JSW Motors की टॉप 3 अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार, लिस्ट में IM6 और Binguo भी, रेंज 625 km तक

Mar 29, 2026 02:44 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

JSW MG मोटर्स इंडियन मार्केट में कुछ और नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की अकमिंग इलेक्ट्रिक कारों में IM6 और बड़ी EV SUV MG 520 Eksion भी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं कंपनी की टॉप 3 अपकमिंग ईवी के बारे में।

JSW Motors की टॉप 3 अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार, लिस्ट में IM6 और Binguo भी, रेंज 625 km तक

JSW MG Motors इलेक्ट्रिक कार सेल्स के मामले में भारत के टॉप ऑटोमेकर्स में से एक है। कंपनी की शानदार सेल्स में सबसे बड़ा योगदान MG Windsor EV का है। कंपनी अपनी सेल्स को बनाए रखने के लिए इंडियन मार्केट में कुछ और नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की अकमिंग इलेक्ट्रिक कारों में IM6 और बड़ी EV SUV MG 520 Eksion भी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं JSW MG मोटर्स की टॉप 3 अपकमिंग ईवी के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

MG 520 Eksion EV

एमजी इस साल भारत की पहली प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी, एमजी 520 को लॉन्च करने वाली है। यह Wuling Starlight 560 पर बेस्ड है। एमजी 520 ईवी की कीमत करीब 25 लाख से 30 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद की जा रही है। यह लाइनअप में एमजी S5 ईवी से ऊपर होगी। यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी एमजी सेलेक्ट डीलरशिप पर सेल के लिए उपलब्ध कराई जा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 56.7 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा। यह लगभग 136 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसकी रेंज लगभग 500 किलोमीटर होगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

MG Binguo EV

एमजी भारत में Wuling Binguo EV पर बेस्ड एक छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। उम्मीद है कि यह एसयूवी इस साल के अंत तक या 2027 की शुरुआत तक इंडियन मार्केट में एंट्री कर लेगी। इसकी कीमत 8 लाख से 12 लाख रुपये के बीच हो सकती है। और टाटा Tiago.EV और सिट्रोएन eC3 को टक्कर देगी। यह कॉम्पैक्ट ईवी ड्यूल-टोन स्टाइलिंग और बेहद मॉडर्न व अपीलिंग डिजाइन के साथ आएगी।

ग्लोबल मार्केट में यह ईवी हैचबैक 100 बीएचपी की ताकत और 180 एनएम का टॉर्क जेनरेट करने वाले इलेक्ट्रिक मोटर के साथ ऑफर की जा रही है। इंटरनैशनल मार्केट में इसके तीन बैटरी पैक- 17.3 kWh, 31.9 kWh और 37.9 किलोवाट-घंटे शामिल हैं। इन बैटरी पैक की रेंज 410 किलोमीटर तक की है।

MG IM6

IM6 की एंट्री भारत में इसी साल अगस्त में होगी। इसे कंपनी डीलरशिप्स की एमजी सेलेक्ट चेन से खरीदा जा सकता है। इसकी बुकिंग इसी साल जुलाई में शुरू हो सकती है। IM6 की सबसे बड़ी खूबी इसकी रेंज होगी। ग्लोबल मार्केट में एमजी आईएम6 100 kWh बैटरी पैक के साथ आती है। सिंगल और ड्यूल मोटर्स के साथ रियर वील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट में उपलब्ध है।

रियर वील ड्राइव वर्जन 401 बीएचपी की ताकत और 500 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह वेरिएंट फुल चार्ज पर 625 किमी तक की रेंज ऑफर करता है। जबकि, इसका ऑल-वील ड्राइव वर्जन 741 बीएचपी की ताकत और 802 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है। इसकी रेंज 505 किलोमीटर तक की है। इस एसयूवी की कीमत 60 लाख से 70 लाख रुपये बीच हो सकती है। यह टेस्ला मॉडल वाई, हुंडई आयोनिक 5, बीवाईडी सीलियन 7 और किआ ईवी6 जीटी को टक्कर देगी।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।