MG की यह SUV भारत में हमेशा के लिए बंद; सेगमेंट में क्रेटा, विक्टोरिस, सेल्टोस, सिएरा से नहीं कर पाई मुकाबला

लाइव हिन्दुस्तान
share

अपने सेगमेंट में एस्टर की बिक्री काफी कम है और ये दूसरे मॉडल से काफी पिछड़ी हुई नजर आती है। ऐसे में कंपनी के पास ये अपनी स्ट्रैटजी पर फिर से विचार करने का यह सही समय हो सकता है। वैसे, कंपनी एस्टर के रिप्लेसमेंट पर काम कर रही है, जो मॉड्यूलर SIGMA प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकता है।

MG Astor Discontinued, Replacement In The Works
MG की यह SUV भारत में हमेशा के लिए बंद

JSW MG मोटर इंडिया भारतीय बाजार के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। कंपनी के इलेक्ट्रिक मॉडल की डिमांड उसके ICE व्हीकल से बहुत ज्यादा है। हालांकि, यही डिमांड अब कंपनी की एक SUV के ऊपर भारी पड़ने वाली है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपनी एस्टर SUV की बिक्री भारतीय बाजार में हमेशा के लिए बंद कर सकती है। ये SUV लगातार कमजोर बिक्री से जूझ रही है। बता दें कि एस्टर का 2021 में लॉन्च किया गया था। देश के 4.2m से 4.5m SUV सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक और वोक्सवैगन टाइगुन जैसे मॉडल से होता है।

दरअसल, अपने सेगमेंट में एस्टर की बिक्री काफी कम है और ये दूसरे मॉडल से काफी पिछड़ी हुई नजर आती है। ऐसे में कंपनी के पास ये अपनी स्ट्रैटजी पर फिर से विचार करने का यह सही समय हो सकता है। वैसे, कंपनी एस्टर के रिप्लेसमेंट पर काम कर रही है, जो मॉड्यूलर SIGMA (SAIC इंटेलिजेंट ग्लोबल मॉड्यूलर आर्किटेक्चर) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकता है। हालांकि, MG एस्टर अभी भी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड है, लेकिन ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इसे बंद कर दिया गया है।

सेगमेंट में पिछड़ रही MG एस्टर
MG एस्टर को साल 2021 में भारतीय बाजार में एक बेहतरीन फीचर्स वाली SUV के तौर पर पेश किया गया था। इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए थे जो उस समय इस सेगमेंट में पहली बार आए थे। इनमें लेवल-2 ADAS और इन-बिल्ट AI पर्सनल असिस्टेंट शामिल था। शुरुआत में लोगों ने इसमें काफी दिलचस्पी दिखाई, लेकिन यह मार्केट में अपनी एक मजबूत जगह नहीं बना पाई। उस समय इस सेगमेंट में हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी पॉपुलर SUVs छाई हुई थीं। ये SUVs आज भी इस सेगमेंट में सबसे आगे हैं। इसके अलावा, मारुति विक्टोरिस, टोयोटा हाइराइडर, मारुति ग्रैंड विटारा, टाटा सिएरा और होंडा एलिवेट जैसी नई SUVs के आने से मुकाबला और भी कड़ा हो गया है।

MG एस्टर की साल 2026 में बिक्री
महीनायूनिटYoYअंतरग्रोथ %
जनवरी83190-107-56.32
फरवरी111264-153-57.95
मार्च55184-129-70.11
अप्रैल107133-26-19.55
मई5984-25-29.76
जून6066-6-9.09
जुलाई23648188391.67
अगस्त720179541302.23
सितंबर28490194215.56
टोटल1,7151,23847738.53

जनवरी से सितंबर 2026 के बीच MG एस्टर की 1,715 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की इसी अवधि की 1,238 यूनिट्स के मुकाबले 38.53% ज्यादा है। हालांकि, इसका मतलब यह हुआ कि हर महीने औसतन सिर्फ 191 यूनिट्स ही बिकीं। बिक्री का बड़ा हिस्सा तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में रहा, जिसमें 1,240 यूनिट्स बिकीं। सितंबर में 284 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के सितंबर की 90 यूनिट्स से तो ज्यादा हैं, लेकिन अगस्त की 720 यूनिट्स के मुकाबले काफी कम हैं।

इंजन ऑप्शन पिछड़ने की एक वजह
MG एस्टर की बिक्री घटने की एक वजह इसमें इंजन ऑप्शन का कम होना भी है। दरअसल, इसे 110 hp पावर जनरेट करने वाला 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और 140 hp पावर जनरेट करने वाला 1.3-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बोचार्ज्ड 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया। कंपनी, इसका इलेक्ट्रिक वर्जन MG ZS EV का ऑप्शन भी देती है। फरवरी 2025 में कंपनी ने एस्टर के साथ मिलने वाले टर्बो ऑप्शन को हटा दिया था। यानी अब इस में सिर्फ एक इंजन ऑप्शन मिलता है। जबकि इसके कॉम्पटीटर्स के पास पेट्रोल, डीजल, CNG, हाइब्रिड और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ऑप्शन मिलते हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़MG की यह SUV भारत में हमेशा के लिए बंद, कंपनी इसका नया रिप्लेसमेंट ढूंढ रही