MG Hector Tomahawk 7-सीटर लॉन्च, ये फुल टैंक+चार्ज पर 1100Km दौड़ेगी; 3.2 Rs/Km रेंट पर भी मिलेगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

MG के अनुसार, यह गाड़ी 0 से 100 kmph की स्पीड महज 9 सेकंड में पकड़ लेती है। 52-लीटर का फ्यूल टैंक बैटरी के साथ मिलकर 1100Km से ज्यादा की रेंज देता है। 6 ड्राइव मोड टॉमहॉक PHEV को अलग-अलग पावरट्रेन ऑपरेटिंग देते हैं।

MG Hector Tomahawk PHEV launched at Rs 25.69 lakh
MG की प्लग-इन हाइब्रिड SUV लॉन्च
MG Hector Tomahawk PHEV
केवल
33,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

JSW MG मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में हेक्टर टॉमहॉक (Hector Tomahawk) प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) कार लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस SUV की BaaS के साथ कीमत 21.79 लाख रुपए तय की है। इसके साथ ही 3.2 रुपए प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल भी देना होगा। जबकि, इसकी रेगुलर एक्स-शोरूम कीमत 25.70 लाख रुपए से शुरू है। इस 7-सीट वाली SUV में 20.5 kWh की बैटरी और 1.5-लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन है, जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ काम करता है। MG का दावा है कि फुल चार्ज और फुल टैंक पर इसकी कंबाइंड रेंज 1100 km से ज्यादा होगी। जिसमें इलेक्ट्रिक रेंज 115Km से ज्यादा होगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Lexus ES 350h
₹ 66.1 - 71.8 लाख
EMI केवल86,500/ माह
अपनी EMI जानें
BMW 3 Series LWB
₹ 60.55 - 63.5 लाख
EMI केवल79,200/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Golf GTI
₹ 53 लाख
EMI केवल69,300/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.52 - 23.52 लाख
EMI केवल16,400/ माह
अपनी EMI जानें
Lexus NX
₹ 67.59 - 74.5 लाख
EMI केवल88,400/ माह
अपनी EMI जानें

इसकी रेगुलर एक्स-शोरूम कीमत एक्सक्लूसिव वैरिएंट के लिए 25.70 लाख रुपए है। जबकि एसेंस वैरिएंट की कीमत 27.80 लाख रुपए है। इसके पावरट्रेन में 101 hp का पेट्रोल इंजन है जो 125 Nm का टॉर्क देता है। साथ ही, इसमें 198 hp और 237 Nm वाली परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर भी लगी है। इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम में 10-इन-1 इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट है। खास हाइब्रिड ट्रांसमिशन 98.8% ट्रांसमिशन एफिशिएंसी का दावा करता है।

एटकिंसन साइकिल इंजन 43.2% थर्मल एफिशिएंसी का दावा भी करता है। MG के अनुसार, यह गाड़ी 0 से 100 kmph की स्पीड महज 9 सेकंड में पकड़ लेती है। 52-लीटर का फ्यूल टैंक बैटरी के साथ मिलकर 1100Km से ज्यादा की रेंज देता है। 6 ड्राइव मोड टॉमहॉक PHEV को अलग-अलग पावरट्रेन ऑपरेटिंग देते हैं। प्योर EV मोड इलेक्ट्रिक ड्राइविंग के लिए बैटरी पावर पर डिपेंड करता है, जबकि सीरिज हाइब्रिड मोड में पेट्रोल इंजन मोटर के लिए बिजली बनाता है।

JSW MG हेक्टर टॉमहॉक PHEV की एक्स-शोरूम कीमतें
वैरिएंटरेगुलर एक्स-शोरूम कीमतBaaS प्राइस
Exclusive25.70 लाख रुपए21.79 लाख रुपए + Rs. 3.2/km
Essence27.80 लाख रुपए23.89 लाख रुपए + Rs. 3.2/km

पैरेलल हाइब्रिड मोड, बूस्ट में इंजन और मोटर दोनों का इस्तेमाल करता है, रीजेनरेशन मोड में गाड़ी की स्पीड कम होने पर एनर्जी वापस मिलती है, प्योर इंजन मोड में इंजन की पावर सीधे व्हील तक पहुंचती है और इंजन ड्राइव + चार्ज मोड में इंजन व्हील को घुमाने के साथ-साथ बैटरी को भी चार्ज करता है। 20.5 kWh की बैटरी 3.3 kW AC चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे 10 से 100% चार्ज होने में लगभग 7.5 घंटे लगते हैं, जबकि 25 kW DC चार्जिंग से 30 से 80% चार्ज होने में 35 मिनट लगते हैं।

