Mercedes-Benz का बड़ा धमाका, फुल चार्ज पर 926 km तक चलेगा इस ईवी का फेसलिफ्ट

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

अपडेट में 800V का नया इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर, बेहतर बैटरी एफिशिएंसी और 926 किमी तक की रेंज ऑफर की जा रही है। फेसलिफ्टेड EQS के डिजाइन और फीचर्स में भी अपडेट किए गए हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इस फेसलिफ्ट के बारे में।

Mercedes-Benz का बड़ा धमाका, फुल चार्ज पर 926 km तक चलेगा इस ईवी का फेसलिफ्ट

मर्सिडीज-बेंज ने अपडेटेड इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान EQS का फेसलिफ्टेड वर्जन को रिवील किया है। कंपनी ने इसके पावरट्रेन, रेंज और ऑनबोर्ड टेक्नोलॉजी में कई बदलाव किए हैं। अपडेट में 800V का नया इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर, बेहतर बैटरी एफिशिएंसी और पहले से ज्यादा रेंज ऑफर की जा रही है। फेसलिफ्टेड EQS के डिजाइन और फीचर्स में भी अपडेट किए गए हैं। साथ ही कंपनी ने इसके ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम को भी रिवाइज किया है। यह ग्लोबली- EQS 400, EQS 450+, EQS 500 4MATIC और EQS 580 4MATIC वेरिएंट में आती है। आइए जानते हैं डीटेल।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

अपडेटेड इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट और बैटरी ऑप्शन

EQS फेसलिफ्ट में बेहतर एफिशिएंसी और रेंज के लिए अपडेटेड इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट और बैटरी ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। EQS 450+ वेरिएंट अब 926 किमी तक की WLTP रेंज ऑफर करता है, जो पहले से लगभग 13 पर्सेंट अधिक है। इस रेंज के साथ यह इंडियन मार्केट में उपलब्ध सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक सेडान में से एक बन गई है। EQS 400 की क्लेम्ड रेंज 817 किमी तक है, जबकि EQS 500 4MATIC और EQS 580 4MATIC वेरिएंट 876 किमी तक की रेंज देते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mercedes-Benz Maybach EQS

Mercedes-Benz Maybach EQS

₹ 2.28 - 2.63 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lotus Emeya

Lotus Emeya

₹ 2.34 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lotus Eletre

Lotus Eletre

₹ 2.55 - 2.99 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Porsche Cayenne EV

Porsche Cayenne EV

₹ 1.76 - 2.26 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz G-Class with EQ Power

Mercedes-Benz G-Class with EQ Power

₹ 3 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz EQE

Mercedes-Benz EQE

₹ 1.41 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
mercedes benz

10 मिनट में 320km तक तक चलने जितनी चार्ज

बैटरी कैपेसिटी अब 122kWh तक हो गई है। EQS 400 में 112kWh का ऑप्शन भी उपलब्ध है। पावर आउटपुट 367hp से 585hp तक है। वहीं, EQS 500 और EQS 580 वेरिएंट में ऑल-वील ड्राइव (4MATIC) भी दिया गया है। EQS 350kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे WLTP के अनुसार यह 10 मिनट में 320km तक की चलने जितनी चार्ज हो जाती है। यह वीइकल-टू-होम और वीइकल-टू-ग्रिड जैसी बाइडायरेक्शनल चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।

एयर सस्पेंशन सिस्टम को भी किया गया अपडेट

सेडान के रियर एक्सल पर टू-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है, जिसमें ऐक्सलरेशन के लिए पहला गियर छोटा और हाई-स्पीड पर एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए ज्यादा लंबा सेकेंड गियर दिया गया है। रीजेनरेटिव ब्रेकिंग को बढ़ाकर 385 kW तक कर दिया गया है, जो पहले से 33 पर्सेंट ज्यादा है। कंपनी ने एयर सस्पेंशन सिस्टम को भी क्लाउड-बेस्ड इनपुट के साथ अपडेट किया है।

Photo: Autocar India

एक्सटीरियर और इंटीरियर

EQS फेसलिफ्ट का डिजाइन अभी भी कूपे वाला ही है, लेकिन इसके फ्रंट और रियर स्टाइल को अपडेट किया गया है। फ्रंट एंड को नए इल्यूमिनेटेड मर्सिडीज-बेंज स्टार और बैकलिट स्टार पैटर्न वाली रीडिजाइन ग्रिल के साथ नया लुक दिया गया है। 'डिजिटल लाइट' हेडलाइट्स 600 मीटर तक हाई बीम प्रोजेक्ट कर सकती हैं। बम्पर के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है, जिसमें एक बड़ा एयरडैम और क्रोम के एलिमेंट शामिल किए गए हैं।

EQS में MBUX हाइपरस्क्रीन सेटअप अभी भी मौजूद है, जिसमें एक ही ग्लास पैनल के नीचे तीन डिस्प्ले इंटीग्रेटेड हैं। यह सिस्टम अब मर्सिडीज के MB.OS सॉफ्टवेयर पर चलता है और ओवर-द-एयर अपडेट को सपोर्ट करता है। इसमें AI कैपेबिलिटी वाला नया MBUX वर्चुअल असिस्टेंट भी दिया गया है। EQS फेसलिफ्ट में ऑप्शनल योक-स्टाइल स्टीयरिंग वील भी ऑफर किया जा रहा है, जो स्टीयर-बाय-वायर टेक्नोलॉजी से लैस है और लॉन्च के कुछ महीनों बाद ऑफर किया जाएगा।

EQS फेसलिफ्ट के 2026 की सेकेंड हाफ में यूरोप और अमेरिका में सेल के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। भारत में लॉन्च के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, माना जा रहा है रि यह अगले साल किसी भारत में एंट्री कर सकती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।