जिस कार को नवंबर में 5 लोगों ने खरीदा, उसे दिसंबर में नहीं मिला एक भी ग्राहक; जानिए SUV का नाम

Jan 17, 2026 12:08 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

MG मोटर ने अपनी दिसंबर सेल्स का ब्रेकअप जारी कर दिया है। कंपनी के लिए विंडसर EV जहां एक बार फिर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी, तो दूसरी तरफ लग्जरी ग्लॉस्टर SUV की डिमांड 00 यूनिट पर आ गई। दरअसल, इस कार को नवंबर में 6 ग्राहक मिले थे। जबकि दिसंबर में इसकी सेल्स 00 यूनिट पर सिमट गई।

जिस कार को नवंबर में 5 लोगों ने खरीदा, उसे दिसंबर में नहीं मिला एक भी ग्राहक; जानिए SUV का नाम
लॉन्च की सूचना पाएं

MG मोटर ने अपनी दिसंबर सेल्स का ब्रेकअप जारी कर दिया है। कंपनी के लिए विंडसर EV जहां एक बार फिर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी, तो दूसरी तरफ लग्जरी ग्लॉस्टर SUV की डिमांड 00 यूनिट पर आ गई। दरअसल, इस कार को नवंबर में 6 ग्राहक मिले थे। जबकि दिसंबर में इसकी सेल्स 00 यूनिट पर सिमट गई। बता दें कि इस कार की एक्स-शोरूम कीमतें 38.33 लाख रुपे से 43.17 लाख रुपए तक हैं। कंपनी के लिए अन्य सभी मॉडल का परफॉर्मेंस बेहतर रहा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
MG मोटर्स मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप नवंबर-दिसंबर 2025
मॉडलनवंबरदिसंबर
विंडसर ईवी4,0253,596
कॉमेट ईवी8971,143
हेक्टर2781,147
जेडएस ईवी400502
हेक्टर278-
एस्टर149112
ग्लॉस्टर50
टोटल6,0326,500

एमजी ग्लॉस्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

एमजी ग्लॉस्टर को 2WD और 4WD ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसमें इंटरनेट इनसाइड बैजिंग मेटल ब्लैक और मेटल ऐश कलर्स से हाइलाइट किए गए हैं। डार्क थीम को रूफ रेल, स्मोक्ड ब्लैक टेललाइट, विंडो सराउंड, फेंडर और फॉग गार्निश में भी रखा गया है। इस प्रीमियम SUV में डार्क कलर की थीम वाली लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री रेड स्टिच के साथ है।

इस प्रीमियम SUV में डुअल पैनोरमिक इलेक्ट्रिक सनरूफ, 12-वे पावर अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ड्राइवर सीट मसाज और वेंटिलेशन फीचर्स के साथ ही सैंड, ईको, स्पोर्ट, नॉर्मल, रॉक, स्नो और मड जैसे ऑल-टेरेन राइडिंग मोड देखने को मिलते हैं। ग्लॉस्टर को ब्लैकस्ट्रोम वैरिएंट में भी खरीद सकते हैं।

सेफ्टी के लिए इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया है, जिसमें एडॉप्टिव क्रूज नियंत्रण (ACC), ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB), ऑटोमैटक पार्किंग असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग (FCW), लेन डिपार्चर वॉर्निंग (LDW), ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BCD), डोर ओपन वॉर्निंग (DOW), रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट (RCTA), लेन चेंज असिस्ट (LCA) और ड्राइवर फेटिग रिमाइंडर सिस्टम शामिल है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;