ये कंपनी ग्राहकों को बड़ा झटका देने की कर रही तैयारी, हर 3 महीने में अपनी कारों की कीमतें बढ़ाएगी

Dec 24, 2025 09:26 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मर्सिडीज-बेंज इंडिया अगले कैलेंडर ईयर (2026) में हर तिमाही में अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही है। कंपनी ये फैसला इसलिए ले सकती है ताकि यूरो के मुकाबले रुपए के कमजोर होने के बुरे असर को कम किया जा सके।

ये कंपनी ग्राहकों को बड़ा झटका देने की कर रही तैयारी, हर 3 महीने में अपनी कारों की कीमतें बढ़ाएगी

मर्सिडीज-बेंज इंडिया अगले कैलेंडर ईयर (2026) में हर तिमाही में अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही है। कंपनी ये फैसला इसलिए ले सकती है ताकि यूरो के मुकाबले रुपए के कमजोर होने के बुरे असर को कम किया जा सके। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO संतोष अय्यर ने मंगलवार इसे लेकर अपडेट दिया है। कंपनी पहले ही 1 जनवरी, 2026 से अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कंपनी ने कहा था कि कीमतों में यह बदलाव लगातार चल रही फॉरेक्स चुनौतियों को दिखाता है, क्योंकि 2025 में यूरो-रुपए की एक्सचेंज रेट लगातार 100 रुपए के निशान से ऊपर बनी हुई है, जो ऐतिहासिक औसत से काफी ज्यादा है। FICCI मर्सिडीज-बेंज भारत इनोवेशन बिजनेस आइडिया चैलेंज प्रोग्राम के लॉन्च के मौके पर PTI से बात करते हुए अय्यर ने कहा, "हम अगले साल हर तिमाही में कीमतों में बढ़ोतरी पर विचार कर रहे हैं और यह यूरो के मुकाबले रुपए के कमजोर होने की वजह से है।"

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

उन्होंने कहा कि करीब 18 महीने पहले एक्सचेंज वैल्यू एक यूरो के लिए 89 रुपए थी और अब यह लगभग 104-105 रुपए है। यह 15-18% से ज्यादा की गिरावट है।" हालांकि, कंपनी पहले ही जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी है। अय्यर ने कहा कि "भारी गिरावट को एडजस्ट करने के लिए" बाद में भी बढ़ोतरी की जाएगी।

अय्यर ने ये भी कहा कि रुपए की गिरावट के असर और कीमतों में बढ़ोतरी के बीच 10-15% से ज्यादा का अंतर है। उन्होंने कहा, "इसलिए हम (कीमतों में बढ़ोतरी) धीरे-धीरे कर रहे हैं, नहीं तो डिमांड पर भी असर पड़ सकता है।" अय्यर ने कहा कि हालांकि कंपनी ने 2026 की हर तिमाही में होने वाली कीमतों में बढ़ोतरी की सही मात्रा तय नहीं की है, लेकिन यह हर बार लगभग 2% हो सकती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।