इस SUV से ऐसे रूठे ग्राहक, पिछले 4 महीने से नहीं खुला खाता; बिक्री 00 यूनिट पर सिमटी

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

ग्लॉस्टर की बिक्री एक बार फिर जीरो यूनिट पर रही। ग्लॉस्टर की दिसंबर 2025 से लगातार सेल्स जीरो यूनिट पर बनी हुई है। इसे आखिरी बार नवंबर 2025 में 5 ग्राहक मिले थे। इस प्रीमियम SUV कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड है।

इस SUV से ऐसे रूठे ग्राहक, पिछले 4 महीने से नहीं खुला खाता; बिक्री 00 यूनिट पर सिमटी
लॉन्च की सूचना पाएं

JSW MG मोटर इंडिया की मार्च सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी के लिए विंडसर EV जहां नंबर-1 कार बनी। तो ग्लॉस्टर की बिक्री एक बार फिर जीरो यूनिट पर रही। ग्लॉस्टर की दिसंबर 2025 से लगातार सेल्स जीरो यूनिट पर बनी हुई है। इसे आखिरी बार नवंबर 2025 में 5 ग्राहक मिले थे। इस प्रीमियम SUV कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 38.33 लाख रुपए है। ये कंपनी के पोर्टफोलियो की सबसे लग्जरी कार भी है। इससे ऊपर सिर्फ एक अन्य मॉडल MG M9 है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 75.90 लाख रुपए है। बता दें कि कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में भी इजाफा करना शुरू कर दिया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
MG ग्लॉस्टर की बक्री के आंकड़े
महीनायूनिट
अक्टूबर 20259
नवंबर 20255
दिसंबर 20250
जनवरी 20260
फरवरी 20260
मार्च 20260

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

एमजी ग्लॉस्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
एमजी ग्लॉस्टर को 2WD और 4WD ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसमें इंटरनेट इनसाइड बैजिंग मेटल ब्लैक और मेटल ऐश कलर्स से हाइलाइट किए गए हैं। डार्क थीम को रूफ रेल, स्मोक्ड ब्लैक टेललाइट, विंडो सराउंड, फेंडर और फॉग गार्निश में भी रखा गया है। इस प्रीमियम SUV में डार्क कलर की थीम वाली लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री रेड स्टिच के साथ है। इस प्रीमियम SUV में डुअल पैनोरमिक इलेक्ट्रिक सनरूफ, 12-वे पावर अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ड्राइवर सीट मसाज और वेंटिलेशन फीचर्स के साथ ही सैंड, ईको, स्पोर्ट, नॉर्मल, रॉक, स्नो और मड जैसे ऑल-टेरेन राइडिंग मोड देखने को मिलते हैं।

MG ग्लॉस्टर के इंजन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो दो टर्बो ऑप्शन सिंगल और ट्विन के साथ आता है। इसका ट्विन-टर्बो वर्जन 215.5 bhp का पावर और 480 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि सिंगल टर्बो 161 bhp का पावर और 373.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इन इंजन के सभी वैरिएंट में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। यह 4x2 और 4x4 ड्राइव सिस्टम के साथ उपलब्ध है। इसका ARAI सर्टिफाइट माइलेज 10.04 kmpl से 13.92 kmpl के बीच है।

ग्लॉस्टर को ब्लैकस्ट्रोम वैरिएंट में भी खरीद सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया है, जिसमें एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC), ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB), ऑटोमैटक पार्किंग असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग (FCW), लेन डिपार्चर वॉर्निंग (LDW), ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BCD), डोर ओपन वॉर्निंग (DOW), रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट (RCTA), लेन चेंज असिस्ट (LCA) और ड्राइवर फेटिग रिमाइंडर सिस्टम शामिल है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।