने की उम्मीद है।
MG M9 में 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ आएगी जिसमें बीच की रो में रिक्लाइनिंग ओटोमन सीटें हैं, जो आठ मसाज फंक्शन प्रदान करती हैं। यह डुअल सनरूफ सेटअप, वेंटिलेटेड सीटें और पावर्ड स्लाइडिंग रियर डोर जैसे प्रीमियम इक्युपमेंट से लैस है। MPV में रियर एंटरटेनमेंट पैकेज, ट्रिपल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी हैं।
अन्य हाइलाइट्स में 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESP), ऑटो होल्ड और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), पावर्ड सीटें, माउंटेड कंट्रोल के साथ स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और वायरलेस चार्जिंग फीचर्स शामिल हैं।
भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इस लग्जरी MPV का मुकाबला लेटेस्ट किआ कार्निवल से होगा। MG दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद, चंडीगढ़, गुरुग्राम, जयपुर, लखनऊ और कोच्चि सहित 13 प्रमुख शहरों में 14 MG सेलेक्ट डीलरशिप खोलेगी। इस डीलरशिप विस्तार के अलावा, MG ने साइबरस्टर और MG9 के लिए पहले से ही प्री-बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


