बंद नहीं होगी मर्सिडीज की सबसे सस्ती कार! कंपनी ने लिया यू-टर्न, जल्द नए अवतार में लौटेगी
मर्सिडीज-बेंज के शौकीनों के लिए एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर है। दरअसल, पहले चर्चा थी कि कंपनी अपनी सबसे किफायती 'ए-क्लास' (A-Class) को बंद करने जा रही है। जबकि अब नई रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी ने अपना इरादा बदल लिया है।

मर्सिडीज-बेंज के शौकीनों के लिए एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर है। दरअसल, पहले चर्चा थी कि कंपनी अपनी सबसे किफायती 'ए-क्लास' (A-Class) को बंद करने जा रही है। जबकि अब नई रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी ने अपना इरादा बदल लिया है। साल 2028 में मर्सिडीज-बेंज ए-क्लास की बिल्कुल नई जनरेशन ग्लोबली डेब्यू करने वाली है। यह कार कंपनी की सबसे सस्ती यानी 'एंट्री-लेवल' कार बनी रहेगी। खास बात यह है कि इस बार कंपनी इसे सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, बल्कि हाइब्रिड और पूरी तरह इलेक्ट्रिक (EV) अवतार में भी पेश करेगी। बाजार में इसका सीधा मुकाबला अपकमिंग ऑडी A2 ई-ट्रॉन से माना जा रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mercedes-Benz A-Class Limousine
₹ 46.05 - 48.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Octavia RS
₹ 49.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Audi A4
₹ 46.25 - 55.11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda New Superb
₹ 55 - 60 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Camry
₹ 48.5 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD Seal
₹ 41 - 53.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
दमदार होगा कार का पावरट्रेन
नई 2028 मर्सिडीज ए-क्लास को उसी 'MMA' प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जिस पर नई सीएलए (CLA) बेस्ड है। न्यूज वेबसाइट ऑटोकार इंडिया के अनुसार, अगर इसके पावर की बात करें, तो हाइब्रिड वर्जन में 1.5-लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो लगभग 156bhp से 212bhp तक की पावर जेनरेट करने में सक्षम होगा। वहीं, इसके इलेक्ट्रिक अवतार (EV) में दो बैटरी पैक, एक 58kWh और दूसरा बड़ा 85kWh के ऑप्शन मिल सकते हैं।
कुछ ऐसी होगी डिजाइन
डिजाइन के मामले में नई ए-क्लास पहले से ज्यादा बड़ी और ज्यादा स्पेस वाली होगी। इसका व्हीलबेस लंबा और ट्रैक चौड़ा होगा। इसका लुक 'शार्क-नोज' जैसा होगा, जो इसे काफी आक्रामक और मॉडर्न बनाता है। दिलचस्प बात यह है कि मर्सिडीज इसकी 'ग्राउंड क्लीयरेंस' यानी जमीन से ऊंचाई को थोड़ा बढ़ाने वाली है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि इलेक्ट्रिक वर्जन में बैटरी पैक को आसानी से फिट किया जा सके।
इंटीरियर भी होगा शानदार
इंटीरियर की बात करें तो मर्सिडीज का फोकस इस बार कार में घुसने और बाहर निकलने (Entry/Exit) को आसान बनाने पर है। इसमें पांच लोगों के बैठने की जगह होगी और खबर है कि कंपनी इसमें एडजस्टेबल रियर बेंच सीट भी दे सकती है, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से आगे-पीछे खिसका सकेंगे। इसके अलावा, बेहतर राइड क्वालिटी के लिए कार के पिछले हिस्से में नया सस्पेंशन सेटअप दिया जाएगा, जिससे खराब सड़कों पर भी आपको झटके महसूस नहीं होंगे।
क्या है कंपनी की स्ट्रैटजी
दरअसल, दुनिया भर में इलेक्ट्रिक कारों (EVs) की डिमांड में आई गिरावट ने कंपनी को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है। मर्सिडीज अब 2028 और उसके बाद भी पेट्रोल इंजन वाली कारों को जिंदा रखना चाहती है। एक और बड़ी चर्चा यह है कि शायद इसका नाम बदलकर 'CSA' (कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स ए-क्लास) कर दिया जाए, ताकि यह कंपनी की नई नेमिंग पॉलिसी (जैसे CLA, GLA) के साथ फिट बैठ सके। फिलहाल भारत में ए-क्लास का सिर्फ 'लिमोसिन' (सेडान) वर्जन बिक रहा है। इसकी कीमत 44.45 लाख रुपये से शुरू होती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


