
लपक लो डील! दिसंबर में ₹50000 तक सस्ती मिल रही क्रेटा, ग्रैंड विटारा के टक्कर वाली ये SUV
एमजी अपनी पॉपुलर एसयूवी एस्टर पर दिसंबर, 2025 में बंपर छूट दे रही है। बता दें कि इस दौरान ग्राहक एमजी एस्टर (MG Astor) खरीदने पर अधिकतम 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
भारतीय ग्राहकों के बीच लगातार मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की डिमांड में तेजी देखी जा रही है। अगर आप भी साल खत्म होते-होते नई मिड-साइज एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, एमजी अपनी पॉपुलर एसयूवी एस्टर पर दिसंबर, 2025 में बंपर छूट दे रही है। बता दें कि इस दौरान ग्राहक एमजी एस्टर (MG Astor) खरीदने पर अधिकतम 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






कुछ ऐसा है एसयूवी का पावरट्रेन
अगर पावरट्रेन की बात करें तो एमजी एस्टर में ग्राहकों को 2 इंजन का ऑप्शन मिलता है। पहला 1.3-लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन से लैस है जो 140bhp की अधिकतम पावर और 220Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। जबकि दूसरा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है जो 110bhp की अधिकतम पावर और 144Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। भारतीय मार्केट में एमजी एस्टर का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से होता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Astor
₹ 11.48 - 17.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Elevate
₹ 11 - 16.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Sierra
₹ 11.49 - 20.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos 2026
₹ 12 - 21 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 9.99 - 16.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta
₹ 10.73 - 20.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इतनी है एसयूवी की कीमत
दूसरी ओर फीचर्स के तौर पर कार में 10-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल, 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पैनोरमिक सनरूफ दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, एडवांस्ड ड्राइवर अस्सिटेंट सिस्टम (ADAS) के साथ ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। एमजी एस्टर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.65 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 16.24 लाख रुपये तक जाती है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




