Mercedes-Benz लाई एक और जबरदस्त SUV, 4.4 सेकेंड में 100 kmph की स्पीड, ऑफ-रोडिंग के लिए भी बेस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
share

मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी लग्जरी SUV AMG G 63 Offroad Pro को लॉन्च कर दिया है। यह 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन के साथ आती है और 4.4 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।

Mercedes-Benz AMG G 63 Offroad Pro
मर्सिडीज-बेंज AMG G 63 ऑफरोड प्रो
Mercedes-Benz AMG GT 63
केवल
₹3,92,300/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने भारत में अपनी दमदार लग्जरी SUV AMG G 63 Offroad Pro को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.80 करोड़ रुपये है। यह स्टैंडर्ड AMG G 63 के मुकाबले करीब 6 लाख रुपये महंगी है। नई ऑफरोड प्रो में खास ऑफ-रोड हार्डवेयर और कई अडिशनल फीचर दिए गए हैं। यह 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन से लैस है। खास बात है कि यह मात्र 4.4 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। आइए जानते हैं डीटेल।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Nissan Magnite
₹ 5.68 - 11.16 लाख
EMI केवल₹7,500/ माह
अपनी EMI जानें
Lexus ES 350h
₹ 66.1 - 71.8 लाख
EMI केवल₹86,500/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें
BMW 3 Series LWB
₹ 60.55 - 63.5 लाख
EMI केवल₹79,200/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Golf GTI
₹ 53 लाख
EMI केवल₹69,300/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.52 - 23.52 लाख
EMI केवल₹16,400/ माह
अपनी EMI जानें

ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए खास सेटअप

मर्सिडीज-बेंज AMG G 63 ऑफरोड प्रो में एक्टिव राइड कंट्रोल सस्पेंशन के साथ Active Roll Stabilisation दिया गया है। इसके अलावा इसमें ऐक्टिव बैलेंस कंट्रोल सिस्टम भी मिलता है, जिसके जरिए अलग-अलग ऑफ-रोड कंडीशन्स के हिसाब से रोल स्टिफनेस को तीन लेवल पर बदला जा सकता है। कंपनी इस एसयूवी में ट्रैक्शन प्रो मोड भी ऑफर कर रही है, जो रॉक और सैंड ड्राइविंग मोड में काम करता है। सिस्टम जरूरत के हिसाब से हर व्हील पर अलग-अलग ब्रेकिंग टॉर्क को कंट्रोल कर सकता है और इसमें लॉकिंग के 7 लेवल दिए गए हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mercedes-Benz AMG GT 63

Mercedes-Benz AMG GT 63

₹ 3 - 3.65 करोड़

EMI केवल₹3,92,300/ माह
अपनी EMI जानें
Aston Martin Vantage

Aston Martin Vantage

₹ 3.99 करोड़

EMI केवल₹5,21,700/ माह
अपनी EMI जानें
McLaren GT

McLaren GT

₹ 3.72 करोड़

EMI केवल₹4,86,400/ माह
अपनी EMI जानें
Ferrari Portofino

Ferrari Portofino

₹ 3.31 करोड़

EMI केवल₹4,32,800/ माह
अपनी EMI जानें
Porsche 911

Porsche 911

₹ 2.11 - 3.82 करोड़

EMI केवल₹2,75,900/ माह
अपनी EMI जानें
Ferrari Roma

Ferrari Roma

₹ 3.56 करोड़

EMI केवल₹4,65,500/ माह
अपनी EMI जानें

रूफ रैक और खास 20-इंच अलॉय

ऑफरोड प्रो को स्टैंडर्ड G 63 से अलग दिखाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इसमें एल्युमिनियम पैनल वाला रूफ लगेज रैक, डिटैचेबल रियर लैडर और खास 20-इंच AMG अलॉय व्हील मिलते हैं, जिन पर मैट ब्लैक फिनिश दी गई है।

लग्जरी के साथ हाई-टेक फीचर्स

केबिन में 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3-इंच टचस्क्रीन ऑफर की जा रही है। इसमें मर्सिडीज का MBUX NTG7 सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, USB-C पोर्ट और ऑग्मेंटेड रिएलिटी नैविगेशन मिलता है। ऑफ-रोड ड्राइविंग के दौरान स्क्रीन पर कार की कंडीशन, कंपास, ऊंचाई, स्टीयरिंग ऐंगल, टायर प्रेशर और टेंप्रेचर जैसे इन्फर्मेशन देखे जा सकते हैं। इसमें ट्रांसपैरेंट बोनट फीचर भी है, जो एसयूवी के नीचे का कैमरा व्यू दिखाता है। इसके अलावा 18-स्पीकर, 760W Burmester 3D साउंड सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग, ऐक्टिव ब्रेक असिस्ट, लेन कीप असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

585hp V8 इंजन से लैस है मर्सिडीज-AMG G 63 ऑफरोड प्रो

मर्सिडीज-AMG G 63 ऑफरोड प्रो में वही 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 585hp की पावर और 850Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी है, जो एक्स्ट्रा 20hp तक का सपोर्ट करता है। एसयूवी में ऑल-व्हील ड्राइव स्टैंडर्ड है और यह महज 4.4 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़मर्सिडीज-बेंज लाई एक और जबरदस्त SUV, 4.4 सेकेंड में 100 kmph की स्पीड