14-इंच स्क्रीन, 792Km रेंज, 6.7 सेकंड में 100Km/h की स्पीड; मार्च में शुरू होगी इस स्टाइलिश कार की बुकिंग
मर्सिडीज बेंज इंडिया ने देश में अपनी एक पॉपुलर और पसंदीदा नेमप्लेट को फिर से पेश किया है। हम बात कर रहे हैं CLA 4-डोर कूप सेडान की। कंपनी ने इसे फरवरी 2020 में बंद कर दिया गया था। 6 साल के बाद कंपनी ने बेंगलुरु में एक ग्रैंड अनवील इवेंट में देश में 2nd जेन CLA को फिर से पेश किया है।

मर्सिडीज बेंज इंडिया ने देश में अपनी एक पॉपुलर और पसंदीदा नेमप्लेट को फिर से पेश किया है। हम बात कर रहे हैं CLA 4-डोर कूप सेडान की। कंपनी ने इसे फरवरी 2020 में बंद कर दिया गया था। 6 साल के बाद कंपनी ने बेंगलुरु में एक ग्रैंड अनवील इवेंट में देश में 2nd जेन CLA को फिर से पेश किया है। मर्सिडीज 2nd जेन CLA को सिर्फ प्योर इलेक्ट्रिक फॉर्मेट में ही लॉन्च किया जाएगा। जबकि इसका पिछला मॉडल प्योर ICE (पेट्रोल, डीजल) में था। इसकी बुकिंग मार्च में शुरू होगी। कंपनी CLA को देश में CBU रूट से ला रही है। CKD जैसी कीमतों का वादा कर रही है। इसका सिर्फ एक CLA 250+ AMG लाइन कॉन्फिगरेशन आएगा। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।






मर्सिडीज बेंज CLA EV का डिजाइन और एक्सटीरियर
भारत की 4-डोर कूप सेडान जॉनर की सबसे बड़ी कारों में से एक मर्सिडीज बेंज CLA है। नई डिजाइन लैंग्वेज, नए और एडवांस्ड MMA प्लेटफॉर्म, 800V आर्किटेक्चर और शानदार इंटीरियर के साथ, 2026 CLA 250+ AMG लाइन लोगों को पसंद आएगी। CLA 250+ AMG लाइन तीन स्टैंडर्ड कलर्स (पोलर व्हाइट, कॉस्मिक ब्लैक, क्लियर ब्लू) और दो मैन्युफैक्चर शेड्स (पैटागोनिया रेड, एल्पाइन ग्रे) में मिलेगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BYD Seal
₹ 41 - 53.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इसके एक्सटीरियर में CLA 250+ AMG लाइन में 0.21 Cd के ड्रैग कोएफिशिएंट के साथ एक एयरोडायनामिक रूप से कुशल सिल्हूट बना हुआ है। इसमें स्लोपिंग कूप रूफलाइन, फ्रेमलेस विंडो, फ्लश डोर हैंडल और दूसरी अच्छी चीजें हैं। फ्रंट फेसिया में कनेक्टेड LED DRLs के साथ 3-पॉइंटेड स्टार इन्सिग्निया वाली नई अडैप्टिव LED हेडलाइट्स हैं।
फ्रंट ग्रिल में एक बड़ा इल्यूमिनेटेड 3-पॉइंटेड स्टार के साथ 142 छोटे स्टार्स हैं। AMG लाइन बंपर, 18-इंच AMG व्हील्स, कनेक्टेड LED टेल लाइट सिग्नेचर, टेल लाइट्स में 3-पॉइंटेड स्टार इन्सिग्निया, क्रोम हाइलाइट्स, फ्लश डोर हैंडल्स, फिक्स्ड ग्लास रूफ, स्लीक विंडो लाइन और दूसरी एक्सटीरियर चीजें भी खास हैं।
मर्सिडीज बेंज CLA EV का इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो, मर्सिडीज बेंज CLA 250+ AMG लाइन में स्पोर्टी AMG सीटें, रीसायकल किया हुआ मटीरियल, हर जगह प्लश सॉफ्ट-टच एलिमेंट्स, AMG स्टीयरिंग व्हील, डैश पर इल्यूमिनेटेड स्टार पैटर्न, ब्रश्ड एल्यूमीनियम एलिमेंट्स, फ्लोटिंग सेंटर कंसोल, Nvidia पावर्ड MB.OS सिस्टम के साथ 14-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10.25-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर कुछ खास खूबियां हैं।
इसमें आगे की सीटें हीटेड और इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड हैं। उनमें एक्सटेंडेबल थाई सपोर्ट भी मिलता है। हीट प्रोटेक्टिव फिक्स्ड ग्लास रूफ, टर्बाइन जैसे AC वेंट, बर्मेस्टर साउंड सिस्टम भी खास हैं। स्टोरेज की बात करें तो, मर्सिडीज 400 लीटर का बूट और फिर बोनट के नीचे 100 लीटर का फ्रंट स्टोरेज भी मिलता है।
मर्सिडीज बेंज CLA EV बैटरी पैक और रेंज
CLA 250+ AMG लाइन को पावर देने के लिए मर्सिडीज का नया MMA प्लेटफॉर्म है जिसमें 800V आर्किटेक्चर है। बैटरी में कुल 85.5 kWh की कैपेसिटी है और मर्सिडीज एक बार चार्ज करने पर 792Km तक की रेंज का वादा कर रही है। 268 bhp की रेटिंग वाली अकेली इलेक्ट्रिक मोटर पिछले पहियों को पावर देती है। ये कार को सिर्फ 6.7 सेकंड में 0-100 km/h की स्पीड पर ले जा सकती है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


