इस नई इलेक्ट्रिक कार का इंटीरियर इतना लग्जरी, फोटो से नहीं हट रही नजर! 20 अप्रैल को होगी लॉन्च

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

ये कंपनी के सबसे पॉपुलर मॉडल लाइनों में से एक का एक बड़ा डेवलपमेंट भी है। ये एक खास इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर तैयार किया गई है। अब कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके इंटीरियर से पर्दा उठा दिया है। ये अंदर से काफी लग्जरी और प्रीमियम है। इसके इंटीरियर में सबसे खास बात पूरे डैशबोर्ड पर फैली स्क्रीन है।

इस नई इलेक्ट्रिक कार का इंटीरियर इतना लग्जरी, फोटो से नहीं हट रही नजर! 20 अप्रैल को होगी लॉन्च
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

मर्सिडीज-बेंज अपनी ऑल न्यू इलेक्ट्रिक सी-क्लास (C-Class) की लॉन्च डेट का खुलास कर दिया है। कंपनी इसे 20 अप्रैल को लॉन्च करेगी। ये कंपनी के सबसे पॉपुलर मॉडल लाइनों में से एक का एक बड़ा डेवलपमेंट भी है। ये एक खास इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर तैयार किया गई है। अब कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके इंटीरियर से पर्दा उठा दिया है। ये अंदर से काफी लग्जरी और प्रीमियम है। इसके इंटीरियर में सबसे खास बात पूरे डैशबोर्ड पर फैली स्क्रीन है। बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक सी-क्लास के साथ, मर्सिडीज-बेंज ल्गजरी EV सेगमेंट में अपनी स्थिति को ज्यादा मजबूत करने का लक्ष्य बना रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
20 अप्रैल को लॉन्च होगी ये इलेक्ट्रिक कार

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 30.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.49 - 24.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मर्सिडीज-बेंज इलेक्ट्रिक सी-क्लास के इंटीरियर की खास बातें

मर्सिडीज-बेंज की नई सी-क्लास का टारगेट स्पेस, कम्फर्ट और इन-कार टेक्नोलॉजी के मामले में नए बेंचमार्क तैयार करना है। कार के इंटीरियर को आधिकारिक तौर पर दिखा दिया गया है। केबिन में पहले से ज्यादा स्पेस दिख रहा है। जिसमें एक पैनोरमिक ग्लास रूफ और एक नया लेआउट है जो खुलेपन का एहसास दिलाता है।

इस कार का एक मुख्य अट्रैक्शन लेटेस्ट MBUX हाइपरस्क्रीन और सुपरस्क्रीन सिस्टम का इंटीग्रेशन है, जो एक इमर्सिव, पिलर-टू-पिलर डिस्प्ले सेटअप देता है। इस सिस्टम में हाई-रिजॉल्यूशन ग्राफिक्स, पर्सनलाइज्ड थीम और इंटीग्रेटेड एंटरटेनमेंट फंक्शन हैं। साथ ही, बेहतर एम्बिएंट लाइटिंग के ऑप्सन भी दिए हैं, जो पूरे केबिन में फैले हुए हैं। इसमें पैनोरमिक रूफ भी शामिल है।

20 अप्रैल को लॉन्च होगी ये इलेक्ट्रिक कार

इलेक्ट्रिक सी-क्लास में कम्फर्ट और वेलनेस पर भी खास ध्यान दिया गया है। एडवांस सीट एर्गोनॉमिक्स, मसाज फंक्शन, वेंटिलेशन और ENERGIZING कम्फर्ट प्रोग्राम जैसे फीचर्स का उद्देश्य लंबी दूरी की ट्रैवल और पैसेंजर्स के ओवरऑल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है। दावा किया गया है कि केबिन को हाई लेवल के अकूस्टिक इंसुलेशन यानी शोर-शराबे से बचाव के लिए डिजाइन किया गया है।

ग्राहकों की बदलती पसंद को देकते हुए, मर्सिडीज-बेंज एक वीगन-सर्टिफाइड इंटीरियर का ऑप्शन भी दे रही है, जिसमें क्वालिटी या फिनिश से समझौता किए बिना मुख्य टचपॉइंट्स पर टिकाऊ सामग्री का उपयोग किया गया है। एक नए हीट पंप-बेस्ड सिस्टम के साथ क्लाइमेट इफिसियंसी में सुधार किया गया है, जिसे एनर्जी की खपत को कम करते हुए केबिन को तेजी से गर्म करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।