MG की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी उड़ाएगी हुंडई, टेस्ला और BYD की नींद, 555km की रेंज, पावर 728hp
एमजी की इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम IM6 है। कंपनी IM6 SUV को इसी साल अक्टूबर में लॉन्च कर सकती है। इस नई ई एसयूवी की टक्कर Tesla Model Y, BYD Sealion 7, Hyundai Ioniq 5 and Kia EV जैसी ईवी से होगी।

MG इंडियन मार्कट में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम IM6 है। कंपनी IM6 SUV को इसी साल अक्टूबर में लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी के सेलेक्ट आउटलेट का प्रोडक्ट होगा और इसे कंपनी फुल इंपोर्ट करेगी। भारत में इसकी कीमत 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है। एमजी की इस नई ई एसयूवी की टक्कर Tesla Model Y, BYD Sealion 7, Hyundai Ioniq 5 and Kia EV जैसी ईवी से होगी। आइए डीटेल में जानते हैं इस इवी के बारे में।






555 किमी तक की रेंज
IM6 के टॉप-एंड वर्जन में 800V की इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है, जो 396kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को कैपेबल बनाता है। कंपनी का दावा है कि इसकी 100kWh बैटरी केवल 15 मिनट में 30 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। यह बैटरी 408hp पावर, 500Nm टॉर्क (रियर-वील-ड्राइव) और 778hp पावर और 802Nm टॉर्क (ऑल-वील-ड्राइव) कॉन्फिगरेशन में आएगी। कंपनी का दावा है कि रियर-वील-ड्राइव वेरिएंट 5.4 सेकंड और ऑल-वील-ड्राइव वेरिएंट 3.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। IM6 RWD की WLTP रेटिंग के अनुसार एक बार चार्ज करने पर इसकी रेंज 555 किमी है, जबकि AWD वर्जन की रेंज 505 किमी है। MG भारत में कौन से कॉन्फिगरेशन को पेश करेगा इस बारे में पक्के तौर पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tesla Model Y
₹ 59.89 - 67.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD Sealion 7
₹ 48.9 - 54.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Ioniq 5
₹ 46.05 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कूपे क्रॉसओवर जैसा धांसू डिजाइन
दिखने में IM6 एक नॉर्मल SUV की तरह नहीं, बल्कि एक कूपे क्रॉसओवर जैसी लगती है। खास डिजाइन हाइलाइट में एयरो-एफिशिएंसी के लिए घुमावदार, ग्लॉसी बॉडी पैनल, बड़ी L-शेप की एलईडी हेडलाइट्स और पीछे की ओर पूरी चौड़ाई वाली लाइट बार शामिल है। इंटीरियर में बड़ा 26.3 इंच का पैनोरमिक स्क्रीन सेटअप और एक एक्सट्रा 10.5 इंच की वर्टिकल स्क्रीन दी गई है। अल्ट्रा-लॉन्ग-रेंज LiDAR, NVIDIA Orin X और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8295 चिप इंटरनैशनल स्पेसिफिकेशन वाले वर्जन में स्टैंडर्ड हैं। ग्लोबली IM6 का मुकाबला टेस्ला मॉडल भ, BYD Sealion 7, हुंडई आयोनिक 5 और किआ ईवी6 से है।
स्टारलाइट 560 SUV की भी होगी एंट्री
XUV7XO और XEV 9S की कॉम्पिटिटर, स्टारलाइट 560 SUV साल 2026 में लॉन्च होने वाली एक और MG NEV प्लग-इन हाइब्रिड वीइकल है। इसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। यह 5-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में आएगी और प्लग-इन हाइब्रिड और प्योर इलेक्ट्रिक दोनों इंजन ऑप्शन के साथ ऑफर की जाएगी। एमजी की यह अपकमिंग SUV महिंद्रा XUV7XO, XEV 9S के साथ टाटा हैरियर और हैरियर EV जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