JSW MG हेक्टर टॉमहॉक PHEV के स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशनहेक्टर टॉमहॉक PHEV
इंजन1.5-litre Atkinson-cycle petrol
इंजन पावर101 hp
इंजन टॉर्क125 Nm
इलेक्ट्रिक मोटरPermanent Magnet Synchronous Motor
मोटर पावर198 hp
मोटर टॉर्क237 Nm
बैटरी कैपेसिटी20.5 kWh
ट्रांसमिशनDedicated Hybrid Transmission
इलेक्ट्रिक रेंज115+ km*
कंबाइंड रेंज1,100+ km*
फ्यूल टैंक52 litres
0–100 km/h9 seconds
ड्राइव मोड6

टोमाहॉक की लंबाई 4,745 mm, चौड़ाई 1,850 mm (मिरर को छोड़कर) और ऊंचाई 1,770 mm है। जबकि इसका 2,810 mm का व्हीलबेस तीन-रो वाले केबिन के लिए आधार बनाता है। तीनों रो के सीधे रहने पर बूट कैपेसिटी 192 लीटर होती है और तीसरी रो को फोल्ड करने के बाद यह बढ़कर 528 लीटर हो जाती है। इसकी खूबियों में डुअल-पेन कॉकपिट सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड टेलगेट, 6वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 50W कूल्ड वायरलेस चार्जिंग, दूसरी और तीसरी रो में AC वेंट्स, 18-इंच एलॉय व्हील्स और मोरक्कन ब्राउन और कार्बन ब्लैक इंटीरियर थीम शामिल हैं।

टोमाहॉक PHEV में 15.6-इंच टचस्क्रीन के साथ 8.8-इंच मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले मिलता है। MG का i-SMART सिस्टम 80 से ज्यादा कनेक्टेड फंक्शंस देता है, जबकि GenAI-पावर्ड वॉइस असिस्टेंस, कराओके, 30 से ज्यादा हिंग्लिश वॉइस कमांड्स, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, MG ऐप स्टोर, डिजिटल ब्लूटूथ की, रिमोट AC कंट्रोल्स, OTA अपडेट्स और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी इसकी अन्य खास बातें हैं।

JSW MG हेक्टर टॉमहॉक PHEV का डायमेंशन
डायमेंशनमेजरमेंट्स
लंबाई4,745 mm
चौड़ाई1,850 mm
ऊंचाई1,770 mm
व्हीलबेस2,810 mm
बूटस्पेस192 litres / 528 litres
सीटिंग कैपेसिटी7

इस पैकेज में V2H, V2L और V2V फंक्शनैलिटी भी शामिल हैं, लेकिन V2H के लिए अलग से बिकने वाली एक कम्पैटिबल यूनिट की जरूरत होती है और V2L/V2V आउटपुट तय शर्तों के तहत 3 kVA तक सीमित है। सेफ्टी की बात करें तो, दोनों वैरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड हैं। साथ ही ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड कंट्रोल, EBD के साथ ABS, चारों व्हील में डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, डायरेक्ट TPMS, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर और रिवर्स कैमरा भी मिलता है।

हाई-स्पेक एसेंस वैरिएंट में ऑटोनॉमस लेवल 2 ADAS पैकेज मिलता है। इसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, बेंड क्रूज असिस्टेंस, ट्रैफिक-जैम असिस्ट, लेन-कीप असिस्ट, लेन-डिपार्चर वॉर्निंग, लेन-डिपार्चर प्रिवेंशन, फ्रंट-कोलिजन वॉर्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, पैदल यात्रियों के लिए इमरजेंसी ब्रेकिंग, इंटेलिजेंट हाइड्रोलिक ब्रेकिंग असिस्टेंस और इंटेलिजेंट हेडलैंप कंट्रोल जैसे फीचर शामिल हैं।

हेक्टर टॉमहॉक PHEV, MG को पारंपरिक पेट्रोल, डीजल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड थ्री-रो SUV का एक अलग ऑप्शन देती है। इलेक्ट्रिक पावर पर 115Km से ज्यादा की रेंज इसे पारंपरिक हाइब्रिड से अलग बनाती है, जबकि पेट्रोल इंजन और 52-लीटर का फ़्यूल टैंक लंबी यात्रा के लिए सिर्फ चार्जिंग पर निर्भर रहने की जरूरत को खत्म करता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़MG की प्लग-इन हाइब्रिड SUV लॉन्च, फुल चार्ज और टैंक पर 1100Km से ज्यादा रेंज