140 साल पूरे होने के खास मौके पर मर्सिडीज-बेंज लाई C और E क्लास का स्पेशल एडिशन, बहुत कुछ है खास
मर्सिडीज-बेंज इंडिया (Mercede-Benz India) ने ब्रैंड के 140 साल पूरे होने के ग्लोबल माइलस्टोन के खास मौके पर भारत में C-Class और E-Class के स्पेशल 'सेलिब्रेशन एडिशन' को लॉन्च किया है। आइए डीटेस में जानते हैं इनके बारे में।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया (Mercede-Benz India) ने ब्रैंड के 140 साल पूरे होने के ग्लोबल माइलस्टोन के खास मौके पर भारत में C-Class और E-Class के स्पेशल 'सेलिब्रेशन एडिशन' को लॉन्च किया है। लिमिटेड स्टॉक में उपलब्ध इन मॉडल्स की घोषणा CLA इलेक्ट्रिक के लॉन्च के साथ की गई थी। ये EQS और Maybach GLS जैसे मॉडल्स के लिए पहले लॉन्च किए गए इसी तरह के स्पेशल एडिशन की तरह ही हैं। खास बात यह है कि दोनों एडिशन की केवल 140-140 यूनिट ही बनाई गई हैं। कीमत की बात करें तो, मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास सेलिब्रेशन एडिशन की कीमत 62.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो स्टैंडर्ड वर्जन (शुरुआती कीमत 59.90 लाख रुपये) से अधिक है। वहीं, ई-क्लास सेलिब्रेशन एडिशन 82.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है, जबकि इसके रेगुलर मॉडल की कीमत 80 लाख रुपये है।






मेकैनिकली दोनों सेलिब्रेशन एडिशन अपने स्टैंडर्ड वर्जन जैसे
मेकैनिकली दोनों सेलिब्रेशन एडिशन अपने स्टैंडर्ड वर्जन से अलग नहीं हैं। इसकी बजाय कंपनी ने अपडेट में फीचर्स और एक्सक्लूसिविटी को बढ़ाने पर फोकस किया है। इनमें डैशकैम, रियर-सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन, कुशन और क्यूरेटेड कलेक्टिबल्स शामिल हैं, जिनका मकसद ग्राहक के ओनरशिप एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mercedes-Benz V-Class
₹ 1.4 करोड़ से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz S-Class
₹ 1.79 - 1.9 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz G-Class with EQ Power
₹ 3 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz CLA
₹ 55 - 64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz AMG C 63 S E-Performance
₹ 1.95 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQB
₹ 72.2 - 78.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
पहले की तरह ही 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर डीजल इंजन
सी-क्लास सेलिब्रेशन एडिशन में पहले की तरह ही 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर डीजल इंजन लगा है, जो माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से लैस है। यह सिस्टम 197 बीएचपी की ताकत के साथ 20 बीएचपी का अडिशनल बूस्ट और 440 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। पावर 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से रियर वील्स तक पहुंचती है। इसमें हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, बर्मेस्टर साउंड सिस्टम, 11.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर शामिल हैं।
E-Class सेलिब्रेशन एडिशन में मिलेगा यह इंजन
दूसरी तरफ भारत में केवल लॉन्ग वीलबेस मॉडल में उपलब्ध मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास अपने मौजूदा इंजन ऑप्शन्स के साथ आती है। सेलिब्रेशन एडिशन में 194 बीएचपी और 440 एनएम का 2.0 लीटर डीजल इंजन लगा है, जो 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और रियर-वील ड्राइव लेआउट के साथ आता है। इसमें 14.4 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 64 कलर्स वाली एम्बिएंट लाइटिंग, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पैसेंजर्स के लिए इलेक्ट्रिक सनब्लाइंड्स, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग जैसे खास फीचर हैं।
भारत में लॉन्च हुई CLA इलेक्ट्रिक
कंपनी ने अपनी CLA इलेक्ट्रिक को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 55 लाख रुपये है। कंपनी इसे तीन वैरिएंट- स्टैंडर्ड रेंज, लॉन्ग रेंज और एक खास 'लॉन्च एडिशन' में लाई है। डिजाइन के मामले में नई CLA बेहद स्पोर्टी और मॉडर्न दिखती है। इसकी स्लोपी रूफ छत और शार्क टाइप वाली नोज इसे एक यूनीक लुक देती है। कार के फ्रंट ग्रिल पर 142 छोटे-छोटे चमकते हुए स्टार्स लगे हैं। इंटीरियर में आपको 'सुपरस्क्रीन' वाला डैशबोर्ड मिलता है जिसमें ChatGPT-4 और Gemini बेस्ड इंटेलिजेंट वर्चुअल असिस्टेंट दिया गया है। इसके अलावा, इसमें लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि लॉन्ग रेंज वैरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर 792 किलोमीटर (WLTP) तक चल सकता है।
(Photo: Carandbike)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


