बड़ा धमाका करने की तैयारी में JSW MG Motors, आने वाली हैं ये तीन बेहतरीन EV, रेंज 625 km तक

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मार्केट में अपनी चार नए इलेक्ट्रिक वीइकल्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स में MG S5 EV के साथ MG 520 EV और IM6 शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में।

बड़ा धमाका करने की तैयारी में JSW MG Motors, आने वाली हैं ये तीन बेहतरीन EV, रेंज 625 km तक

JSW MG Motors की भारत के इलेक्ट्रिक कार मार्केट में तगड़ी पकड़ है। कंपनी की विंडसर ईवी बायर्स को खूब पसंद आ रही है और इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। मार्केट से मिले इस शानदार रिस्पॉन्स से कंपनी काफी एक्साइटेड है और मार्केट में अपनी चार नए इलेक्ट्रिक वीइकल्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स में MG S5 EV के साथ MG 520 EV और IM6 भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

MG 520 EV

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया का अगला बड़ा लॉन्च स्टारलाइट 560 पर बेस्ड एमजी 520 ईवी और प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल होगा। यह एक 7-सीटर एसयूवी होगी, जो सीधे महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ और टाटा सफारी को टक्कर देगी। एमजी 520 की सबसे बड़ी खूबी इसका 1.5-लीटर प्लग-इन हाइब्रिड इंजन होगा। यह 197 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा और 100 किमी की इलेक्ट्रिक रेंज ऑफर करेगा। इसकी कुल रेंज 1,100 किमी से अधिक होगी। कंपनी इसका ऑल इलेक्ट्रिक रेंज भी लाएगी, जो फुल चार्ज पर 500 किमी तक चलेगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

MG IM6

एमजी अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी-कूपे भी लॉन्च करेगी, जो कि एक सीबीयू (CBU) होगी। इसका नाम MG IM6 इलेक्ट्रिक एसयूवी होगा। यह अगस्त 2026 में लॉन्च होने वाली है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका बड़ा 100 kWh का बैटरी पैक होगा। इसका रियर वील ड्राइव वर्जन 401 बीएचपी की ताकत और 500 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

इसकी रेंज 625 किलोमीटर की होगी। जबकि, इसका ऑल-वील ड्राइव वर्जन 741 बीएचपी की ताकत और 802 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है। इसकी रेंज 505 किलोमीटर तक की है। 2025 ऑटो एक्सपो में भारत में शोकेस कि गई 2026 IM6 आर्कटिक व्हाइट, ब्लैक पर्ल मेटैलिक, नेविस ब्लू मेटैलिक और रेम्ब्रांट ग्रे मेटैलिक जैसे कलर ऑप्शन में आ सकती है। ग्लोबल मार्केट में यह कार कई इंटीरियर थीम में उपलब्ध है, हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाले वर्जन में केवल वाइट कलर का ही इंटीरियर देखने को मिलेगा।

MG S5 EV

कंपनी इसे ZS EV के रिप्लेसमेंट के तौर पर लॉन्च कर सकती है। इस मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 22-28 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यह ZS EV से बड़ी होगी और इसका वीलबेस 2,730 मिमी होगा। यह मॉड्यूलर स्केलेबल प्लेटफॉर्म (एमएसपी) पर बेस्ड होगी। यह ईवी दो बैटरी पैक ऑप्शन - 49 kWh और 64 kWh में आएगी। इसकी रेंज 500 किलोमीटर तक की देगी। इसमें 167 हॉर्सपावर और 250 एनएम का इलेक्ट्रिक मोटर लगा होगा। एमजी एस5 में 139 किलोवाट तक की डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसे केवल 28 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।