Hindi Newsऑटो न्यूज़MG Hector Facelift launched at Rs 11.19 lakh, know what is new in 2026 model
7-सीटर सेगमेंट में धमाल मचाने आई नई MG हेक्टर, जेस्चर कंट्रोल जैसे कई कमाल फीचर से लोड; XUV700 और हैरियर की टेंशन बढ़ी

7-सीटर सेगमेंट में धमाल मचाने आई नई MG हेक्टर, जेस्चर कंट्रोल जैसे कई कमाल फीचर से लोड; XUV700 और हैरियर की टेंशन बढ़ी

संक्षेप:

7-सीटर सेगमेंट में XUV700 और हैरियर की टेंशन बढ़ गई है। जी हां, क्योंकि इस सेगमेंट में नई MG हेक्टर एक नए अवतार में धमाल मचाने को तैयार है। कंपनी ने इसे जेस्चर कंट्रोल जैसे कई कमाल फीचर्स से लोड कर दिया है।

Dec 15, 2025 08:49 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

MG मोटर इंडिया (MG Motor India) ने भारतीय बाजार में 2026 MG हेक्टर फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। अपडेटेड MG हेक्टर की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि MG हेक्टर प्लस (6-सीटर और 7-सीटर ऑप्शन) की कीमत 17.29 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह MG हेक्टर का 2019 में लॉन्च के बाद दूसरा बड़ा अपडेट है, जिसमें डिजाइन, फीचर्स और सेफ्टी टेक्नोलॉजी में कई अहम बदलाव किए गए हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति भारत में ही बनाएगी पार्ट-बैटरी, EV को लेकर लोगों का डर ऐसे खत्म करेगी कंप

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG Hector Plus

MG Hector Plus

₹ 17.29 - 19.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Grand Vitara

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Hyryder

Toyota Urban Cruiser Hyryder

₹ 10.95 - 19.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Victoris

Maruti Suzuki Victoris

₹ 10.5 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

फिलहाल, कीमतें पेट्रोल वैरिएंट्स के लिए घोषित की गई हैं। डीजल वैरिएंट्स की जानकारी 2026 में दी जाएगी। बुकिंग ऑनलाइन और डीलरशिप दोनों जगह शुरू हो चुकी है और डिलीवरी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

एक्सटीरियर में क्या बदला?

2026 MG हेक्टर फेसलिफ्ट में हल्के लेकिन नजर आने वाले बदलाव किए गए हैं। फ्रंट ग्रिल का साइज वही है, लेकिन अब इसमें हनीकॉम्ब पैटर्न दिया गया है। लोअर एयर इनटेक को थोड़ा रिवाइज किया गया है। इसके अलावा नए डिजाइन के 18-इंच अलॉय व्हील्स (215/55 टायर्स) और ब्लैक व्हील आर्च मिलती हैं। इसके अलावा साइड क्लैडिंग पहले जैसे ही है। इसमें स्प्लिट हेडलैंप, कनेक्टेड LED टेललैंप, DRLs और बंपर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

इसके अलावा दो नए एक्सटीरियर कलर जोड़े गए हैं। इसमें सेलाडॉन ब्लू (Celadon Blue) और पियर्ल व्हाइट (Pearl White) ऑप्शन है। इसके केबिन और फीचर्स की बात करें तो इसमें अब और ज्यादा हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं। हेक्टर फेसलिफ्ट (Hector Facelift) का सबसे बड़ा अपडेट इसके इंटीरियर और टेक्नोलॉजी में देखने को मिलता है।

इसमें नया अर्बन टैन (Urban Tan) डुअल-टोन केबिन थीम देखने को मिलती है। इसमें बिग 14-इंच पोर्ट्रेट टचस्क्रीन, MG की नई i-Swipe जेस्चर टेक्नोलॉजी, 2 उंगलियों से क्लाइमेट कंट्रोल, 3 उंगलियों से म्यूजिक कंट्रोल मिलता है। इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम की VRAM अब 10GB तक एक्सपेंडेबल है।

प्रीमियम फीचर्स

अन्य प्रीमियम फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 360-डिग्री कैमरा, डिजिटल ऑटो की (प्रॉक्सिमिटी लॉक/अनलॉक), इन्फिन्टी बाय हर्मन (Infinity by Harman) ऑडियो सिस्टम देखने को मिलता है।

इंजन और स्पेसिफिकेशन

मैकेनिकल तौर पर MG हेक्टर (Hector) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल इंजन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 143hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल / CVT गियरबॉक्स दिया गया है।

डीजल इंजन का भी ऑप्शन


डीजल इंजन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर टर्बो डीजल (फियट सोर्स्ड) इंजन मिलता है, जो 170hp की पावर और 350Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी देखने को मिलता है।

MG शील्ड ओनरशिप प्रोग्राम

MG हेक्टर के साथ स्टैंडर्ड रूप से MG SHIELD पैकेज मिलता है, जिसमें 3 साल / अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी, 3 साल रोडसाइड असिस्टेंस, 3 लेबर-फ्री पीरियोडिक सर्विस शामिल है।

मुकाबला किनसे?

2026 MG हेक्टर फेसलिफ्ट (Hector Facelift) का सीधा मुकाबला टाटा हैरियर, टाटा सफारी, जीप कंपास, महिंद्रा XUV700 और हुंडई अल्काजार जैसी SUVs से होता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।