MG की इलेक्ट्रिक कारों को मिला ग्राहकों का भरपूर प्यार, 66% बढ़ी सेल, इस कार ने किया कमाल
एमजी मोटर इंडिया ने फाइनेंशियल ईयर 2026 में इलेक्ट्रिक वीइकल्स की सेल में FY 2025 के मुकाबले 66 प्रतिशत की ईयर-ऑन-ईयर बढ़ोतरी दर्ज की है। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच कंपनी ने भारत में 62,591 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बेचा।

MG की इलेक्ट्रिक गाड़ियों को भारतीय ग्राहकों का जबर्दस्त प्यार मिला है। यही कारण है कि कंपनी की ईवी सेल में 66 पर्सेंट की ईयर-ऑन-ईयर (YoY) ग्रोथ हुई है। गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट के अनुसार एमजी मोटर इंडिया ने फाइनेंशियल ईयर 2026 में इलेक्ट्रिक वीइकल्स की सेल में FY 2025 के मुकाबले 66 प्रतिशत की ईयर-ऑन-ईयर बढ़ोतरी दर्ज की है। ब्रिटिश ब्रैंड ने अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच भारत में 62,591 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बेचा, जबकि वित्त वर्ष 2025 में इसी पीरियड के दौरान 37,730 यूनिट्स की सेल हुई थी। मार्च 2026 की सेल की बात करें, तो डोमेस्टिक मार्केट में कंपनी ने 6,528 यूनिट की सेल की, जो 19 पर्सेंट की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ है। कंपनी ने यह भी कन्फजर्म किया कि वह दिवाली फेस्टिव सीजन से पहले (अगस्त-सितंबर 2026 के आसपास) भारतीय बाजार में अपना पहला प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वीइकल (पीएफईवी) लॉन्च करेगी।






सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार
एमजी विंडसर भारत की सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनकर उभरी है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस ईएसयूवी की टोटल सेल में 70 पर्सेंट योगदान नॉन-मेट्रो शहरों का है। एमजी मोटर ने बताया कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई का योगदान 30 प्रतिशत और इनके अलावा बाकी शहरों का सेल में 70 प्रतिशत हाथ रहा। मार्च 2026 में इसकी ईयर-ऑन-ईयर सेल में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये
एमजी विंडसर की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है, जिसमें BaaS मॉडल के तहत 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर का शुल्क लगता है। इसकी मैक्सिमम पावर 134 बीएचपी और अधिकतम टॉर्क 200 एनएम है। यह फुली इलेक्ट्रिक एसयूवी दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है। ये 38 kWh और 52.9 kWh (प्रो वेरिएंट) है। 38 kWh की रेंज 332 किमी है। वहीं, 52.9 kWh फुल चार्ज पर 449 किमी तक चल जाती है। एमजी विंडसर फर्स्ट ओनर को लाइफटाइम बैटरी वारंटी ऑफर कर रही है।
24 घंटों के भीतर 8 हजार से अधिक बुकिंग
18.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत वाली एमजी विंडसर प्रो को मई 2025 में लॉन्च होने के 24 घंटों के भीतर 8 हजार से अधिक बुकिंग मिल गई थी। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 12 मेन फीचर्स और 3 लेवल की वॉर्निंग के साथ लेवल 2 ADAS, पावर्ड टेलगेट और तीन नए कलर ऑप्शन- सेलाडॉन ब्लू, ऑरोरा सिल्वर और ग्लेज रेड शामिल हैं।
1 अप्रैल से बढ़ी कीमतें
कंपनी ने लगातार बढ़ते इनपुट कॉस्ट्स के असर को थोड़ा कम करने के लिए 1 अप्रैल, 2026 से अपने ICE और EV मॉडल्स को 2 पर्सेंट तक महंगा कर दिया है। वहीं, कंपनी MG SELECT पोर्टफोलियो को भी 1 अप्रैल, 2026 से 7 प्रतिशत तक महंगा कर दी है। इस पोर्टफोलियो में MG Cyberster और MG M9 जैसे मॉडल शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


