230Km रेंज और कीमत 7.62 लाख, इस इलेक्ट्रिक कार पर आया ₹80000 का डिस्काउंट; जान लो डिटेल
MG कॉमेट यह कॉम्पैक्ट दो-दरवाजो वाली इलेक्ट्रिक कार है, जो 17.3kWh की बैटरी पैक से चलती है। इसकी दावा की गई रेंज 230km है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 7.62 लाख रुपए से 9.99 लाख रुपए के बीच है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टाटा टिगोर EV से होता है। टाटा मोटर्स इस सेगमेंट में देश की नंबर-1 कार है।

MG मोटर्स इंडिया के पोर्टफोलियो में एंट्री लेवल और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कॉमेट EV है। ये न्यू टाटा टियागो EV के बाद देश की दूसरी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी है। अपने शानदार डिजाइन और फीचर्स के चलते कॉमेट EV की डिमांड ठीक-ठाक रहती है। ऐसे में इस महीने यानी जून में इस कार पर 60,000 रुपए तक का बेनिनिफ मिल रहा है। इनमें 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपए का लॉयल्टी बेनिफिट और 10,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। दक्षिण भारत में इस पर कैश डिस्काउंट बढ़ाकर 30,000 रुपए कर दिया गया है, जिससे इस पर कुल बेनिफिट 80,000 रुपए तक हो जाते हैं।
बता दें कि MG कॉमेट यह कॉम्पैक्ट दो-दरवाजो वाली इलेक्ट्रिक कार है, जो 17.3kWh की बैटरी पैक से चलती है। इसकी दावा की गई रेंज 230km है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 7.62 लाख रुपए से 9.99 लाख रुपए के बीच है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टाटा टिगोर EV से होता है। टाटा मोटर्स इस सेगमेंट में देश की नंबर-1 कार है। वहीं, MG मोटर्स का नंबर उसके बाद आता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
MG Comet EV
₹ 7.5 - 10 लाख
Tata Tiago EV
₹ 6.99 - 9.99 लाख
Citroen eC3
₹ 12.76 - 13.56 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
MG कॉमेट EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इसका डिजाइन वूलिंग एयर EV से मिलता है। कॉमेट EV की लंबाई 2974mm, चौड़ाई 1505mm और ऊंचाई 1640mm है। इसका व्हीलबेस 2010mm है। टर्निंग रेडियस सिर्फ 4.2 मीटर है, जो बिजी सड़कों पर ड्राइविंग के लिए या तंग जगहों में पार्किंग के लिए वरदान है। MG कॉमेट ईवी में क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, फुल-चौड़ाई वाली LED स्ट्रिप, स्लीक हेडलैंप दिया है। इसमें बड़े आकार के डोर, स्पोर्टी एलॉय व्हील और एक फ्लैट रियर सेक्शन दिया है।
इसमें 10.25-इंच की स्क्रीन, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल क्लस्टर दिया है। यूजर्स कई प्रकार की सुविधाओं का उपयोग करने के लिए अपने डिवाइस को पेयर करने में सक्षम होंगे। इसमें म्यूजिक, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, मौसम की जानकारी और रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट की डिटेल मिलेगी। MG कॉमेट ईवी को 4 कलर ऑप्शन बे (नीला), सेरेनिटी (हरा), सनडाउनर (नारंगी) और फ्लेक्स (लाल) में खरीद पाएंगे।
MG कॉमेट ईवी GSEV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसे खासतौर पर शहरी यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। हालांकि, कार अपने कॉम्पैक्ट आकार के कारण थोड़ी नाजुक दिख सकती है। इसमें 12 इंच के पहियों के साथ टायर का आकार 145/70 है। फ्रंट में आपको डिस्क ब्रेक मिलते हैं जबकि रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


