फौलाद सा मजबूत निकला इस कार का लोहा, सेफ्टी के लिए मिली पूरे 5-स्टार रेटिंग; जान लीजिए खासियत

फौलाद सा मजबूत निकला इस कार का लोहा, सेफ्टी के लिए मिली पूरे 5-स्टार रेटिंग; जान लीजिए खासियत

संक्षेप:

मर्सिडीज-बेंज की नई CLA कार ने हाल ही में यूरो NCAP की सेफ्टी टेस्टिंग में धाकड़ प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार रेटिंग हासिल कर ली है। यह टेस्ट यूरोप की सबसे भरोसेमंद सुरक्षा एजेंसी Euro NCAP द्वारा किया जाता है।

Dec 12, 2025 02:37 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
0

मर्सिडीज-बेंज की नई CLA कार ने हाल ही में यूरो NCAP की सेफ्टी टेस्टिंग में धाकड़ प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार रेटिंग हासिल कर ली है। यह टेस्ट यूरोप की सबसे भरोसेमंद सुरक्षा एजेंसी Euro NCAP द्वारा किया जाता है जो ये जांचता है कि किसी गाड़ी में सवार इंसानों और सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा कितनी बेहतर है। मर्सिडीज CLA ने अपनी सुरक्षा के हर अहम पहलू में जबरदस्त स्कोर प्राप्त किए हैं। इस साल की आखिरी टेस्टिंग राउंड में यह अपने सेगमेंट की टॉप-रेटिंग कारों में शामिल हो गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एडल्ट सेफ्टी में 94% स्कोर

टेस्टिंग से पता चला कि मर्सिडीज CLA ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में दमदार 94 पर्सेंट स्कोर हासिल किया। यानी आगे और पीछे बैठे यात्रियों की सेफ्टी के लिहाज से यह बेहद मजबूत कार है। दूसरी ओर बच्चों की सेफ्टी के मामले में भी CLA ने 89 पर्सेंट स्कोर हासिल किए। खास बात यह है कि कार का सिस्टम अपने-आप समझ लेता है कि चाइल्ड सेफ्टी सीट लगी है या नहीं। यह उसी हिसाब से एयरबैग्स को एक्टिव या डी-एक्टिव कर देता है।

शानदार ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग

सड़क पर चलने वाले पैदल यात्रियों और बाइकर्स की सुरक्षा को लेकर भी CLA ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वल्नरेबल रोड यूजर्स प्रोटेक्शन कैटेगरी में इसे शानदार 93 पर्सेंट स्कोर मिला। यह स्कोर बताता है कि कार की ब्रेकिंग और सेफ्टी टेक्नोलॉजी किसी भी संभावित दुर्घटना में नुकसान को काफी हद तक कम कर सकती है। बता दें कि Euro NCAP ने खासतौर पर इसकी ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) तकनीक की प्रशंसा की है जो खतरा भांपकर खुद ब्रेक लगा देती है।

लग्जरी के साथ टॉप-क्लास सेफ्टी भी

आखिर में सेफ्टी असिस्ट टेक्नोलॉजी के टेस्ट में CLA ने 85 पर्सेंट स्कोर कर यह साफ कर दिया कि इसके ड्राइवर-असिस्ट फीचर्स भी बेहद भरोसेमंद हैं। इन सभी स्कोर के साथ नई मर्सिडीज CLA ने 2025 की Euro NCAP टेस्टिंग को शानदार 5-स्टार रेटिंग के साथ पूरा किया है। कुल मिलाकर, लग्जरी के साथ टॉप-क्लास सेफ्टी चाहने वालों के लिए CLA एक मजबूत और विश्वसनीय ऑप्शन बनकर सामने आई है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।