इस दिन भारत में लॉन्च होगी फुल चार्ज पर 700 KM से ज्यादा दौड़ने वाली यह कार, बुकिंग जल्द शुरू
मर्सिडीज-बेंज अपनी नई लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी GLC Electric को 4 नवंबर, 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस शानदार ईवी (EV) की असेंबलिंग पुणे स्थित चाकन प्लांट में ही करेगी।

मर्सिडीज-बेंज अपनी नई लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी GLC Electric को 4 नवंबर, 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस शानदार ईवी (EV) की असेंबलिंग पुणे स्थित चाकन प्लांट में ही करेगी। मर्सिडीज का दावा है कि यूरोप में बिक्री शुरू होने के महज 6 महीने के भीतर भारत में लोकली असेंबल होकर आने वाला यह अब तक का सबसे तेज ग्लोबल मॉडल बन जाएगा। भारत में इसे '400 4Matic' वैरिएंट में पेश किया जाएगा। इसके लिए बुकिंग अक्टूबर 2026 से ही शुरू होने वाली है। आइए जानते हैं इस लग्जरी अपकमिंग कार के बारे में विस्तार से।
दमदार पावर और जबरदस्त रेंज
पावर और परफॉर्मेंस की बात करें तो मर्सिडीज-बेंज GLC Electric में 94kWh की बड़ी बैटरी पैक दी गई है। यह सिंगल चार्ज पर 715 किलोमीटर तक की WLTP सर्टिफाइड रेंज देती है। इसमें लगे डुअल इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर 490bhp की पावर और 800Nm का भारी-भरकम टॉर्क पैदा करते हैं। यह एसयूवी महज 4.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें 330kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इससे सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में यह कार 300 किमी तक चलने के लिए तैयार हो जाती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mercedes-Benz GLC EV
₹ 60 - 70 लाख
Tesla Model Y
₹ 59.89 - 61.99 लाख
Volvo EX40
₹ 56.1 लाख
VinFast VF9
₹ 65 - 67 लाख
Hyundai Ioniq 5
₹ 55.7 लाख
Kia EV6
₹ 65.97 लाख
दिखने में बेहद फ्यूचरिस्टिक
डिजाइन के मामले में यह इलेक्ट्रिक एसयूवी काफी स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक लगती है। इसके फ्रंट में इल्यूमिनेटेड ग्रिल के साथ मर्सिडीज का चमकता हुआ स्टार लोगो, स्टार-शेप्ड एलईडी DRLs और प्रोजेक्टर हेडलाइट्स मिलते हैं। साइड प्रोफाइल में 21-इंच के अलॉय व्हील्स और फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं, जो कार को क्लीन लुक देते हैं। इसके पिछले हिस्से में भी कनेक्टेड स्टार-शेप्ड एलईडी टेल-लाइट्स दी गई हैं।
केबिन में मिलेगी 39.1-इंच की स्क्रीन
कार के अंदर कदम रखते ही आपका ध्यान सबसे पहले 39.1-इंच की बड़ी 'MBUX हाइपरस्क्रीन' पर जाएगा। यह मर्सिडीज की गाड़ियों में दी गई अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन है। इस एक सिंगल ग्लास पैनल में ड्राइवर डिस्प्ले, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और पैसेंजर स्क्रीन तीनों एक साथ मिलते हैं। इसमें AI असिस्टेंस और कई एडवांस्ड कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, मॉडर्न फीचर्स के बाद भी इसमें स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल पर जरूरी फिजिकल बटन्स को बरकरार रखा गया है।
कीमत और मुकाबला
मर्सिडीज-बेंज GLC Electric की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 80 लाख रुपये से 90 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। बता दें कि 5-सीटर लेआउट वाली इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी का सीधा मुकाबला भारतीय बाजार में BMW iX3 लॉन्ग व्हीलबेस जैसी दमदार लग्जरी कारों से होगा।


