देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, रेंज 230km और कीमत ₹ 7.62 लाख; इस महीने मिल रही ₹60000 सस्ती
कॉमेट EV की मॉडल ईयर 2025 यूनिट पर 30,000 रुपए तक की छूट और MY26 मॉडल्स जैसे ही लॉयल्टी और कॉर्पोरेट फायदे मिलते हैं। इस दो-डोर EV की एक्स-शोरूम कीमत 7.62 लाख रुपए से 9.99 लाख रुपए के बीच है। इसमें सिर्फ 17.4kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी दावा की गई रेंज 230km है।

MG मोटर इंडिया के पोर्टफोलियो में कॉमेट EV सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। ये देश की भी सबसे इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। ऐसे में कंपनी ने ग्राहकों के लिए इस कार को आसानी से खरीदने के लिए शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। दरअसल, इस महीने यानी मई में कॉमेट EV खरीदने पर 60,000 रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। हालांकि, MY25 और MY26 यूनिट के लिए ये बेनफिट अलग-अलग होंगे। MY26 यूनिस पर 10,000 रुपए की छूट, 10,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपए के लॉयल्टी बोनस और और 10,000 रुपए का कॉर्पोरेट बेनिफिट मिलेंगे।
दूसरीत तरफ, कॉमेट EV की मॉडल ईयर 2025 यूनिट पर 30,000 रुपए तक की छूट और MY26 मॉडल्स जैसे ही लॉयल्टी और कॉर्पोरेट फायदे मिलते हैं। इस दो-डोर EV की एक्स-शोरूम कीमत 7.62 लाख रुपए से 9.99 लाख रुपए के बीच है। इसमें सिर्फ 17.4kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी दावा की गई रेंज 230km है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
MG Comet EV
₹ 7.5 - 10 लाख
Tata Tiago EV
₹ 7.99 - 11.14 लाख
Citroen eC3
₹ 12.76 - 13.56 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
MG कॉमेट EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
कॉमेट EV की लंबाई 2974mm, चौड़ाई 1505mm और ऊंचाई 1640mm है। इसका व्हीलबेस 2010mm है। टर्निंग रेडियस सिर्फ 4.2 मीटर है, जो बिजी सड़कों पर ड्राइविंग के लिए या तंग जगहों में पार्किंग के लिए वरदान है। MG कॉमेट ईवी में क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, फुल-चौड़ाई वाली LED स्ट्रिप, स्लीक हेडलैंप दिया है। इसमें बड़े आकार के डोर, स्पोर्टी एलॉय व्हील और एक फ्लैट रियर सेक्शन दिया है।
इसमें 10.25-इंच की स्क्रीन, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल क्लस्टर दिया है। यूजर्स कई प्रकार की सुविधाओं का उपयोग करने के लिए अपने डिवाइस को पेयर करने में सक्षम होंगे। इसमें म्यूजिक, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, मौसम की जानकारी और रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट की डिटेल मिलेगी। MG कॉमेट ईवी को 4 कलर ऑप्शन बे (ब्लू), सेरेनिटी (ग्रीन), सनडाउनर (ऑरेंज) और फ्लेक्स (रेड) में खरीद पाएंगे।
MG कॉमेट ईवी GSEV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसे खासतौर पर शहरी यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। हालांकि, कार अपने कॉम्पैक्ट आकार के कारण थोड़ी नाजुक दिख सकती है। इसमें 12 इंच के पहियों के साथ टायर का आकार 145/70 है। फ्रंट में आपको डिस्क ब्रेक मिलते हैं जबकि रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म की मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


