
खत्म हुआ ग्राहकों का इंतजार! ₹11.99 लाख में लॉन्च हुई MG की ये शानदार SUV; जान लीजिए इसकी खासियत
एमजी मोटर ने अपनी पॉपुलर SUV हेक्टर का फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय मार्केट में उतार दिया है। एमजी हेक्टर (MG Hector) का यह अपडेटेड वर्जन 11.99 लाख रुपये से शुरू होकर 19.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक की कीमत में उपलब्ध है।
एमजी मोटर ने अपनी पॉपुलर SUV हेक्टर का फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय मार्केट में उतार दिया है। एमजी हेक्टर (MG Hector) का यह अपडेटेड वर्जन 11.99 लाख रुपये से शुरू होकर 19.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक की कीमत में उपलब्ध है। इसके साथ ही कंपनी ने हेक्टर प्लस के फेसलिफ्ट वर्जन की कीमतों का भी ऐलान कर दिया है जो 6 और 7-सीटर ऑप्शन में आती है। अपडेटेड एमजी हेक्टर Plus की शुरुआती कीमत 17.29 लाख रुपये रखी गई है। नए फेसलिफ्ट के साथ MG ने हेक्टर को हल्का-सा फ्रेश लुक दिया है ताकि सेगमेंट में इसकी मौजूदगी और मजबूत बनी रहे। आइए जानते हैं एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और डिजाइन के बारे में विस्तार से।






अब कुछ ऐसी दिखेगी नई हेक्टर
डिजाइन की बात करें तो नई एमजी हेक्टर का बड़ा ग्रिल साइज में पहले जैसा ही है। हालांकि, अब इसमें डायमंड पैटर्न की जगह नया हनीकॉम्ब डिजाइन दिया गया है जो इसे ज्यादा बोल्ड लुक देता है। नीचे दिए गए एयर डैम के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा, अलॉय व्हील्स को भी नया डिजाइन मिला है जिससे SUV का साइड प्रोफाइल ज्यादा फ्रेश नजर आता है। हालांकि, लाइटिंग सेटअप में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन और पीछे की तरफ टेललैंप्स को जोड़ने वाली LED लाइट बार को पहले की तरह ही बरकरार रखा गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Hector Plus
₹ 17.5 - 23.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector
₹ 14 - 20.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 29.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ज्यादा प्रीमियम हो गई केबिन
नई हेक्टर को डुअल-टोन अर्बन टैन इंटीरियर थीम के साथ पेश किया गया है जो केबिन को ज्यादा प्रीमियम लुक देती है। एसयूवी में 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जिसमें i-Swipe जेस्चर कंट्रोल टेक्नोलॉजी मिलती है। दो उंगलियों से HVAC और तीन उंगलियों से म्यूजिक व वॉल्यूम कंट्रोल किया जा सकता है। स्मूद परफॉर्मेंस के लिए 10GB RAM दी गई है। इसके अलावा डिजिटल ऑटो की, प्रॉक्सिमिटी लॉक/अनलॉक, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, हॉरिजॉन्टल AC वेंट्स और Harman का Infinity ऑडियो सिस्टम भी शामिल है।
जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स से लैस
सेफ्टी के मामले में नई हेक्टर को एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। इसमें 6-एयरबैग, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और लेवल-2 ADAS सेफ्टी सूट मिलता है। एसयूवी के ADAS में एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, बेंड क्रूज असिस्ट, ट्रैफिक जैम असिस्ट, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, फ्रंट कोलिजन वॉर्निंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, एसयूवी में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, ABS के साथ EBD, ब्रेक असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी दिया गया है।
पावरट्रेन में नहीं हुआ बदलाव
मैकेनिकल तौर पर एमजी हेक्टर और हेक्टर Plus में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल वैरिएंट में वही 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर इंजन मिलता है जो 143bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। वहीं, डीजल वर्जन में 2.0-लीटर इंजन दिया गया है, जो 170bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क देता है। कुल मिलाकर, नई हेक्टर की पहचान और ड्राइविंग एक्सपीरियंस पहले जैसा ही रखा गया है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




