MG की नई इलेक्ट्रिक कार का खुलासा, 53.95 kWh बैटरी पैक और 510Km रेंज; ZS EV को करेगी रिप्लेस!

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

भारत के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर मार्केट में JSW MG मोटर इंडिया की जड़ें काफी मजबूत हो चुकी हैं। इसकी बड़ा क्रेडिट कंपनी की विंडसर EV की जबरदस्त सफलता को जाता है। साथ ही, इनोवेटिव BaaS प्राइसिंग ने इस मॉडल का खरीदना आसान बनाया है।

MG की नई इलेक्ट्रिक कार का खुलासा, 53.95 kWh बैटरी पैक और 510Km रेंज; ZS EV को करेगी रिप्लेस!

भारत के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर मार्केट में JSW MG मोटर इंडिया की जड़ें काफी मजबूत हो चुकी हैं। इसकी बड़ा क्रेडिट कंपनी की विंडसर EV की जबरदस्त सफलता को जाता है। साथ ही, इनोवेटिव BaaS प्राइसिंग ने इस मॉडल का खरीदना आसान बनाया है। MG को कॉमेट EV और ZS EV जैसी अपनी दूसरी गाड़ियों के साथ अभी तक उस तरह की सफलता नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, MG साल 2027 में किसी समय ZS EV और एस्टर की जगह नए मॉडल लाएगी। अभी-अभी MG 4X को पेश किया गया है। ऐसे में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में ये ZS EV का एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

ZS EV के ऑप्शन को लेकर चर्चाएं पिछले कुछ समय से चल रही हैं। MG ES5 उन गाड़ियों में से एक थी, जिसके बारे में कई लोगों ने अंदाजा लगाया था कि यह ZS EV की जगह लेगी। हालांकि, अब एक नई इलेक्ट्रिक SUV सामने आई है, जिसे शायद इस जगह के लिए चुना जा सकता है। इसे अगले महीने बीजिंग में होने वाले ऑटो चाइना शो (Auto China Show) में इसके ग्लोबल डेब्यू से ठीक पहले पेश किया गया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 31.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier EV

Tata Harrier EV

₹ 21.49 - 30.23 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD eMAX 7

BYD eMAX 7

₹ 26.9 - 29.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

MG 4X इलेक्ट्रिक SUV की खास बातें

डायमेंशन की बात करें, तो MG 4X की लंबाई 4,395 mm, चौड़ाई 1,842 mm, ऊंचाई 1,551 mm और व्हीलबेस 2,750 mm है। इस लिहाज से MG 4X का सीधा मुकाबला BYD Atto 2 से है। जहां तक लंबाई और चौड़ाई की बात है, तो MG 4X बड़ी है, लेकिन Atto 2 ज्यादा ऊंची है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि MG 4X को MG4 फैमिली के तहत MG S5 और MG ES5 से नीचे रखा गया है।

डिजाइन की बात करें, तो MG 4X में फैमिली डिजाइन के कई ऐसे गुण हैं, जो MG S5 और MG ES5 जैसी दूसरी गाड़ियों में भी देखे गए हैं। खासकर पीछे और साइड से देखने पर यह S5 फैमिली जैसी ही लगती है। सामने की तरफ, इसमें एक अनोखा फेशिया है, जिसमें कनेक्टेड LED लाइट बार, स्टाइलिश LED हेडलाइट्स, MG की ब्रांडिंग, ब्लैक रंग के हाइलाइट्स वाला स्पोर्टी बंपर और भी बहुत कुछ शामिल है।

साइड से देखने पर, यह एक क्रॉसओवर SUV जैसी दिखती है, जिसमें एक प्रीमियम एहसास भी है। क्रोम की बनी साफ-सुथरी विंडो लाइन, डुअल-टोन मशीन्ड एलॉय व्हील्स, पारंपरिक दरवाजे के हैंडल, पीछे बाईं तरफ के क्वार्टर पैनल पर चार्जिंग पोर्ट और पीछे की तरफ जुड़ी हुई LED टेल लाइट्स इसकी कुछ खास बातें हैं। MG 4X के इंटीरियर के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

अटकलों के मुताबिक, MG 4X इलेक्ट्रिक SUV में सेमी-सॉलिड-स्टेट बैटरी पैक मिल सकता है, जो सुरक्षा के लिहाज से ज्यादा बेहतर होगा। बैटरी का साइज लगभग 53.95 kWh होने की संभावना है और CLTC साइकिल के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर 510Km की रेंज दे सकती है। लॉन्च के समय यह मुख्य रूप से FWD सिंगल-मोटर वाली गाड़ी हो सकती है।

JSW MG ने अभी तक यह कन्फर्म नहीं किया है कि MG 4X भारत में आएगी या नहीं, लेकिन इसका साइज और बैटरी कैपेसिटी काफी हद तक वैसी ही है, जैसी अभी ZS EV में मिलती है। इसी वजह से इसके भारत में आने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। MG 4X के बारे में और ज्यादा जानकारी अगले महीने बीजिंग में होने वाले ऑटो चाइन शो में सामने आएगी।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।