हेक्टर SUV को खरीदने 'गोल्डन चांस', पूरे ₹50000 सस्ते में मिल रही; इसमें 5-6-7 सीटर ऑप्शन मिलेंगे
कंपनी हेक्टर पर 50,000 रुपए तक के बेनिफिट के साथ उपलब्ध है। ग्राहक 10,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपए का लॉयल्टी बेनिफिट और 20,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। हेक्टर को 5, 6 और 7-सीट कॉन्फिगरेशन में खरीद सकते हैं।

MG मोटर इंडिया अपनी हेक्टर फेसलिफ्ट पर इस महीने यानी जून 2026 में डिस्काउंट लेकर आई है। कंपनी हेक्टर पर 50,000 रुपए तक के बेनिफिट के साथ उपलब्ध है। ग्राहक 10,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपए का लॉयल्टी बेनिफिट और 20,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। हेक्टर को 5, 6 और 7-सीट कॉन्फिगरेशन में खरीद सकते हैं। हेक्टर की एक्स-शोरूम कीमतें 11.99 लाख से 19.49 लाख रुपए के बीच हैं। भारत में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, टाटा सफारी, हुंडई अल्काजार, महिंद्रा XUV 7XO और जीप कम्पास जैसे मॉडल से होता है।
नई MG हेक्टर का डिजाइन, फीचर्स और इंजन
पिछला फेसलिफ्ट 2023 में हुआ था, लेकिन लेटेस्ट अपडेट में नए डिजाइन एलिमेंट्स शामिल हैं। 2026 MG हेक्टर में नए ग्रिल डिजाइन के साथ अपडेटेड फ्रंट फेसिया और बदला हुआ फ्रंट बंपर मिलेगा। इसका स्लीक LED सेटअप वैसा ही लगता है, जबकि पिछले हिस्से में भी नया बंपर डिजाइन होगा। फेसलिफ्टेड मॉडल के एलॉय व्हील्स के लिए नए डिजाइन मिलते दिख रहे हैं, जिनके साइज 19-इंच यूनिट तक होने की उम्मीद है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
MG Hector
₹ 11.99 - 19.19 लाख
Toyota Urban Cruiser Hyryder
₹ 10.99 - 20.19 लाख
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
Maruti Suzuki Victoris
₹ 10.5 - 19.99 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
2026 हेक्टर में काफी हद तक मौजूदा टेक सूट को बनाए रखने की उम्मीद है, जिसमें कुछ संभावित बदलाव भी शामिल हो सकते हैं। जैसे वेंटिलेटेड रियर सीटें और इसके वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट के लिए अपडेटेड इंटरफेस मिलेगा। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग, पावर्ड ड्राइवर सीट और एयर प्यूरीफायर जैसे दूसरे फीचर्स मिलते रहेंगे। हेक्टर MG के i-SMART सुइट के जरिए कनेक्टेड कार टेक को भी सपोर्ट करता है, जिससे रिमोट व्हीकल कंट्रोल, रियल-टाइम डायग्नोस्टिक्स और वॉइस कमांड मिलते हैं।
हेक्टर SUV में नए पावरट्रेन ऑप्शन मिलने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि यह एक फेसलिफ्ट है और पूरी तरह से जनरेशनल अपग्रेड नहीं है। इसमें या तो 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन या 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता रहेगा। पेट्रोल इंजन 141 bhp का पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क देता है और यह 6-स्पीड मैनुअल या CVT गियरबॉक्स के साथ आता है। डीजल इंजन 167 bhp का पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क देता है। यह सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन तक ही लिमिटेड है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


