
MG ने अपनी इस कार पर दिल खोलकर दिया बंपर ऑफर, अभी लेने पर होगी कई हजार की बचत; यहां देखें ऑफर डिटेल्स
MG एस्टर (MG Astor) पर नवंबर 2025 में धमाकेदार छूट मिल रही है। इसकी 35,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
अगर आप इस फेस्टिव सीजन में एक स्टाइलिश और फीचर्स से भरपूर SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो MG एस्टर (Astor) आपके लिए इस महीने एक शानदार डील लेकर आई है। नवंबर 2025 में MG भारत की सबसे पॉपुलर प्योर-पेट्रोल SUV एस्टर (Astor) पर पूरे 35,000 रुपये तक की बचत का मौका दे रही है। ये ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए हैं, यानी जो पहले आएगा, वही पाएगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
MG एस्टर पर नवंबर 2025 ऑफर्स
MG ने अपनी एस्टर (Astor) SUV पर इस महीने दो तरह की छूट की घोषणा की है। इसमें लॉयल्टी (Loyalty) बोनस और कॉर्पोरेट (Corporate) डिस्काउंट शामिल है। अच्छी बात यह है कि ये दोनों मिलाकर ग्राहक पूरे 35,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
एस्टर पेट्रोल-MT (मैन्युअल) पर 35,000 का बेनिफिट
| MG एस्टर डील— नवंबर 2025 | ||
|---|---|---|
| डिस्काउंट टाइप | डिस्काउंट | नोट |
| एस्टर पेट्रोल-MT | ||
| लॉयल्टी | Rs. 20,000 | - |
| कॉर्पोरेट | Rs. 15,000 | - |
| टोटल | Rs. 35,000 | अधिकतम डिस्काउंट |
| एस्टर पेट्रोल-ऑटो | ||
| लॉयल्टी | Rs. 20,000 | - |
| कॉर्पोरेट | Rs. 15,000 | - |
| टोटल | Rs. 35,000 | अधिकतम डिस्काउंट |
एस्टर पेट्रोल-MT (मैन्युअल) पर कंपनी 35,000 का बेनिफिट डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इसमें 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस शामिल है। इसके अलावा 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट (Corporate) ऑफर है, जो सेलेक्टेड कंपनियों के कर्मचारियों के लिए दिया जा रहा है। इस पर कुल 35,000 रुपये का फायदा मिल रहा है।
एस्टर पेट्रोल-ऑटो (ऑटोमैटिक) पर कुल 35,000 रुपये की बचत हो रही है। इसके डिस्काउंट टाइप की बात करें तो इस पर 20,000 रुपये का लॉयल्टी (Loyalty) बोनस मिल रहा है। कॉर्पोरेट (Corporate) ऑफर की बात करें तो इस पर 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट मिल रहा है। ऑटोमैटिक वेरिएंट पर मैक्स डिस्काउंट 35,000 रुपये का है।
MG एस्टर की खासियत
MG एस्टर के खासियत की बात करें तो इसमें ADAS लेवल-2 जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन दिया गया है। इसमें डिजिटल क्लस्टर, प्रीमियम इंटीरियर, पेट्रोल इंजन ऑप्शन में मिलता है। इसकी मेंटेनेंस कॉस्ट काफी कम है। इन डिस्काउंट्स के साथ एस्टर (Astor) सेगमेंट में वाकई सबसे वैल्यू-फॉर-मनी SUV बन जाती है।
ये ऑफर्स कब तक मिलेंगे?
ये डील्स सिर्फ नवंबर 2025 तक वैलिड है। डीलरशिप के हिसाब से स्टॉक लिमिटेड हो सकता है, इसलिए जल्दी फायदा उठाना बेहतर है। अगर आपका बजट 10 लाख रुपये और 15 लाख रुपये के बीच है और आप एक मॉडर्न, सेफ और टेक-लोडेड SUV चाहते हैं, तो नवंबर 2025 में MG एस्टर (Astor) पर मिलने वाली 35,000 रुपये की छूट आपके लिए एक परफेक्ट मौका है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




