Hindi Newsऑटो न्यूज़MG Gloster Sold Only 5 Unit In November 2025
इस SUV से बुरी तरह रूठ गए ग्राहक, नवंबर में सिर्फ 5 लोगों ने ही इसे खरीदा; ये 6 महीने की सबसे बिक्री

इस SUV से बुरी तरह रूठ गए ग्राहक, नवंबर में सिर्फ 5 लोगों ने ही इसे खरीदा; ये 6 महीने की सबसे बिक्री

संक्षेप:

MG मोटर के लिए विंडसर EV पिछले कई महीनों से या यूं कहा जाए की लॉन्च के बाद से ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। इलेक्ट्रिक कार होने के बाद भी ये कंपनी की बेस्ट सेलर है। वहीं, ईवी सेगमेंट में भी इसका एक तरफा दबदबा चल रहा है। दूसरी तरफ, कंपनी के लिए इसकी लग्जरी ग्लॉस्टर SUV की डिमांड काफी कम हो रही है।

Dec 19, 2025 09:37 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

MG मोटर के लिए विंडसर EV पिछले कई महीनों से या यूं कहा जाए की लॉन्च के बाद से ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। इलेक्ट्रिक कार होने के बाद भी ये कंपनी की बेस्ट सेलर है। वहीं, ईवी सेगमेंट में भी इसका एक तरफा दबदबा चल रहा है। दूसरी तरफ, कंपनी के लिए इसकी लग्जरी ग्लॉस्टर SUV की डिमांड काफी कम हो रही है। पिछले महीने यानी नवंबर में इस SUV ने अपनी आखिरी 6 महीने की सबसे खराब सेल्स दर्ज की। इसकी बिक्री महज 5 यूनिट पर सिमट गई। एक साल पहले यानी नवंबर 2024 में इसकी 138 यूनिट बिकी थीं। बता दें कि इस कार की एक्स-शोरूम कीमतें 38.33 लाख रुपे से 43.17 लाख रुपए तक हैं। चलिए इसकी पिछले 6 महीने की सेल्स को देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
MG ग्लॉस्टर सेल्स आखिरी 6 महीने
महीनायूनिट
जून34
जुलाई16
अगस्त13
सितंबर35
अक्टूबर9
नवंबर5

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 29.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.5 - 9.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.2 - 24.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

एमजी ग्लॉस्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

एमजी ग्लॉस्टर को 2WD और 4WD ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसमें इंटरनेट इनसाइड बैजिंग मेटल ब्लैक और मेटल ऐश कलर्स से हाइलाइट किए गए हैं। डार्क थीम को रूफ रेल, स्मोक्ड ब्लैक टेललाइट, विंडो सराउंड, फेंडर और फॉग गार्निश में भी रखा गया है। इस प्रीमियम SUV में डार्क कलर की थीम वाली लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री रेड स्टिच के साथ है।

इस प्रीमियम SUV में डुअल पैनोरमिक इलेक्ट्रिक सनरूफ, 12-वे पावर अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ड्राइवर सीट मसाज और वेंटिलेशन फीचर्स के साथ ही सैंड, ईको, स्पोर्ट, नॉर्मल, रॉक, स्नो और मड जैसे ऑल-टेरेन राइडिंग मोड देखने को मिलते हैं। ग्लॉस्टर को ब्लैकस्ट्रोम वैरिएंट में भी खरीद सकते हैं।

सेफ्टी के लिए इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया है, जिसमें एडॉप्टिव क्रूज नियंत्रण (ACC), ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB), ऑटोमैटक पार्किंग असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग (FCW), लेन डिपार्चर वॉर्निंग (LDW), ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BCD), डोर ओपन वॉर्निंग (DOW), रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट (RCTA), लेन चेंज असिस्ट (LCA) और ड्राइवर फेटिग रिमाइंडर सिस्टम शामिल है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;