मर्सिडीज का महा-धमाका! तोड़ डाले बिक्री के सारे पुराने रिकॉर्ड; साथ में लॉन्च कर दीं 2 'रॉकेट' जैसी कारें

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

लग्जरी कारों की दुनिया में मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) इंडिया का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में भारत में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है।

मर्सिडीज का महा-धमाका! तोड़ डाले बिक्री के सारे पुराने रिकॉर्ड; साथ में लॉन्च कर दीं 2 'रॉकेट' जैसी कारें

लग्जरी कारों की दुनिया में मर्सिडीज-बेंज इंडिया का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में भारत में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है। मर्सिडीज ने इस साल कुल 19,363 गाड़ियां बेचकर 2.3 पर्सेंट की सालाना बढ़त हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि का जश्न मनाते हुए कंपनी ने भारतीय मार्केट में अपनी दो जबरदस्त परफॉर्मेंस कारें Mercedes-AMG A45 S Aero Track Edition और Mercedes-AMG GLE Coupe Performance Edition को भी लॉन्च कर दिया है। रफ्तार के शौकीनों के लिए ये दोनों गाड़ियां किसी तोहफे से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं दोनों लॉन्च हुई नई कारों के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
मर्सिडीज-बेंज इंडिया

AMG A45 S Aero Track Edition

मर्सिडीज AMG A45 S Aero Track Edition की एक्स-शोरूम कीमत 87 लाख रुपये रखी गई है। इसमें 19-इंच के हल्के अलॉय व्हील्स, लाल रंग के ब्रेक कैलीपर्स और एक बड़ा रियर स्पॉइलर दिया गया है जो इसे स्पोर्टी लुक देता है। इसमें 2.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 421bhp की ताकत और 500Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह हैचबैक महज 3.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 270 किमी/घंटा है।

GLE Coupe Performance Edition

दूसरी ओर मर्सिडीज GLE Coupe Performance Edition की एक्स-शोरूम कीमत 1.52 करोड़ रुपये रखी गई है। यह स्टैंडर्ड मॉडल से करीब 7 लाख रुपये महंगी है। इसमें बड़े 22-इंच के अलॉय व्हील्स और ट्रैक पर डेटा मापने के लिए 'AMG ट्रैक पेस' ऐप जैसा खास फीचर दिया गया है। इस एसयूवी कूपे में 3.0-लीटर का 6-सिलेंडर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 435bhp की पावर देता है। यह भारी-भरकम गाड़ी भी 0 से 100 की रफ्तार सिर्फ 5.3 सेकंड में तय कर लेती है।

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी का पूरी ख्याल

मर्सिडीज की इन दोनों कारों में सेफ्टी और टेक्नोलॉजी का खास ख्याल रखा गया है। बता दें कि GLE कूपे में एक्टिव रोल स्टेबलाइजेशन और नया AMG स्टीयरिंग व्हील मिलता है। वहीं, A45 S में 'नाइट पैकेज' का ऑप्शन भी दिया गया है जो गाड़ी को पूरी तरह ब्लैक-आउट लुक देता है। अगर आप रफ्तार और लग्जरी के दीवाने हैं, तो ये नई AMG कारें आपके गैरेज की शान बढ़ा सकती हैं।

(फोटो क्रेडिट- AUTO TODAY)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।