Hindi Newsऑटो न्यूज़MG Car Sales Breakup January 2026; Windsor EV, Comet EV, ZS EV, Hector
इस इलेक्ट्रिक कार के सामने पेट्रोल-डीजल मॉडल हर बार कर रहे सरेंडर, लोगों ने एक बार फिर बनाया नंबर-1

इस इलेक्ट्रिक कार के सामने पेट्रोल-डीजल मॉडल हर बार कर रहे सरेंडर, लोगों ने एक बार फिर बनाया नंबर-1

संक्षेप:

MG मोटर्स की जनवरी 2026 की सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 6 मॉडल बेच रही है। जिसमें उसकी इलेक्ट्रिक मॉडल की बड़ी रेंज शामिल है। इतना ही नहीं, कंपनी के इलेक्ट्रिक मॉडल की सेल्स ICE व्हीकल पर भारी पड़ती है।

Feb 11, 2026 08:14 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

MG मोटर्स की जनवरी 2026 की सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 6 मॉडल बेच रही है। जिसमें उसकी इलेक्ट्रिक मॉडल की बड़ी रेंज शामिल है। इतना ही नहीं, कंपनी के इलेक्ट्रिक मॉडल की सेल्स ICE व्हीकल पर भारी पड़ती है। MG के लिए हर बार की तरह उसकी विंडसर EV सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। वहीं, इस बार ZS EV की सेल्स में तगड़ा इजाफा हुआ। जिसके चलते वो नंबर-2 पोजीशन पर पहुंच गई। कॉमेट EV नंबर-3 पोजीशन पर ही। कुल मिलाकर पहली तीनों पोजीशन पर इलेक्ट्रिक मॉडल का दबदबा देखने को मिला।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG मोटर्स की मॉडल वाइज मंथली सेल्स जनवरी 2026
मॉडलजनवरी 2026दिसंबर 2025
विंडसर EV2,5673,596
कॉमेट EV7661,143
ZS EV1,093502
हेक्टर3341,147
एस्टर-112
ग्लोस्टर00
टोटल4,7606,500

MG मोटर्स की मॉडल वाइज मंथली सेल्स की बात करें तो विंडसर EV की जनवरी 2026 में 2,567 यूनिट बिकीं। वहीं, दिसंबर 2025 में इसकी 3,596 यूनिट बिकी थीं। ZS EV की जनवरी 2026 में 1,093 यूनिट बिकीं। वहीं, दिसंबर 2025 में इसकी 502 यूनिट बिकी थीं। कॉमेट EV की जनवरी 2026 में 766 यूनिट बिकीं। वहीं, दिसंबर 2025 में इसकी 1,143 यूनिट बिकी थीं। हेक्टर की जनवरी 2026 में 334 यूनिट बिकीं। वहीं, दिसंबर 2025 में इसकी 1,147 यूनिट बिकी थीं। एस्टर की जनवरी 2026 में एक भी यूनिट नहीं बिकीं। वहीं, दिसंबर 2025 में इसकी 112 यूनिट बिकी थीं। ग्लोस्टर की जनवरी 2026 में 0 यूनिट बिकीं। वहीं, दिसंबर 2025 में इसकी 0 यूनिट बिकी थीं।

MG की नंबर-1 विंडसर EV की डिटेल

कंपनी ने हाल ही में विंडसर ईवी का प्रो वैरिएंट लॉन्च किया है। विंडसर EV प्रो का मुख्य आकर्षण 52.9kWh LFP बैटरी पैक है। स्टैंडर्ड विंडसर EV की 38kWh LFP बैटरी की ARAI-सर्टिफाइट रेंज 332km की तुलना में प्रो की रेंज 449km है। बैटरी कैपेसिटी में सुधार के बावजूद, विंडसर EV प्रो की पावर आउटपुट 136hp और टॉर्क आउटपुट 200Nm पर स्टैंडर्ड मॉडल से चेंज रहते हैं। यही बात इसके फ्रंट-व्हील ड्राइव लेआउट के लिए भी सही है। चार्जिंग के लिए, विंडसर EV प्रो 7.4kWh AC चार्जर के साथ आता है जो बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने में लगभग 9.5 घंटे का समय लेता है। 60kW DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है जो 50 मिनट में 20 से 80% चार्ज करने की परमिशन देता है।

विंडसर में बड़े कॉस्मेटिक चेंजेस नहीं किए गए हैं। इसमें सिर्फ 18-इंच के एलॉय व्हील्स के लिए एक नया डिजाइन अपडेट किया गया है जो MG हेक्टर SUV के समान दिखता है। दूसरी तरफ, विंडसर EV प्रो में मौजूदा मॉडल की तरह ही स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं, जैसे आगे और पीछे कनेक्टेड LED लाइटबार के साथ स्प्लिट हेडलाइट सेटअप, रिट्रैक्टेबल फ्लश डोर हैंडल, बड़ा विंडो एरिया और खास MPV-हैचबैक हाइब्रिड फॉर्म फैक्टर शामिल हैं। ब्रांड ने 3 नए कलर ऑप्शन सेलाडॉन ब्लू, ग्लेज रेड और ऑरोरा सिल्वर में खरीद पाएंगे। प्रो का बूट स्पेस 579 लीटर है। जबकि स्टैंडर्ड विंडसर में 604 लीटर बूट स्पेस मिलता है।

MG विंडसर EV प्रो के इंटीरियर की बात करें तो फ्रंट आर्मरेस्ट और रूफ और कॉलम लाइनर्स पर नए बेज अपहोल्स्ट्री की वजह से इसे पहचानना आसान है, जो मौजूदा मॉडल के ऑल-ब्लैक इंटीरियर कलर स्कीम से अलग है। विंडसर EV प्रो में कुछ महत्वपूर्ण नए फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे कि V2V (व्हीकल टू व्हीकल) और V2L (व्हीकल टू लोड) फंक्शनैलिटी, जहां बैटरी का इस्तेमाल दूसरी इलेक्ट्रिक कारों और बाहरी डिवाइस को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है। इसमें लेवल 2 ADAS सेफ्टी सूट और पावर्ड टेलगेट भी दिया गया है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;