तहलका मचाने आ रही MG Hector Hawk, 16 जुलाई को होगी धमाकेदार एंट्री, मिलेंगे कमाल के फीचर
JSW MG Motor 16 जुलाई को भारत में नई एसयूवी को लाने वाला है। यह एक प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी होगी। रिपोर्ट के अनुसार इसका नाम MG Hector Hawk हो सकता है। आइए जानते हैं डीटेल।

JSW MG Motor की एसयूवी मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। कंपनी इस साल दिवाली तक इंडियन मार्केट में दो नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें एक प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और दूसरी फुली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। दोनों मॉडल चीन में बिकने वाली Wuling Starlight 560 पर बेस्ड होंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन दोनों एसयूवी के नाम को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है। इसी बीच Cartoq की एक रिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि आने वाली प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी का नाम MG Hector Hawk हो सकता है। कंपनी इस नई PHEV SUV को 16 जुलाई 2026 को ऑफिशियली अनवील करने वाली है।
Wuling Starlight 560 पर होगी आधारित
नई हेक्टर हॉक और इसका इलेक्ट्रिक वर्जन चीन में बिकने वाली Wuling Starlight 560 पर बेस्ड होंगे। ऐसे में उम्मीद है कि दोनों एसयूवी में प्लेटफॉर्म, कई मैकेनिकल पार्ट्स और पावरट्रेन टेक्नोलॉजी काफी हद तक एक जैसी होगी। हालांकि, भारतीय बाजार के लिए कंपनी ने अभी तक इंजन और बैटरी से जुड़ी ऑफिशियल डीटेल नहीं दी है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Wuling Starlight 560
₹ 30 - 40 लाख
MG Hector Plus
₹ 17.49 - 19.69 लाख
MG Hector
₹ 11.99 - 19.19 लाख
MG G10
₹ 24 - 30 लाख
MG Majestor
₹ 40 - 45 लाख
MG Astor
₹ 9.79 - 15.5 लाख
1,100KM तक का ड्राइविंग रेंज
चीन में उपलब्ध Wuling Starlight 560 PHEV में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 20.5 kWh का बैटरी पैक मिलता है। यह सिस्टम 197 bhp की पावर और 230 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह SUV केवल इलेक्ट्रिक मोड में 100 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं, पेट्रोल इंजन और बैटरी को मिलाकर इसकी टोटल ड्राइविंग रेंज 1,100 किलोमीटर तक हो जाती है। उम्मीद है कि भारत में आने वाली हेक्टर हॉक PHEV में भी इसी तरह का पावरट्रेन देखने को मिल सकता है।
इलेक्ट्रिक वर्जन में 500KM तक की रेंज
रिपोर्ट्स के मुताबिक हेक्टर हॉक ईवी में 56.7 kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है। इसके साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी, जो 236 bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर (CLTC) तक की रेंज दे सकती है। परफॉर्मेंस की बात करें, तो यह एसयूवी 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 13 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी इलेक्ट्रॉनिकली लिमिटेड टॉप स्पीड 160 किमी/घंटा होगी। DC फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी को 30% से 80% तक सिर्फ 20 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा। वहीं, AC चार्जर से बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 9.2 घंटे का समय लगेगा।
फीचर्स से होगी भरपूर
हेक्टर हॉक को मॉडर्न और प्रीमियम फीचर्स से लैस किया जाएगा। इसमें 12.8-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 8.8-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेवल-2 ADAS, ऑल-LED लाइटिंग के साथ कई और एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है। डायमेंशन की बात करें, तो यह एसयूवी 4,745 मिमी लंबी, 1,850 मिमी चौड़ी और 1,770 मिमी तक ऊंची होगी। इसका व्हीलबेस 2,810 मिमी होगा, जिससे केबिन में बेहतर स्पेस और आराम मिलने की उम्मीद है। हेक्टर हॉक भारत में MG की पहली प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी बन सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


