एक ही कंपनी की 2 कारों का नहीं खुला खाता, जनवरी में नहीं मिला एक भी ग्राहक; दिसंबर में 112 यूनिट बिकीं
MG मोटर्स की जनवरी 2026 सेल्स रिपोर्ट में एक बार कुछ कारों की सेल्स के आंकड़ों काफी खराब नजर आए। दरअसल, कंपनी के लिए उसकी एस्टर SUV और ग्लॉस्टर SUV सबसे कम बिकने वाली कार रहीं। दरअसल, जनवरी में इन दोनों कारों का खता नहीं खुला।

MG मोटर्स की जनवरी 2026 सेल्स रिपोर्ट में एक बार कुछ कारों की सेल्स के आंकड़ों काफी खराब नजर आए। दरअसल, कंपनी के लिए उसकी एस्टर SUV और ग्लॉस्टर SUV सबसे कम बिकने वाली कार रहीं। दरअसल, जनवरी में इन दोनों कारों का खता नहीं खुला। खासकर एस्टर की दिसंबर में 112 यूनिट बिकी थीं। बता दें कि ग्लॉस्टर की एक्स-शोरूम कीमतें 38.33 लाख रुपए से 43.17 लाख रुपए तक हैं। जबकि एस्टर की एक्स-शोरूम कीमतें 9.65 लाख रुपए से 15.16 लाख रुपए तक हैं।






| MG की सबसे कम बिकने वाली दो कार | ||
|---|---|---|
| महीना | एस्टर | ग्लॉस्टर |
| अगस्त 2025 | 179 | 13 |
| सितंबर 2025 | 90 | 35 |
| अक्टूबर 2025 | 102 | 9 |
| नवंबर 2025 | 149 | 5 |
| दिसंबर 2025 | 112 | 0 |
| जनवरी 2026 | 0 | 0 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 27.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.99 - 20.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
एमजी ग्लॉस्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
एमजी ग्लॉस्टर को 2WD और 4WD ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसमें इंटरनेट इनसाइड बैजिंग मेटल ब्लैक और मेटल ऐश कलर्स से हाइलाइट किए गए हैं। डार्क थीम को रूफ रेल, स्मोक्ड ब्लैक टेललाइट, विंडो सराउंड, फेंडर और फॉग गार्निश में भी रखा गया है। इस प्रीमियम SUV में डार्क कलर की थीम वाली लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री रेड स्टिच के साथ है। इस प्रीमियम SUV में डुअल पैनोरमिक इलेक्ट्रिक सनरूफ, 12-वे पावर अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ड्राइवर सीट मसाज और वेंटिलेशन फीचर्स के साथ ही सैंड, ईको, स्पोर्ट, नॉर्मल, रॉक, स्नो और मड जैसे ऑल-टेरेन राइडिंग मोड देखने को मिलते हैं।
ग्लॉस्टर को ब्लैकस्ट्रोम वैरिएंट में भी खरीद सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया है, जिसमें एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC), ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB), ऑटोमैटक पार्किंग असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग (FCW), लेन डिपार्चर वॉर्निंग (LDW), ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BCD), डोर ओपन वॉर्निंग (DOW), रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट (RCTA), लेन चेंज असिस्ट (LCA) और ड्राइवर फेटिग रिमाइंडर सिस्टम शामिल है।
MG एस्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इसमें हाइब्रिड सेटअप दिया है, जिसे सबसे पहले नई MG3 के साथ पेश किया गया था। यह कुछ दूसरी MG कारों के साथ भी इस्तेमाल किया जाता है। हाइब्रिड सिस्टम में 1.5-लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन दिया है, जो 102 पीएस का पावर जनरेट करता है। इलेक्ट्रिक मोटर 100 किलोवाट (136 पीएस) जनरेट करती है। नई MG एस्टर हाइब्रिड+ का कम्बाइंड पावर आउटपुट 196 पीएस है। हाइब्रिड SUV को फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम में पेश किया जा रहा है। यह 3-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
एस्टर हाइब्रिड प्लस को 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में 8.7 सेकेंड का वक्त लगता है। यह 1.83 kWh की लिथियम-आयन बैटरी से लैस है। बैटरी 350 वोल्ट की है। इसे 45-kW जनरेटर से रिचार्ज किया जाता है। SUV में खास परिस्थितियों में एक खास समय के लिए पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावर पर चलने की कैपेसिटी है। हर 5 लीटर में 100Km की फ्यूल एफिशिएंसी काफी अच्छी है, जो लगभग 20 किमी प्रति लीटर है। WLTP नॉर्म्स के अनुसार CO2 उत्सर्जन 115 ग्राम/किमी पर सर्टिफाइट है। नई MG एस्टर हाब्रिड प्लस को DGT ECO पर्यावरण बैज मिला है।
स्पोर्टी प्रोफाइल वाली नई MG एस्टर हाब्रिड प्लस में स्लीक LED हेडलैंप और LED DRLs, ब्लैक फिनिश में एक ग्रिल और पॉलीगोनल एयर इनटेक हैं। साइड प्रोफाइल स्पोर्टी, 18-इंच डुअल-टोन एलॉय व्हील्स, मोटी क्लैडिंग और साइड मोल्डिंग से अलग है। हाइब्रिड SUV में विंडोज पर क्रोम गार्निश, क्रोम फिनिश में रूफ रेल और बॉडी-कलर वाले डोर हैंडल हैं। पीछे की तरफ, इसमें ट्राइंगुलर LED टेल लैंप और एक डुअल-टोन बंपर शामिल है।
इसके इंटीरियर की बात करें तो इस SUV को कम्फर्ट के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसमें आपको प्रीमियम वाइब्स आएगीं। कम्फर्ट वैरिएंट की इक्विपमेंट लिस्ट में मल्टी एयरबैग, ऑटोमैटिक लाइट ऑन और रेन सेंसर, 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं। यूजर्स को USB पोर्ट, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, डिजिटल रेडियो, कीलेस एंट्री और स्टार्ट सिस्टम, रियर व्यू कैमरा और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
सेफ्टी किट में सेंट्रल लॉकिंग और एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल और स्पीड लिमिटर शामिल हैं। ADAS फीचर्स की बात करें तो इसमें पैदल यात्री और साइकिल चालक का पता लगाने के साथ एक्टिव इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीपिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ड्राइवर अटेंशन अलर्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट दिया है। इसमें इंटेलिजेंट स्पीड असिस्टेंट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ई-कॉल इमरजेंसी कॉल सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
डेटा सोर्स: v3cars
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


