
छप्परफाड़ डिस्काउंट: दिसंबर में ₹90000 तक सस्ती मिल रही क्रेटा के टक्कर वाली ये धांसू 5-सीटर SUV
एमजी अपने अलग-अलग मॉडलों पर दिसंबर, 2025 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर एसयूवी एमजी हेक्टर पर भी हजारों रुपये का डिस्काउंट उपलब्ध है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।
एमजी अपने अलग-अलग मॉडलों पर दिसंबर, 2025 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर एसयूवी एमजी हेक्टर पर भी हजारों रुपये का डिस्काउंट उपलब्ध है। ग्राहक एमजी हेक्टर (MG Hector) खरीदने पर अधिकतम 90,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






दमदार इंजन से लैस है हेक्टर
अगर पावरट्रेन की बात करें तो एमजी हेक्टर में ग्राहकों को 2 इंजन का ऑप्शन मिलता है। पहला 1.5-लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन से लैस है जो 143bhp की अधिकतम पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, कार में दूसरा 2.0-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो 170bhp की अधिकतम पावर और 350Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Hector Plus
₹ 17.5 - 23.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector
₹ 14 - 20.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 29.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Safari
₹ 14.66 - 25.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इतनी है एसयूवी की कीमत
फीचर्स के तौर पर एमजी हेक्टर में 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 14-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी और पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। इसके अलावा, ग्राहकों की सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग, ADAS टेक्नोलॉजी के साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
इतनी है कीमत
बता दें कि एमजी हेक्टर का मुकाबला मार्केट में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और टाटा हैरियर जैसी एसयूवी से होता है। भारतीय मार्केट में एमजी हेक्टर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 20.76 लाख रुपये तक जाती है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




