150 दिन में 00 सेल, अब इस SUV ने समेटा बोरिया-बिस्तर, वेबसाइट से भी हटी; ₹4 लाख का डिस्काउंट भी फेल
MG मोटर इंडिया ने ग्लॉस्टर SUV को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है। कंपनी ने मैजेस्टर को लॉन्च के साथ इस बात का भरोसा जताया था कि वो ग्लॉस्टर की बिक्री भी जारी रखेगी, लेकिन अब कंपनी ने इस 7-सीटर SUV को वेबसाइट से हटा दिया है। जब ग्लॉस्टर के लिए वेबसाइट पर जाते हैं तो इसमें मैजेस्टर का पेज ओपन हो रहा है।

JSW MG मोटर इंडिया ने ग्लॉस्टर SUV को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है। कंपनी ने मैजेस्टर को लॉन्च के साथ इस बात का भरोसा जताया था कि वो ग्लॉस्टर की बिक्री भी जारी रखेगी, लेकिन अब कंपनी ने इस 7-सीटर SUV को वेबसाइट से हटा दिया है। खात बात ये है कि जब आप ग्लॉस्टर के लिए वेबसाइट पर जाते हैं तो इसमें मैजेस्टर का पेज ओपन हो रहा है। यानी मैजेस्टर ने ग्लॉस्टर को रिप्लेस कर दिया। इससे इस बात का संकेत भी मिलता है कि ग्लॉस्टर अब भारत में हमेशा के लिए बंद हो गई है। बता दें कि इस SUV की एक्स-शोरूम कीमतें 38.33 लाख से 42.49 लाख रुपए तक हैं। बता दें कि पिछले 5 महीने (150 दिन) से इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी।
ये पहली बार नहीं है जब MG इंडिया अपनी बात पर कायम नहीं रही। इससे पहले विंडसर लॉन्च करते समय कंपनी कुछ ऐसा ऑफर कर रही थी जिस पर यकीन करना मुश्किल था। 1 जनवरी 2025 से पहले विंडसर की डिलीवरी लेने वाले खरीदारों के लिए, MG ने वादा किया था कि विंडसर को जल्दी खरीदने वालों को ओनरशिप के पहले साल के लिए अनलिमिटेड फ्री पब्लिक चार्जिंग मिलेगी। इससे कंपनी के पास विंडसर को काफी पब्लिसिटी मिली, जिससे यह कार भारत में EV के बीच मार्केट लीडर बन गई। हालांकि, कंपनी ने जल्द इस बात का एहसास हो गया कि ऐसा करना मुमकिन नहीं है। फिर उसने करीब 40 दिन बाद ही अपना ऑफर वापस ले लिया।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
BMW X1
₹ 50.9 - 52.9 लाख
Toyota Fortuner
₹ 34.76 - 50.46 लाख
Toyota Fortuner Legender
₹ 41.54 - 46.75 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
एमजी ग्लॉस्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
एमजी ग्लॉस्टर को 2WD और 4WD ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसमें इंटरनेट इनसाइड बैजिंग मेटल ब्लैक और मेटल ऐश कलर्स से हाइलाइट किए गए हैं। डार्क थीम को रूफ रेल, स्मोक्ड ब्लैक टेललाइट, विंडो सराउंड, फेंडर और फॉग गार्निश में भी रखा गया है। इस प्रीमियम SUV में डार्क कलर की थीम वाली लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री रेड स्टिच के साथ है। ग्लॉस्टर को ब्लैकस्ट्रोम वैरिएंट में भी खरीद सकते हैं।
इस प्रीमियम SUV में डुअल पैनोरमिक इलेक्ट्रिक सनरूफ, 12-वे पावर अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ड्राइवर सीट मसाज और वेंटिलेशन फीचर्स के साथ ही सैंड, ईको, स्पोर्ट, नॉर्मल, रॉक, स्नो और मड जैसे ऑल-टेरेन राइडिंग मोड देखने को मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया है, जिसमें एडॉप्टिव क्रूज नियंत्रण (ACC), ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB), ऑटोमैटक पार्किंग असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग (FCW), लेन डिपार्चर वॉर्निंग (LDW), ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BCD), डोर ओपन वॉर्निंग (DOW), रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट (RCTA), लेन चेंज असिस्ट (LCA) और ड्राइवर फेटिग रिमाइंडर सिस्टम शामिल है।
4 लाख रुपए का दिया डिस्काउंट
कंपनी ने मई 2026 में ग्लॉस्टर पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया। पिछले महीने इस कार पर 4 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे थे। कंपनी ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट्स, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर्स दिए। कंपनी MY25 यूनिट्स पर 3.5 लाख रुपए की छूट और 50,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दिया। इस पर कोई लॉयल्टी या कॉर्पोरेट बेनफिट नहीं था। भारत में इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडियाक, फॉक्सवैगन टायरॉन और जीप मेरेडियन से होता है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


