
अभी नहीं तो कभी नहीं! पूरे ₹4 लाख तक सस्ती हो गई ये भौकाली SUV; ऑफर दिसंबर तक ही वैलिड
भारतीय ग्राहकों की बीच खूब पसंद की जाने वाली फुल-साइज एसयूवी एमजी ग्लॉस्टर (MG Gloster) पर दिसंबर, 2025 में लाखों रुपये की छूट मिल रही है। ग्राहक इस दौरान एसयूवी पर 4,00,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
अगले कुछ दिनों में अपनी बड़ी फैमिली के लिए बड़ी एसयूवी खरीदने की प्लानिंग है तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, भारतीय ग्राहकों की बीच खूब पसंद की जाने वाली फुल-साइज एसयूवी एमजी ग्लॉस्टर (MG Gloster) पर दिसंबर, 2025 में लाखों रुपये की छूट मिल रही है। ग्राहक इस दौरान एसयूवी पर 4,00,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं एसयूवी में मौजूद खासियत के बारे में विस्तार से।






धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स
एमजी ग्लॉस्टर के केबिन में 12.3-इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं। जबकि सेफ्टी के लिए एसयूवी में स्टैंडर्ड 6-एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के अलावा एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) भी दिया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.25 - 22.06 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.65 - 48.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.66 - 25.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 9.66 - 18.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इतनी है कार की कीमत
एमजी ग्लॉस्टर का मार्केट में मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, जीप मेरिडियन और स्कोडा कोडियाक जैसी एसयूवी से होता है। बता दें कि भारतीय मार्केट में एमजी ग्लॉस्टर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 39 लाख रुपये है।
दमदार इंजन से लैस है एसयूवी
पावरट्रेन की बात करें तो एमजी ग्लॉस्टर में ग्राहकों को 2 इंजन का ऑप्शन मिलता है। पहला 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन से लैस है जो 161bhp की अधिकतम पावर और 373Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। जबकि दूसरा 2.0-लीटर ट्विन टर्बो डीजल इंजन से लैस है जो 215bhp की अधिकतम पावर और 478Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




