मर्सिडीज की नई कार में गजब की पावर, मात्र 2.1 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड, लुक भी शानदार
यह अब तक की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस कारों में से एक है। टॉप-स्पेक GT 63 में कार 1,169 hp की जबरदस्त पावर जेनरेट करती है, जबकि GT 55 वेरिएंट 816 hp की ताकत ऑफर करता है।

मर्सिडीज-बेंज ने नई 2026 2026 Mercedes-AMG GT कूपे को अनवील कर दिया है। यह अब तक की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस कारों में से एक है। टॉप-स्पेक GT 63 में कार 1,169 hp की जबरदस्त पावर जेनरेट करती है, जबकि GT 55 वेरिएंट 816 hp की ताकत ऑफर करता है। मर्सिडीज-AMG का दावा है कि GT 63 मात्र 2.1 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है।






नए एक्सियल फ्लक्स इलेक्ट्रिक मोटर्स
2026 मर्सिडीज-एएमजी जीटी 4-डोर कूपे की सबसे बड़ी खासियत में से एक इसके नए एक्सियल फ्लक्स इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं। एएमजी ने ब्रिटिश कंपनी YASA के साथ मिलकर इन कॉम्पैक्ट, हल्के मोटर्स को डिवेलप किया है। जीटी 63 में टोटल तीन मोटर्स का इस्तेमाल किया गया है, जिनमें से दो पीछे और एक आगे है। ये दमदार परफॉर्मेंस और अडवांस्ड टॉर्क वेक्टरिंग ऑफर करने में मदद करते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mercedes-Benz G-Class Electric
₹ 3.1 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz G-Class with EQ Power
₹ 3 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
11 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज
नई मर्सिडीज-एएमजी जीटी 4-डोर कूपे ब्रैंड के नए AMG.EA इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और इसमें ट्रिपल-मोटर सेटअप दिया गया है। मर्सिडीज-AMG GT 4-डोर कूपे 800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर का यूज करती है और 600kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मर्सिडीज का दावा है कि कार में दी गई बैटरी लगभग 11 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। GT 55 WLTP साइकिल पर 700 किमी तक की रेंज देती है।
लंबा वीलबेस, दमदार रियर हंच
2026 मर्सिडीज-AMG GT 4-डोर कूपे में का डिजाइन अपीलिंग और अग्रेसिव है। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होने के बावजूद AMG की स्पोर्टी स्टाइलिंग फिलॉसफी के काफी करीब है। इस कार में लंबा वीलबेस, दमदार रियर हंच और चौड़े स्टांस के साथ लो-स्लंग फोर-डोर दया गया है। जीटी 4-डोर कूपे के फ्रंट में एएमजी-स्पेशल इल्यूमिनेटेड ग्रिल, स्टार-शेप डे-टाइम रनिंग लाइट्स वाले शार्प एलईडी हेडलैंप और शानदार बोनट लाइन्स हैं। रियर सेक्शन में टर्बाइन से इंस्पायर्ड राउंड एलईडी टेललैंप, एक्टिव रियर स्पॉइलर और बेहतर एयरोडायनामिक्स के लिए एक बड़ा डिफ्यूजर दिया गया है।
डैशबोर्ड पर बड़ा ग्लास पैनल
इसके इंटीरियर में ड्राइवर-फोकस्ड केबिन है, जिसमें फ्यूचरिस्टिक लेआउट और प्रीमियम मटेरियल का यूज किया गया है। डैशबोर्ड पर एक बड़ा ग्लास पैनल है, जिसमें 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ड्राइवर की ओर थोड़ा झुका हुआ 14 इंच का इन्फोटेनमेंट टच डिस्प्ले मौजूद है। मर्सिडीज-एएमजी जीटी 4-डोर कूपे में परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी के लिए एएमजी-स्पेसिफिक ग्राफिक्स और डिस्प्ले भी दिए गए हैं।
मॉडर्न फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग वील भी
सेंटर कंसोल में तीन फिजिकल रोटरी कंट्रोल मौजूद हैं, जिनकी मदद से ड्राइवर ड्राइविंग रिस्पॉन्स, ट्रैक्शन सेटिंग्स और एजिलिटी मोड्स को एडजस्ट कर सकता है। मर्सिडीज-एएमजी इस सेटअप को एएमजी रेस कंट्रोल यूनिट कहती है। केबिन में स्पोर्टी सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग और इंटीग्रेटेड कंट्रोल्स वाला मॉडर्न फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग वील भी मौजूद है।
(Photo: NDTV AutoMate)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


