बना लो इस SUV को खरीदने का प्लान, अभी कंपनी दे रही ₹85000 का डिस्काउंट; ये क्रेटा, विटारा को देती है टक्कर
कंपनी इस कार पर कुल 85,000 रुपए तक के फायदे दे रही है। इनमें 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपए का लॉयल्टी बेनिफिट और 20,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है।

MG मोटर इंडिया ने जून 2026 में अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस लिस्ट में उसकी एस्टर SUV भी शामिल है। कंपनी एस्टर पर कुल 85,000 रुपए तक के फायदे दे रही है। इनमें 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपए का लॉयल्टी बेनिफिट और 20,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। एस्टर की एक्स-शोरूम कीमतें 9.79 लाख से 15.30 लाख रुपए तक हैं। यह हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन ताइगुन, टाटा सिएरा, मारुति विक्टोरिस, मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस और होंडा एलिवेट जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है।
MG एस्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इसमें हाइब्रिड सेटअप दिया है, जिसे सबसे पहले नई MG3 के साथ पेश किया गया था। यह कुछ दूसरी MG कारों के साथ भी इस्तेमाल किया जाता है। हाइब्रिड सिस्टम में 1.5-लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन दिया है, जो 102 पीएस का पावर जनरेट करता है। इलेक्ट्रिक मोटर 100 किलोवाट (136 पीएस) जनरेट करती है। नई MG एस्टर हाइब्रिड+ का कम्बाइंड पावर आउटपुट 196 पीएस है। हाइब्रिड SUV को फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम में पेश किया जा रहा है। यह 3-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
MG Astor
₹ 9.79 - 15.5 लाख
MG Hector
₹ 11.99 - 19.19 लाख
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
Mahindra Thar
₹ 9.99 - 17.7 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
Tata Curvv
₹ 9.7 - 19.1 लाख
एस्टर हाइब्रिड प्लस को 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में 8.7 सेकेंड का वक्त लगता है। यह 1.83 kWh की लिथियम-आयन बैटरी से लैस है। बैटरी 350 वोल्ट की है। इसे 45-kW जनरेटर से रिचार्ज किया जाता है। SUV में खास परिस्थितियों में एक खास समय के लिए पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावर पर चलने की कैपेसिटी है। हर 5 लीटर में 100Km की फ्यूल एफिशिएंसी काफी अच्छी है, जो लगभग 20 किमी प्रति लीटर है। WLTP नॉर्म्स के अनुसार CO2 उत्सर्जन 115 ग्राम/किमी पर सर्टिफाइट है। नई MG एस्टर हाब्रिड प्लस को DGT ECO पर्यावरण बैज मिला है।
स्पोर्टी प्रोफाइल वाली नई MG एस्टर हाब्रिड प्लस में स्लीक LED हेडलैंप और LED DRLs, ब्लैक फिनिश में एक ग्रिल और पॉलीगोनल एयर इनटेक हैं। साइड प्रोफाइल स्पोर्टी, 18-इंच डुअल-टोन एलॉय व्हील्स, मोटी क्लैडिंग और साइड मोल्डिंग से अलग है। हाइब्रिड SUV में विंडोज पर क्रोम गार्निश, क्रोम फिनिश में रूफ रेल और बॉडी-कलर वाले डोर हैंडल हैं। पीछे की तरफ, इसमें ट्राइंगुलर LED टेल लैंप और एक डुअल-टोन बंपर शामिल है।
इसके इंटीरियर की बात करें तो इस SUV को कम्फर्ट के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसमें आपको प्रीमियम वाइब्स आएगीं। कम्फर्ट वैरिएंट की इक्विपमेंट लिस्ट में मल्टी एयरबैग, ऑटोमैटिक लाइट ऑन और रेन सेंसर, 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं। यूजर्स को USB पोर्ट, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, डिजिटल रेडियो, कीलेस एंट्री और स्टार्ट सिस्टम, रियर व्यू कैमरा और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
सेफ्टी किट में सेंट्रल लॉकिंग और एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल और स्पीड लिमिटर शामिल हैं। ADAS फीचर्स की बात करें तो इसमें पैदल यात्री और साइकिल चालक का पता लगाने के साथ एक्टिव इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीपिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ड्राइवर अटेंशन अलर्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट दिया है। इसमें इंटेलिजेंट स्पीड असिस्टेंट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ई-कॉल इमरजेंसी कॉल सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


