Mercedes-Benz का बड़ा धमाका: एक साथ 3 नई लग्जरी SUV का टीजर जारी, जानिए कंपनी का 'सीक्रेट' प्लान
दिग्गज लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने एक साथ तीन नई एसयूवी का टीजर जारी कर सनसनी मचा दी है। कंपनी ने एक ही फ्रेम में तीन चमचमाती एसयूवी को पर्दे के पीछे छिपाकर दिखाया है।

दिग्गज लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने एक साथ तीन नई एसयूवी का टीजर जारी कर सनसनी मचा दी है। कंपनी ने एक ही फ्रेम में तीन चमचमाती एसयूवी को पर्दे के पीछे छिपाकर दिखाया है। जानकारों का मानना है कि ये तीनों गाड़ियां मर्सिडीज की सबसे पॉपुलर एसयूवी GLE, GLE कूपे और फ्लैगशिप GLS के अपडेटेड या फेसलिफ्ट वर्जन हो सकते हैं। साल 2026 की शुरुआत में ही इस टीजर के आने से साफ हो गया है कि कंपनी भारतीय और ग्लोबल मार्केट में अपने दबदबे को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आइए जानते हैं अपकमिंग कार के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mercedes-Benz GLS
₹ 1.32 - 1.37 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maserati Levante
₹ 1.5 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Audi Q8
₹ 1.17 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Discovery
₹ 1.25 - 1.39 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Defender
₹ 1.03 - 2.62 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Porsche Macan
₹ 96.05 लाख - 1.53 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसी होगी डिजाइन
डिजाइन और इंटीरियर की बात करें तो नई GLE और GLE कूपे में कंपनी ने काफी बारीकी से काम किया है। इन गाड़ियों के अगले और पिछले हिस्से में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नए डिजाइन की LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स शामिल होंगी। गाड़ी के अंदर घुसते ही आपको एक अलग दुनिया का अहसास होगा। इसमें मर्सिडीज का लेटेस्ट MBUX इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। यह सिस्टम न केवल पहले से बड़ा होगा, बल्कि इसमें वॉयस कंट्रोल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से ड्राइवर को बेहतर सुझाव देने की क्षमता भी होगी।
दमदार होगा पावरट्रेन
मर्सिडीज की सबसे बड़ी और आलीशान एसयूवी 'GLS' में भी कई खास अपडेट्स मिलने वाले हैं। कंपनी का फोकस इसे चलाने और इसमें बैठने के अनुभव को 'फर्स्ट क्लास' बनाने पर है। नई GLS में एडेप्टिव एयर सस्पेंशन और बेहतर नॉइज इंसुलेशन मिलेगी। इससे उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आपको घर जैसी शांति और आराम महसूस होगा। इंजन की बात करें तो मर्सिडीज इन तीनों ही मॉडल्स में माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल करेगी। यानी पेट्रोल और डीजल के साथ छोटी बैटरी की मदद ली जाएगी, ताकि माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों बेहतर हों और पॉल्यूशन भी कम हो। इसके टॉप मॉडल्स में दमदार V8 इंजन मिलने की भी उम्मीद है।
भारत में कब होगी एंट्री
सेफ्टी के लिहाज से इन तीनों गाड़ियों में नेक्स्ट-जेनरेशन ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया जाएगा, जिसमें इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन-कीपिंग जैसे एडवांस फीचर्स शामिल होंगे। भारत में इन गाड़ियों का सीधा मुकाबला BMW और Audi की लग्जरी एसयूवी से होने वाला है। मर्सिडीज इन मॉडल्स को 2026 के मध्य तक ग्लोबल मार्केट में उतार सकती है। इसके तुरंत बाद इन्हें भारत लाया जा सकता है। कीमत की बात करें तो GLE के बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1 करोड़ रुपये के ऊपर रहने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


