Hindi Newsऑटो न्यूज़Mercedes Benz Retails 19007 cars in 2025, best selling luxury carmaker for 11th Consecutive Year
इस कंपनी की कार के पीछे पड़े पैसे वाले लोग, लगातार 11वीं बार भारत की नंबर-1 लग्जरी ब्रांड बनी

इस कंपनी की कार के पीछे पड़े पैसे वाले लोग, लगातार 11वीं बार भारत की नंबर-1 लग्जरी ब्रांड बनी

संक्षेप:

मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने 2025 में 19,007 कारें सेल की हैं। ये कंपनी लगातार 11वीं बार भारत की नंबर-1 लग्जरी कार कंपनी बनी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Jan 15, 2026 01:45 am ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत के लग्जरी कार बाजार में मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी है। कंपनी ने 2025 में कुल 19,007 कारों की रिटेल बिक्री दर्ज की और इसके साथ ही लगातार 11वीं बार भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी कार निर्माता बन गई है। इस रेस में BMW इंडिया (BMW India) दूसरे स्थान पर रही, जिसने BMW और MINI ब्रांड मिलाकर 18,001 यूनिट्स की बिक्री की। ये साल रेवेन्यू के लिहाज से भी मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) का अब तक का बेस्ट साल रहा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
ये भी पढ़ें:7-सीटर, सेडान और वैन सेगमेंट में मारुति की 3 नंबर-1 कार, इस महीने मिल रहीं सस्ती

मर्सिडीज-बेंज इंडिया (Mercedes-Benz India) के लिए 2025 सिर्फ बिक्री के आंकड़ों में ही नहीं, बल्कि रेवेन्यू के मामले में भी अब तक का सबसे अच्छा साल रहा। कंपनी की मजबूत प्रोडक्ट लाइन-अप, SUV और सेडान दोनों सेगमेंट में शानदार डिमांड और हाई-एंड मॉडल्स की बढ़ती हिस्सेदारी ने इसे मुमकिन बनाया।

2025 में भी मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास (Mercedes-Benz E-Class) भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी कार बनी रही। इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) की इलेक्ट्रिक कारों (EVs) की मांग भी तेजी से बढ़ी है। 2025 में EV बिक्री में 12% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। अब टॉप-एंड सेगमेंट की कुल बिक्री में EVs की हिस्सेदारी करीब 20% हो चुकी है।

कंपनी के मुताबिक, 70% EVs की कीमत 1.25 करोड़ से 3.10 करोड़ के बीच रही। EQS SUV कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी इलेक्ट्रिक कार बनी। EQS Maybach SUV, G580 और EQS SUV को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

टॉप-एंड लग्जरी और AMG मॉडल्स की धाक

मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) के टॉप-एंड व्हीकल (TEV) पोर्टफोलियो में S-Class, मर्सिडीज-मेबैक (Mercedes-Maybach) और AMG मॉडल्स शामिल हैं। इस सेगमेंट की बिक्री में 11% की बढ़ोतरी हुई और कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 25% रही। वहीं, AMG परफॉर्मेंस कारों की बिक्री 34% तक बढ़ी, जिसमें AMG G63, AMG CLE53, AMG GLC43 जैसे मॉडल्स की डिमांड सबसे ज्यादा रही।

ये भी पढ़ें:7-सीटर, सेडान और वैन सेगमेंट में मारुति की 3 नंबर-1 कार, इस महीने मिल रहीं सस्ती

लगातार 11 सालों तक नंबर-1 बने रहना आसान नहीं होता, लेकिन मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने 2025 में शानदार बिक्री, रिकॉर्ड रेवेन्यू, मजबूत EV पोर्टफोलियो और लग्जरी सेगमेंट में गहरी पकड़ के साथ यह साबित कर दिया है कि वह भारत की सबसे भरोसेमंद लग्जरी कार ब्रांड बनी हुई है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।