मर्सिडीज बेंज की नई AMG GLC 53, 269kmph की टॉप-स्पीड, लगा है दमदार 443hp इंजन
मर्सिडीज-बेंज ने अपनी नई AMG GLC 53 को अनवील किया है। यह कंपनी की अकमिंग इनलाइन 6-सिलेंडर सीरीज का पहला मॉडल है। इसमें कंपनी रीवर्क्ड 3.0-लीटर इनलाइन 6 इंजन ऑफर कर रही है, जो 443 हॉर्सपावर और 600 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।

मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने अपनी नई AMG GLC 53 को अनवील किया है। यह कंपनी की अकमिंग इनलाइन 6-सिलेंडर सीरीज का पहला मॉडल है। यह मॉडल एक नई प्रोडक्ट स्ट्रैटिजी का हिस्सा है। एएमजी के बॉस माइकल शीबे ने पहले ही कन्फर्म कर दिया था कि ब्रैंड 6-सिलेंडर परफॉर्मेंस पर जोर देने वाली सीरीज पर फोकस कर रहा है और जीएलसी 53 इस सीरीज का पहला मॉडल है। एएमजी जीएलसी 53 3.0 लीटर के इनलाइन 6 इंजन और 443hp से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह मात्र 4.1 सेकेंड में 0 से 60mph (करीब 100 किमी प्रतिघंटे) की स्पीड पकड़ लेती है। आइए डीटेल में जानते हैं इस नई एसयूवी के बारे में।






9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
इसमें कंपनी रीवर्क्ड 3.0-लीटर इनलाइन 6 इंजन ऑफर कर रही है, जो 443 हॉर्सपावर और 600 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। साथ ही इसमें एक ओवरबूस्ट फंक्शन भी दिया गया है, जो टॉर्क को थोड़े समय के लिए 640 एनएम तक बढ़ा देता है। ये नए सिलेंडर हेड, इनटेक कैमशाफ्ट, बड़े इनटेक, रीडिजाइन किए गए इंटरकूलर और एक नए एग्जॉस्ट सिस्टम जैसे अपडेट्स से हासिल किया जा सका है। SUV को पावर 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से मिलती है, जो चारों वील्स तक इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल से पहुंचाई जाती है। मर्सिडीज का दावा है कि यह कार 4.1 सेकंड में 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी मैक्सिमम स्पीड 167 मील प्रति घंटे (करीब 269kmph) है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mercedes-Benz AMG CLE 53
₹ 1.45 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW M4 Competition
₹ 1.53 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Porsche Macan
₹ 96.05 लाख - 1.53 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maserati Grecale
₹ 1.31 - 2.05 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Defender
₹ 1 - 2.42 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz GLS
₹ 1.32 - 1.37 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इंजन के साउंड पर खास ध्यान
परफॉर्मेंस के अलावा एएमजी ने इंजन के साउंड पर खास ध्यान दिया है, जिससे शार्प रिस्पॉनिस और अधिक अपीलिंग साउंडट्रैक का वादा किया गया है, जिसमें ब्रैंड के सिग्नेचर पॉप्स और क्रैकल्स साउंड शामिल हैं। स्टैंडर्ड इक्विपमेंट्स में एएमजी राइड कंट्रोल एडैप्टिव सस्पेंशन, थ्री-स्टेज स्टीयरिंग, रियर-ऐक्सल स्टीयरिंग और अपग्रेडेड परफॉर्मेंस ब्रेक शामिल हैं।
जीएलसी 53 में स्टील स्प्रिंग्स और एडैप्टिव डैम्पर्स के साथ एएमजी राइड कंट्रोल सस्पेंशन सिस्टम लगा है। ड्राइवर कम्फर्ट, स्पोर्ट और स्पोर्ट+ डैम्पर सेटिंग्स में से चुन सकते हैं, जिसमें सिस्टम हर वील पर रिबाउंड और कम्प्रेशन फोर्स को अलग-अलग अडजस्ट करता है।
इंटीरियर लेआउट मौजूदा GLC रेंज जैसा
GLC 53 में AMG की बोल्ड स्टाइलिंग साफ नजर आती है और पहले साल के प्रोडक्शन में ही एक ऑप्शनल गोल्डन एक्सेंट पैकेज उपलब्ध था। इसमें गोल्ड-टोन एक्सटीरियर हाइलाइट्स, खास 21-इंच फोर्ज्ड अलॉय वील्स और मैचिंग इंटीरियर ट्रिम शामिल हैं। इसका इंटीरियर लेआउट मौजूदा GLC रेंज जैसा ही है, जिसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 11.9 इंच का पोर्ट्रेट मोड वाला इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दिया गया है।
इसके अलावा इसमें बर्मेस्टर 3D साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, मेमोरी फंक्शन वाली पावर फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और पावर टेलगेट शामिल हैं। सेफ्टी टेक्नोलॉजी में ट्रांसपेरेंट बोनट व्यू वाला 360 डिग्री कैमरा, ADAS सूट, TPMS और कई एयरबैग शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



