भारत से बोरिया-बिस्तर समेटने की तैयारी में MG Gloster, नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
एमजी ग्लॉस्टर (MG Gloster) फीचर्स, साइज और ताकत के दम पर सीधे तौर पर टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर देती रही है। अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, Gloster को पूरी तरह बंद करने की तैयारी चल रही है।

एमजी की फुल-साइज एसयूवी ग्लॉस्टर भारतीय ग्राहकों के बीच हमेशा से पॉपुलर रही है। दरअसल, एमजी ग्लॉस्टर (MG Gloster) फीचर्स, साइज और ताकत के दम पर सीधे तौर पर टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर देती रही है। लेकिन अब तस्वीर बदलने वाली है। कंपनी ने अपनी नई फ्लैगशिप SUV Majestor से पर्दा उठा दिया है। अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, Gloster को पूरी तरह बंद करने की तैयारी चल रही है। यानी अब मेजेस्टर ही MG की बड़ी SUV लाइन-अप की जिम्मेदारी संभालेगी। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।






पहले साथ-साथ बेचने की थी प्लानिंग
दिलचस्प बात यह है कि ऑटो एक्सपो 2025 में MG ने मेजेस्टर को पेश करते टाइम साफ कहा था कि Majestor और Gloster दोनों साथ-साथ बिकेंगी। प्लान यह था कि ग्लॉस्टर को मेजेस्टर से नीचे पोजिशन किया जाएगा। लेकिन अब एक साल के भीतर ही कंपनी ने अपना रुख बदल लिया है। न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर की मानें तो मेजेस्टर ही ग्लॉस्टर की जगह लेगी।
एमजी का पूरा फोकस मेजेस्टर पर
अब तक ग्लॉस्टर का सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और Isuzu MU-X से रहा है। वहीं, कीमत के हिसाब से यह जीप मेरिडियन, स्कोडा कोडिएक और जल्द आने वाली फॉक्सवैगन टायरॉन जैसी बड़ी एसयूवी के बीच अपनी जगह बनाती थी। लेकिन अब जब ग्लॉस्टर अपने लाइफ-साइकिल के आखिरी दौर में पहुंच चुकी है, तो एमजी का पूरा फोकस नई मेजेस्टर एसयूवी पर शिफ्ट होता दिख रहा है। कंपनी ने मेजेस्टर को ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए इसका नया डिजाइन, बदला हुआ आगे-पीछे का लुक और केबिन में नए जमाने के फीचर्स दिए हैं।
प्री-बुकिंग पहले से ही शुरू
कंपनी हर महीने करीब एक हजार यूनिट मेजेस्टर बनाने की तैयारी कर रही है। इसकी प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। एमजी का कहना है कि पहले से बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को खास फायदे और प्राथमिकता के आधार पर डिलीवरी मिलेगी। मेजेस्टर को भारत में अप्रैल, 2026 में लॉन्च किया जाएगा। जबकि इसकी डिलीवरी मई 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। पावरट्रेन के तौर पर इसमें वही 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलेगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


